फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 27 November 2024 Updates On Amar Ujala

Top News: मणिपुर में आज से अनिश्चितकाल के लिए स्कूल-कॉलेज बंद; इस्राइल-लेबनान में युद्ध विराम पर सहमति

Wed, 27 Nov 2024 06:53 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 27 Nov 2024 06:53 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 27 November 2024 Updates On Amar Ujala
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

मणिपुर सरकार ने मंगलवार को घोषणा की कि कर्फ्यू वाले इलाकों में 27 नवंबर से सभी स्कूलों और कॉलेजों को अनिश्चितकाल के लिए बंद रखा जाएगा। आदेश में कहा गया है कि इंफाल पूर्व और पश्चिम, विष्णुपुर, थौबल, काकचिंग और जिरिबाम जिलों के स्कूलों और कॉलेजों में कक्षाएं नहीं चलेंगी, जब तक और आदेश न हो। दूसरी तरफ, बीते 14 महीने से हमास और उसके समर्थक गुटों के साथ चल रहे युद्ध के बाद अब इस्राइल ने लेबनान के साथ अस्थायी युद्ध विराम पर सहमति जताई है। इस्राइल की सुरक्षा कैबिनेट द्वारा लिए गए निर्णय के बाद अब यह समझौता तत्काल प्रभाव से लागू होने की उम्मीद है। हालांकि अभी लेबनान ने इसे लेकर कोई औपचारिक सहमति नहीं जताई है। इससे पहले, लेबनान के विदेश मंत्री अब्दुल्ला बोउ हबीब ने इटली में जी-7 बैठक में कहा था कि मंगलवार रात तक युद्ध विराम हो जाएगा। इसके अलावा, दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र गहरे दबााव के क्षेत्र में बदल गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को इसके चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। इसके बाद से वह धीरे-धीरे तमिलनाडु के तट की तरफ बढ़ेगा। इसके प्रभाव से चेन्नई समेत तमिलनाडु के विभिन्न इलाकों में मंगलवार सुबह से ही मूसलाधार बारिश शुरू हो गई है। इस तूफान से पुडुचेरी पर भी असर पड़ने की आशंका है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 27 November 2024 Updates On Amar Ujala
एन. बीरेन सिंह, सीएम, मणिपुर - फोटो : X / @NBirenSingh

मणिपुर में कर्फ्यू वाले जिलों में आज से अनिश्चितकाल के लिए स्कूल-कॉलेज बंद
मणिपुर सरकार ने मंगलवार को घोषणा की कि कर्फ्यू वाले इलाकों में 27 नवंबर से सभी स्कूलों और कॉलेजों को अनिश्चितकाल के लिए बंद रखा जाएगा। आदेश में कहा गया है कि इंफाल पूर्व और पश्चिम, विष्णुपुर, थौबल, काकचिंग और जिरिबाम जिलों के स्कूलों और कॉलेजों में कक्षाएं नहीं चलेंगी, जब तक और आदेश न हो। पढ़ें पूरी खबर...
 

विज्ञापन
विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 27 November 2024 Updates On Amar Ujala
बेंजामिन नेतन्याहू, इस्राइली प्रधानमंत्री - फोटो : ANI

इस्राइल-लेबनान में युद्ध विराम पर सहमति
बीते 14 महीने से हमास और उसके समर्थक गुटों के साथ चल रहे युद्ध के बाद अब इस्राइल ने लेबनान के साथ अस्थायी युद्ध विराम पर सहमति जताई है। इस्राइल की सुरक्षा कैबिनेट द्वारा लिए गए निर्णय के बाद अब यह समझौता तत्काल प्रभाव से लागू होने की उम्मीद है। हालांकि अभी लेबनान ने इसे लेकर कोई औपचारिक सहमति नहीं जताई है। इससे पहले, लेबनान के विदेश मंत्री अब्दुल्ला बोउ हबीब ने इटली में जी-7 बैठक में कहा था कि मंगलवार रात तक युद्ध विराम हो जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 27 November 2024 Updates On Amar Ujala
तमिलनाडु पर चक्रवाती तूफान का खतरा - फोटो : ANI

तमिलनाडु पर चक्रवाती तूफान का खतरा: अगले तीन दिन भारी बारिश की चेतावनी
दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र गहरे दबााव के क्षेत्र में बदल गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को इसके चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। इसके बाद से वह धीरे-धीरे तमिलनाडु के तट की तरफ बढ़ेगा। इसके प्रभाव से चेन्नई समेत तमिलनाडु के विभिन्न इलाकों में मंगलवार सुबह से ही मूसलाधार बारिश शुरू हो गई है। इस तूफान से पुडुचेरी पर भी असर पड़ने की आशंका है। इसको देखते हुए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की सात और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की 10 को चेन्नई समेत तमिलनाडु के विभिन्न जिलों में तैनात किया गया है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 27 November 2024 Updates On Amar Ujala
जगदंबिका पाल - फोटो : ANI

वक्फ संबंधी संसदीय समिति की बैठक आज, मसाैदा रिपोर्ट पर भी चर्चा संभव
वक्फ (संशोधन) विधेयक पर विचार कर रही संसद की संयुक्त समिति की बुधवार को बैठक होने की संभावना है। समिति सदस्य प्रस्तावित कानून में अपनी ओर से संशोधन पेश कर सकते हैं। सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि समिति संशोधनों पर चर्चा कर प्राप्त समर्थन के आधार पर उन्हें स्वीकार या अस्वीकार करेगी। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 27 November 2024 Updates On Amar Ujala
एस जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से की मुलाकात - फोटो : एक्स@@DrSJaishankar

जयशंकर ने एंटनी ब्लिंकन से मुलाकात कर भारत-अमेरिका साझेदारी पर चर्चा की
भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर G7 विदेश मंत्रियों की बैठक के आउटरीच सत्र में भाग लेने के लिए 24-26 नवंबर मंगलवार तक इटली की आधिकारिक यात्रा पर थे। जहां मंगलवार को उन्होंने अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से मुलाकात की और दुनिया की स्थिति और भारत-अमेरिका साझेदारी पर चर्चा की जो आगे बढ़ रही है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 27 November 2024 Updates On Amar Ujala
राष्ट्रपति जो बाइडन - फोटो : ANI

इस्राइल-लेबनान युद्धविराम को बाइडन ने बताया अच्छी खबर
7 अक्तूबर 2023 को हमास के हमले के साथ शुरू हुआ इस्राइल और हमास के बीच युद्ध अब एक नए मोड़ की ओर जाता हुआ दिख रहा है। लेबनान के साथ अस्थायी युद्ध विराम पर सहमति जताने के बाद पूरी दुनिया में बातचीत तेज हो गई है। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने मंगलवार को लेबनान में इस्राइल और हिजबुल्लाह के बीच अमेरिका और फ्रांस की मध्यस्थता से हुए युद्धविराम समझौते का स्वागत करते हुए इसे अच्छी खबर बताया है। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 27 November 2024 Updates On Amar Ujala
चिन्मय कृष्ण दास प्रभु - फोटो : Social Media

चिन्मय दास की गिरफ्तारी पर भारत के बयान का बांग्लादेश ने किया विरोध
बांग्लादेश सरकार ने हिंदू नेता चिन्मय कृष्ण दास ब्रह्मचारी की गिरफ्तारी पर भारत के विदेश मंत्रालय के बयान पर मंगलवार को तीखी प्रतिक्रिया दी। बांग्लादेश ने कहा कि विदेश मंत्रालय का बयान निराधार और दोनों देशों के बीच दोस्ती के खिलाफ है। बांग्लादेश ने यह भी कहा कि वह अपनी न्यायपालिका में हस्तक्षेप नहीं करता, क्योंकि यह पूरी तरह से स्वतंत्र है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 27 November 2024 Updates On Amar Ujala
Sambhal Violence - फोटो : अमर उजाला

संभल हिंसा: तीन महिलाओं समेत 27 आरोपी भेजे गए जेल, 74 की पहचान की
संभल शहर के तीन स्थानों पर बवाल करने के आरोपियों को पुलिस फोटो और वीडियो के आधार पर तलाश कर रही है। सूत्रों से बवालियों की जानकारी जुटाई जा रही है। जिससे उन्हें पहचान कर गिरफ्तार किया जा सके। जो बवाली पहचाने जा चुके हैं उनकी तलाश में सोमवार की देर रात पुलिस ने तलाश की लेकिन वह गिरफ्तार नहीं हो सके। बवाल के इलाके में ज्यादातर लोग घर छोड़कर भाग गए हैं। इसलिए पुलिस को सफलता नहीं मिली है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 27 November 2024 Updates On Amar Ujala
भारत और अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन के बीच समझौता हस्ताक्षर के दौरान अधिकारी - फोटो : X/@MEAIndia

हिंद-प्रशांत के चार देशों में सौर परियोजनाएं शुरू करेगा भारत
विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को फिजी, कोमोरोस, मेडागास्कर और सेशेल्स में 20 लाख डॉलर की सौर परियोजनाओं को संचालित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) के साथ एक परियोजना कार्यान्वयन समझौते पर हस्ताक्षर किए। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि भारत की ओर क्वाड जलवायु कार्य समूह की पहल के तहत हिंद प्रशांत देशों में नई सौर परियोजनाओं में 20 लाख डालर का निवेश करने की प्रतिबद्धता जताई गई है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 27 November 2024 Updates On Amar Ujala
ममता बनर्जी - फोटो : PTI

'ममता बनर्जी के आसपास के लोग उनके शुभचिंतक नहीं' टीएमसी विधायक कबीर
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) विधायक हुमायूं कबीर द्वारा मंगलवार को दिए गए बयान से विवाद खड़ा हो गया। उन्होंने दावा किया कि पार्टी के भीतर कुछ लोग सुप्रीमो ममता बनर्जी के फैसलों को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। कबीर का यह बयान ममता बनर्जी द्वारा पार्टी में अनुशासन और नेतृत्व को बेहतर बनाने के लिए कई समितियां बनाए जाने के एक दिन बाद आया है। सुप्रीमो ने राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी को भी अतिरिक्त जिम्मेदारियां दी हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed