फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rain in many parts of Tamil Nadu, threat of cyclonic storm, IMD Indigo know all updates in Hindi

तमिलनाडु पर चक्रवाती तूफान का खतरा: अगले तीन दिन भारी बारिश की चेतावनी; आपदा मोचन बल की 17 टीमें तैनात

Wed, 27 Nov 2024 01:46 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/चेन्नई Published by: शिव शुक्ला Updated Wed, 27 Nov 2024 01:46 AM IST
सार

आईएमडी ने 29 नवंबर तक तमिलनाडु के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। वहीं, मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने उच्च स्तरीय बैठककर हालात का जायजा लिया और भारी बारिश वाले संभावित क्षेत्रों में एनडीआरएफ और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीमों को तैनात करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
Rain in many parts of Tamil Nadu, threat of cyclonic storm, IMD Indigo know all updates in Hindi
तमिलनाडु पर चक्रवाती तूफान का खतरा - फोटो : ANI

विस्तार

दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र गहरे दबााव के क्षेत्र में बदल गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को इसके चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। इसके बाद से वह धीरे-धीरे तमिलनाडु के तट की तरफ बढ़ेगा। इसके प्रभाव से चेन्नई समेत तमिलनाडु के विभिन्न इलाकों में मंगलवार सुबह से ही मूसलाधार बारिश शुरू हो गई है। इस तूफान से पुडुचेरी पर भी असर पड़ने की आशंका है। इसको देखते हुए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की सात और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की 10 को चेन्नई समेत तमिलनाडु के विभिन्न जिलों में तैनात किया गया है।

विज्ञापन


आईएमडी ने दी जानकारी
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की तरफ से मंगलवार दोपहर 12 बजे जारी नवीनतम जानकारी के मुताबिक, सुबह 8:30 बजे गहरे दबाव का क्षेत्र श्रीलंका के त्रिंकोमाली से 310 किमी दक्षिणपूर्व, पुडुचेरी से 710 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व और चेन्नई से 800 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व में स्थित था। इसके उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 27 नवंबर को चक्रवाती तूफान में और तेज होने की बहुत संभावना है। इसके बाद, यह अगले दो दिनों के दौरान श्रीलंका तट को पार करते हुए, उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर तमिलनाडु तट की ओर बढ़ना जारी रखेगा।

विज्ञापन

अगले तीन दिन भारी बारिश की चेतावनी
आईएमडी ने 29 नवंबर तक तमिलनाडु के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। वहीं, दूसरी ओर मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने उच्च स्तरीय बैठककर हालात का जायजा लिया और भारी बारिश वाले संभावित क्षेत्रों में एनडीआरएफ और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीमों को तैनात करने का निर्देश दिया। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की 17 टीमों को चेन्नई, तिरुवरूर, मयिलादुथुराई, नागपट्टिनम, कुड्डालोर और तंजावुर जिलों में तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


इंडिगो ने जारी की एडवाइडरी
इस बीच, इंडिगो ने चेन्नई, तूतीकोरिन और मदुरै से आने वाली उड़ानों के लिए एडवाइजरी जारी की है। ये उड़ाने प्रतिकूल मौसम की स्थिति के कारण प्रभावित हो रही हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed