फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 27 April 2025 Updates

Top News: कई राज्यों में बदलेगा मौसम; मुंबई में ED ऑफिस बिल्डिंग में आग; कुपवाड़ा में हथियार बरामद; सुर्खियां

Sun, 27 Apr 2025 06:33 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 27 Apr 2025 06:33 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 27 April 2025 Updates
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
देश के मौसम में असमान उतार-चढ़ाव बना हुआ है। उत्तर पश्चिम और इसके निकटवर्ती मध्य भारत के मैदानी इलाकों के 10 राज्यों में जहां भीषण गर्मी और लू का सितम बना हुआ है, वहीं पूर्वोत्तर, पूर्वी और उसके आसपास के मध्य भारत के क्षेत्रों में आंधी-तूफान, ओलावृष्टि और बारिश का कहर जारी है। वहीं दक्षिण मुंबई में ईडी कार्यालय की इमारत में भीषण आग लग गई। 72 घंटे बीतने के बाद भी पाकिस्तानी रेंजर्स ने बीएसएफ के जवान पीके साहू को रिहा नहीं किया। तीसरे दिन भी बीएसएफ के अधिकारी फ्लैग मीटिंग के लिए पाकिस्तानी रेंजर्स का इंतजार कर रहे थे लेकिन वे फ्लैग मीटिंग करने के लिए नहीं पहुंचे। पहलगाम में हुई आतंकी घटना के बाद विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए शॉर्ट टर्म वीजा वापस ले लिए हैं। इसके साथ ही इंटेलिजेंस ब्यूरो और एलआईयू ने शहर में मौजूद पाकिस्तान नागरिकों का रिकॉर्ड खंगालना शुरू कर दिया है।अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा,  मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें...
विज्ञापन

पंजाब समेत 10 राज्यों में बढ़ेगी गर्मी

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 27 April 2025 Updates
तापमान - फोटो : credit
देश के मौसम में असमान उतार-चढ़ाव बना हुआ है। उत्तर पश्चिम और इसके निकटवर्ती मध्य भारत के मैदानी इलाकों के 10 राज्यों में जहां भीषण गर्मी और लू का सितम बना हुआ है, वहीं पूर्वोत्तर, पूर्वी और उसके आसपास के मध्य भारत के क्षेत्रों में आंधी-तूफान, ओलावृष्टि और बारिश का कहर जारी है।  पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

दक्षिण मुंबई में ईडी कार्यालय की इमारत में भीषण आग लगी

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 27 April 2025 Updates
ईडी (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण मुंबई से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां ईडी कार्यालय की इमारत में भीषण आग लगी है। पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन

पाकिस्तान ने 72 घंटे बाद भी बीएसएफ जवान को नहीं किया रिहा

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 27 April 2025 Updates
1 - फोटो : अमर उजाला

72 घंटे बीतने के बाद भी पाकिस्तानी रेंजर्स ने बीएसएफ के जवान पीके साहू को रिहा नहीं किया। तीसरे दिन भी बीएसएफ के अधिकारी फ्लैग मीटिंग के लिए पाकिस्तानी रेंजर्स का इंतजार कर रहे थे लेकिन वे फ्लैग मीटिंग करने के लिए नहीं पहुंचे। पढ़ें पूरी खबर...

18 साल से गुम हैं मैच देखने आए 28 पाकिस्तानी

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 27 April 2025 Updates
पाकिस्तानी परिवार की भारत में ही जीने-मरने की है प्रबल इच्छा - फोटो : अमर उजाला
पहलगाम में हुई आतंकी घटना के बाद विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए शॉर्ट टर्म वीजा वापस ले लिए हैं। इसके साथ ही इंटेलिजेंस ब्यूरो और एलआईयू ने शहर में मौजूद पाकिस्तान नागरिकों का रिकॉर्ड खंगालना शुरू कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर...

एनआईए को जांच, लश्कर कमांडर समेत पांच और आतंकियों के घर ध्वस्त

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 27 April 2025 Updates
पहलगाम में आतंकी हमला - फोटो : पीटीआई

केंद्र सरकार ने पहलगाम आतंकी हमले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंप दी है। वहीं, सुरक्षाबलों ने दहशतगर्द संगठन लश्कर-ए-ताइबा के शीर्ष कमांडर शाहिद अहमद कुट्टे समेत पांच और आतंकियों के घर ध्वस्त कर दिए। दो दिन में सात आतंकियों व उनके मददगारों के घर जमींदोज हो चुके हैं। उधर, एनआईए की एक टीम पहले से पहलगाम में मौजूद है। अब एजेंसी स्थानीय पुलिस से केस डायरी और एफआईआर लेकर औपचारिक मुकदमा दर्ज करेगी। पढ़ें पूरी खबर..

कनाडा में आम चुनाव कल: ट्रंप की धमकियों के बीच रोचक हुआ चुनाव

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 27 April 2025 Updates
जगमीत सिंह, पिएरे पोलिएवरे और मार्क कार्नी - फोटो : एएनआई/एक्स (पिएरे पोलिएवरे)
कनाडा के लोग सोमवार को एक नई सरकार के लिए मतदान करेंगे। इसकी तैयारी हो चुकी है। यह चुनाव अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ युद्ध और कनाडा को 51वां राज्य बनाने की उनकी धमकियों के कारण उलट गया है। करीब डेढ़ माह पूर्व सत्तारूढ़ लिबरल पार्टी के पूर्व पीएम जस्टिन त्रूदो के समय पार्टी जहां हार की कगार पर थी वहीं अब नए पीएम मार्क कार्नी ने ट्रंप की धमकियों को जनता के बीच राष्ट्रवाद से जोड़कर पार्टी को आगे ला खड़ा किया है। पढ़ें पूरी खबर..

पहलगाम' पर जिन्ना का जिक्र कर अय्यर बोले- 1971 में बना बांग्लादेश

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 27 April 2025 Updates
मणिशंकर अय्यर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता - फोटो : ANI
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बीते 22 अप्रैल को हुआ नृशंस आतंकी हमला देश-दुनिया में लगातार चर्चा और चिंता का कारण बना हुआ है। इस आतंकी वारदात को अंजाम देने वाले दहशतगर्दों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि सजा ऐसी मिलेगी जिसकी आतंकियों ने कल्पना भी नहीं की होगी। अब ताजा घटनाक्रम में कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने पहलगाम हमले को लेकर टिप्पणी की है। उन्होंने पूछा है कि क्या पहलगाम की आतंकी वारदात के पीछे देश विभाजन (1947 में हुए भारत पाकिस्तान बंटवारे) के अनसुलझे सवालों का प्रतिबिंब दिखाई देता है? पढें पूरी खबर...

राष्ट्रपति अब्बास ने हुसैन अल-शेख को बनाया उपराष्ट्रपति

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 27 April 2025 Updates
राष्ट्रपति महमूद अब्बास - फोटो : सोशल मीडिया

फलस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने शनिवार को अपने करीबी विश्वासपात्र हुसैन अल-शेख को अपने उप-राष्ट्रपति और संभावित उत्तराधिकारी नामित किया। इस बारे में फलस्तीन मुक्ति संगठन ने बयान जारी किया है। इस बयान में फलस्तीन मुक्ति संगठन ने कहा कि यह कदम फलस्तीनी नेतृत्व पर अंतराष्ट्रीय संदेह को दूर करने के लिए आवश्यक माना जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

मैडम तुसाद लंदन की शोभा बढ़ाएंगे राम चरण

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 27 April 2025 Updates
फिल्म में राम चरण ने निभाए हैं डबल रोल - फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan

साउथ अभिनेता राम चरण की मोम की प्रतिमा सिंगापुर के मैडम तुसाद संग्रहालय में लगाई जाएगी। अभिनेता टॉलीवुड के चौथे सितारे होंगे, जिनकी मोम की प्रतिमा इस प्रसिद्ध संग्रहालय में लगाई जाएगी। पहले यह घोषणा की गई थी कि अभिनेता राम चरण के प्रिय पेट डॉग राइम का मोम का पुतला लंदन के मैडम तुसाद संग्रहालय में उनके मोम के पुतले के साथ ही लॉन्च किया जाएगा। अब उनके वैक्स स्टैच्यू के लॉन्च की तारीख भी सामने आ गई है। पढ़ें पूरी खबर..

कोलकाता में बारिश के कारण रद्द हुआ मैच

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 27 April 2025 Updates
बारिश के कारण मैच रद्द - फोटो : IPL/BCCI

कोलकाता में तेज बारिश और आंधी के कारण मुकाबला आईपीएल 2025 का 44वां मैच रद्द कर दिया गया। शनिवार को ईडेन गार्डंस में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला करते हुए 20 ओवर में चार विकेट खोकर 201 रन बनाए थे। जवाब में कोलकाता की टीम ने सिर्फ एक ओवर खेला। दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला है। पढ़ें पूरी खबर...

भारत के कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 27 April 2025 Updates
World Bank, विश्व बैंक - फोटो : एएनआई

भारत में रोजगार वृद्धि में सकारात्मक रुझान देखने को मिल रहा है। वित्तीय वर्ष 2021-22 से देश में रोजगार कामकाजी आयु वर्ग की आबादी की तुलना में अधिक तेजी से बढ़ा है। इस वृद्धि का एक महत्वपूर्ण पहलू कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी में इजाफा है। विश्व बैंक ने अपनी एक हालिया रिपोर्ट में यह बात कही। पढ़ें पूरी खबर...

शांति प्रस्ताव पर वार्ता के लिए मिस्र पहुंचे हमास के नेता

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 27 April 2025 Updates
इस्राइल-हमास संघर्ष के बीच गाजा पट्टी का दृश्य - फोटो : ANI
गाजा में जारी युद्ध के बीच अब शांति की कोशिशें एक बार फिर तेज हो गई हैं। इसके लिए हमास का एक वरिष्ठ प्रतिनिधिमंडल शनिवार को मिस्र की राजधानी काहिरा पहुंचा, जहां हमास के नेताओं ने मिस्र के अधिकारियों के साथ युद्धविराम, कैदियों की अदला-बदली और मानवीय सहायता पर बातचीत शुरू की। इस प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई हमास नेतृत्व परिषद के प्रमुख मुहम्मद दरवेश कर रहे हैं, जिनके साथ जहीर जबरीन, खालिद मेशाल और अन्य नेता शामिल हैं। इसको लेकर हमास ने अपने बयान में कहा कि वे युद्ध रोकने और गाजा में फंसे लोगों के लिए भोजन, दवा और दूसरी मदद की तुरंत जरूरत पर जोर देंगे। पढ़ें पूरी खबर..

ईरान के बंदर अब्बास में पोर्ट पर हुआ भीषण धमाका

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 27 April 2025 Updates
ईरान के बंदर अब्बास शहर में भीषण धमाका - फोटो : X @isna_farsi
ईरान के बंदर अब्बास शहर में शनिवार को भीषण विस्फोट के बाद आग लग गई। ये जानकारी सरकारी समाचार एजेंसी ने दी है। जानकारी के मुताबिक, अभी तक इस धमाके में 14 लोगों की मौत और 750 से ज्यादा लोगों के घायल होने की सूचना है। जिसके बाद सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह विस्फोट बंदर अब्बास शहर के रजई बंदरगाह पर हुआ है। पढ़ें पूरी खबर..

टाइटैनिक जहाज डूबने से पहले लिखा गया अनमोल खत ₹3.41 करोड़+ में नीलाम

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 27 April 2025 Updates
टाइटैनिक (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : iStock
टाइटैनिक जहाज के डूबने से कुछ दिन पहले लिखा गया एक अनमोल खत नीलामी में 3 लाख पाउंड (करीब ₹3.41 करोड़ भारतीय रुपया) में बिका। यह खत टाइटैनिक के एक जीवित बचे यात्री आर्चीबाल्ड ग्रेसी ने 10 अप्रैल, 1912 को अपने परदादा को लिखा था। इस खत में ग्रेसी ने लिखा था यह एक बढ़िया जहाज है, लेकिन मैं इस पर कोई फैसला यात्रा खत्म होने के बाद ही करूंगा। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed