{"_id":"6af3fd8ba15b4b2b68006801","slug":"did-the-kerala-youth-league-play-a-role-in-netanyahu-s-resignation-minister-k-m-shaji-makes-the-claim-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेतन्याहू के इस्तीफे में केरलम यूथ लीग की भूमिका?: मंत्री के.एम. शाजी का दावा, सोशल मीडिया पर उड़ रहा मजाक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नेतन्याहू के इस्तीफे में केरलम यूथ लीग की भूमिका?: मंत्री के.एम. शाजी का दावा, सोशल मीडिया पर उड़ रहा मजाक
Wed, 11 Nov 2026 11:01 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी
पीटीआई, तिरुवनंतपुरम।
पीटीआई, तिरुवनंतपुरम।
Published by: अस्मिता त्रिपाठी
Updated Wed, 11 Nov 2026 11:01 AM IST
सार
केरलम के मंत्री के.एम. शाजी ने दावा किया कि इस्राइल में नेतन्याहू को इस्तीफे के लिए मजबूर करने में यूथ लीग के कार्यकर्ताओं की भूमिका रही। उन्होंने सोशल मीडिया अभियानों और विरोध प्रदर्शनों का जिक्र किया। उनके इस बयान पर सोशल मीडिया में मीम्स और तंज की बाढ़ आ गई।
विज्ञापन
शाजी के बयान पर मीम्स की बौछार
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
केरलम के मंत्री और आईयूएमएल नेता के. एम. शाजी के इस दावे पर कि इस्राइल में बेंजामिन नेतन्याहू की हार में यूथ लीग के कार्यकर्ताओं का योगदान था। सोशल मीडिया पर काफी मजाक उड़ाया जा रहा है। लोग मीम्स और तंज भरी टिप्पणियों के जरिए इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
मंत्री ने क्या कहा?
हाल ही में कोच्चि में इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) की युवा शाखा, 'यूथ लीग' की एक राज्य-स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए शाजी ने ये बातें कहीं। इस्राइल में हुए कथित नरसंहारों का जिक्र करते हुए, मंत्री ने कहा कि मलप्पुरम, कासरगोड और एर्नाकुलम के यूथ लीग कार्यकर्ताओं ने नेतन्याहू को इस्तीफा देने के लिए मजबूर करने में योगदान दिया था।
उन्होंने कहा, 'आपको यह समझना चाहिए कि नेतन्याहू को इस्तीफा देने के लिए मजबूर करने में मलप्पुरम, कासरगोड और एर्नाकुलम के यूथ लीग कार्यकर्ताओं की भूमिका थी।' उन्होंने ऐसा उनके सोशल मीडिया अभियानों और इस्राइल के खिलाफ किए गए विरोध प्रदर्शनों के संदर्भ में कहा।
विज्ञापन
सोशल मीडिया को लेकर क्या कहा?
उन्होंने दुनिया भर में संगठन की ओर से चलाए गए अभियानों का भी जिक्र किया और कहा, 'सोशल मीडिया के जरिए आपने जो अभियान चलाए और दुनिया भर में जहां भी संभव हो सका, इस्राइल के खिलाफ जो विरोध प्रदर्शन किए,' उनका असर हुआ है। शाजी ने आगे कहा कि इस घटनाक्रम को एक सबक के रूप में देखा जाना चाहिए, और यह कई देशों में दक्षिणपंथी ताकतों को मिले झटकों का ही एक हिस्सा है।
सोशल मीडिया पर यूजर ने क्या कहा?
उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ट्रोल और मीम्स की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने तंज कसते हुए दावा किया कि इस्राइल के नए प्रधानमंत्री ने मुस्लिम लीग को अपनी सरकार में शामिल होने का न्योता दिया है, जबकि एक अन्य यूजर ने मंत्री का मजाक उड़ाते हुए कहा कि जैसे आईयूएमएल और यूथ लीग के पास इस्राइल में वोट डालने का अधिकार हो।
हालांकि, कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने शाजी का बचाव करते हुए कहा कि उनके बयान में कुछ भी गलत नहीं है, क्योंकि उन्होंने केवल सोशल मीडिया अभियानों और हस्तक्षेपों के प्रभाव के बारे में बात की थी।