KKR vs PBKS Highlights: बारिश के कारण बेनतीजा रहा कोलकाता बनाम पंजाब मैच, दोनों टीमों के खाते में 1-1 अंक
{"_id":"680cd7c65abbe073de0d1a4d","slug":"kkr-vs-pbks-live-cricket-score-kolkata-knight-riders-vs-punjab-kings-ipl-2025-44th-match-updates-2025-04-26","type":"live","status":"publish","title_hn":"KKR vs PBKS Highlights: बारिश के कारण बेनतीजा रहा कोलकाता बनाम पंजाब मैच, दोनों टीमों के खाते में 1-1 अंक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sat, 26 Apr 2025 11:04 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sat, 26 Apr 2025 11:04 PM IST
खास बातें
कोलकाता में तेज बारिश और आंधी के कारण मुकाबला आईपीएल 2025 का 44वां मैच रद्द कर दिया गया। शनिवार को ईडेन गार्डंस में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला करते हुए 20 ओवर में चार विकेट खोकर 201 रन बनाए थे। जवाब में कोलकाता की टीम ने सिर्फ एक ओवर खेला। दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला है।
विज्ञापन
बारिश के कारण रुका मैच
- फोटो : IPL/BCCI
लाइव अपडेट
11:02 PM, 26-Apr-2025
बारिश के कारण रद्द हुआ मैच
कोलकाता में तेज बारिश और आंधी के कारण मुकाबला आईपीएल 2025 का 44वां मैच रद्द कर दिया गया। शनिवार को ईडेन गार्डंस में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला करते हुए 20 ओवर में चार विकेट खोकर 201 रन बनाए थे। जवाब में कोलकाता की टीम ने सिर्फ एक ओवर खेला। रहमनुल्लाह गुरबाज एक और सुनील नरेन चार रन बनाकर क्रीज पर नाबाद रहे। कोलकाता की टीम सिर्फ सात रन बना सकी। बारिश के कारण मुकाबला रुका और फिर रद्द कर दिया गया। इसके बाद दोनों टीमों को एक-एक अंक दे दिए गए।Trending Videosइसी के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष चार में शामिल हो गई। नौ में से पांच मैच जीत चुकी पंजाब 11 अंक और 0.177 के नेट रन रेट के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई। वहीं, कोलकाता सात अंक और 0.212 के नेट रन रेट के साथ सातवें स्थान पर है।
पंजाब की पारीप्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या की शतकीय साझेदारी के दम पर पंजाब किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने 202 रन का लक्ष्य रखा था। उनके लिए प्रभसिमरन सिंह ने सर्वाधिक 83 रन की पारी खेली। वहीं, प्रियांश ने 69 रन बनाए। कोलकाता के लिए वैभव अरोड़ा ने दो विकेट लिए जबकि वरुण और रसेल ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।
प्रियांश और प्रभसिमरन के बीच पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी 120 रन की साझेदारी हुई। रसेल ने 12वें ओवर में प्रियांश को अपना शिकार बनाया। वह इस सत्र का दूसरा 50+ निजी स्कोर बनाकर आउट हुए। इसके बाद प्रभसिमरन सिंह ने 38 गेंदों में अपना पांचवां अर्धशतक पूरा किया। उनकी 83 रनों की पारी में छह चौके और इतने ही छक्के शामिल हैं। इसके अलावा ग्लेन मैक्सवेल ने सात और मार्को यानसेन ने तीन रन बनाए। वहीं, श्रेयस अय्यर 25 और जोश इंग्लिश 11 रन बनाकर नाबाद रहे।
10:40 PM, 26-Apr-2025
KKR vs PBKS Live Score: अब तक नहीं रुकी बारिश
कोलकाता में बारिश जारी है। बताया गया था कि 10:30 बजे तक अगर मैच नहीं शुरू होता है तो ओवर कटेंगे। हालांकि, अब तक बारिश नहीं रुकी है ऐसे में ओवर कटना तय है।
विज्ञापन
09:40 PM, 26-Apr-2025
KKR vs PBKS Live Score: बारिश के कारण रुका मैच
कोलकाता में बारिश के कारण मैच रुक गया है। कवर्स से मैदान ढका गया है। केकेआर के रहमनुल्लाह गुरबाज और सुनील नरेन क्रीज पर मौजूद हैं। एक ओवर के बाद स्कोर 7/0 है।09:31 PM, 26-Apr-2025
KKR vs PBKS Live Score: कोलकाता की पारी शुरू
कोलकाता की पारी शुरू हो चुकी है। रहमनुल्लाह गुरबाज और सुनील नरेन क्रीज पर मौजूद हैं।09:15 PM, 26-Apr-2025
KKR vs PBKS Live Score: पंजाब की पारी समाप्त
प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या की शतकीय साझेदारी के दम पर पंजाब किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने 202 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में चार विकेट खोकर 201 रन बनाए हैं। उनके लिए प्रभसिमरन सिंह ने सर्वाधिक 83 रन की पारी खेली। वहीं, प्रियांश ने 69 रन बनाए। कोलकाता के लिए वैभव अरोड़ा ने दो विकेट लिए जबकि वरुण और रसेल ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।08:47 PM, 26-Apr-2025
KKR vs PBKS Live Score: पंजाब को दूसरा झटका
पंजाब को दूसरा झटका वैभव अरोड़ा ने दिया। उन्होंने प्रभसिमरन सिंह को अपना शिकार बनाया। वह 83 रनों की दमदार पारी खेलकर आउट हुए। अब क्रीज पर मैक्सवेल और अय्यर मौजूद हैं। 15 ओवर के बाद स्कोर 161/2 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:40 PM, 26-Apr-2025
KKR vs PBKS Live Score: प्रभसिमरन सिंह ने जड़ा 38 गेंदों में पचासा
प्रियांश आर्या के बाद अब प्रभसिमरन सिंह ने पचासा जड़ा है। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं।08:30 PM, 26-Apr-2025
KKR vs PBKS Live Score: 120 पर पंजाब को पहला झटका
पंजाब को पहला झटका आंद्रे रसेल ने 12वें ओवर में दिया। उन्होंने प्रियांश आर्या को अपना शिकार बनाया। वह 69 रन बनाकर आउट हुए। अब क्रीज पर कप्तान श्रेयस अय्यर आए हैं। उनका साथ देने के लिए प्रभसिमरन सिंह मौजूद हैं।08:19 PM, 26-Apr-2025
KKR vs PBKS Live Score: 27 गेंदों में प्रियांश ने जड़ा पचासा
प्रियांश आर्या ने 27 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का पहला पचासा जड़ा है। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। पहले विकेट के लिए प्रियांश और प्रभसिमरन के बीच 80 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है।08:14 PM, 26-Apr-2025