फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Palestinian President Mahmoud Abbas appoints new deputy in major step in naming successor

Palestine: राष्ट्रपति अब्बास ने हुसैन अल-शेख को बनाया उपराष्ट्रपति; फलस्तीन के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

Sat, 26 Apr 2025 11:24 PM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रामल्लाह
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रामल्लाह Published by: शिव शुक्ला Updated Sat, 26 Apr 2025 11:24 PM IST
सार

फलस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास द्वारा अपना संभावित उत्तराधिकारी नियुक्त करना बड़ा कदम है। 89 वर्षीय महमूद अब्बास साल 2004 में वरिष्ठ नेता यासर अराफात की मौत के बाद से फलस्तीन मुक्ति संगठन (पीएलओ) और फलस्तीनी प्राधिकरण (पीए) के प्रमुख रहे हैं।

विज्ञापन
Palestinian President Mahmoud Abbas appoints new deputy in major step in naming successor
राष्ट्रपति महमूद अब्बास - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फलस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने शनिवार को अपने करीबी विश्वासपात्र हुसैन अल-शेख को अपने उप-राष्ट्रपति और संभावित उत्तराधिकारी नामित किया। इस बारे में फलस्तीन मुक्ति संगठन ने बयान जारी किया है। इस बयान में फलस्तीन मुक्ति संगठन ने कहा कि यह कदम फलस्तीनी नेतृत्व पर अंतराष्ट्रीय संदेह को दूर करने के लिए आवश्यक माना जा रहा है।

विज्ञापन


फलस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास द्वारा अपना संभावित उत्तराधिकारी नियुक्त करना एक बड़ा कदम है। बता दें कि 89 वर्षीय महमूद अब्बास साल 2004 में वरिष्ठ नेता यासर अराफात की मौत के बाद से फलस्तीन मुक्ति संगठन (पीएलओ) और फलस्तीनी प्राधिकरण (पीए) के प्रमुख रहे हैं। हालांकि हाल के सालों में वे उत्तराधिकारी की नियुक्ति सहित आंतरिक सुधारों का विरोध करते रहे हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इस्राइल और हमास में जारी संघर्ष के बीच फलीस्तीन मुक्ति संगठन (पीएलओ) ने गुरुवार को 89 वर्षीय फलस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास के नेतृत्व में एक उप राष्ट्रपति पद बनाने की घोषणा की थी। पीएलओ केंद्रीय परिषद की दो दिवसीय बैठक के बाद, परिषद ने पीएलओ कार्यकारी समिति के उपाध्यक्ष का पद बनाने के लिए मतदान किया था। इसे फलीस्तीन राज्य के उपराष्ट्रपति के रूप में भी संदर्भित किया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है पीएलओ, समझिए
अब बात अगर पीएलओ की करें तो ये अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि है और पश्चिमी समर्थित फलीस्तीनी प्राधिकरण की देखरेख करता है, जो इस्राइल के कब्जे वाले पश्चिमी तट के आधे से कम हिस्से में सीमित स्वायत्तता का प्रयोग करता है। अब्बास ने इन दोनों संस्थाओं का दो दशकों से नेतृत्व किया है। गौरतलब है कि हमास ने 2007 में अब्बास की सेना से गाजा पर नियंत्रण ले लिया। इसके बाद दोनों के बीच सुलह के प्रयास बार-बार विफल रहे हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed