फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai ED Office Building Fire Updates Ballard Estate area fire brigade rescue loss casualties news in hindi

Mumbai ED Office Fire: मुंबई में प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय भवन में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

Sun, 27 Apr 2025 05:58 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 27 Apr 2025 05:58 AM IST
सार

दक्षिण मुंबई में एक इमारत में भीषण आग लगने की खबर है। खास बात ये है कि इसी इमारत में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का कार्यालय है। बलार्ड एस्टेट क्षेत्र में स्थित ईडी कार्यालय की इमारत में रविवार तड़के भीषण आग लगने के बाद दमकल विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अधिकारी नुकसान का आकलन कर रहे हैं।

विज्ञापन
Mumbai ED Office Building Fire Updates Ballard Estate area fire brigade rescue loss casualties news in hindi
ED - फोटो : PTI

विस्तार

दक्षिण मुंबई में रविवार तड़के प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय भवन में भीषण आग लग गई। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। अधिकारियों ने बताया कि आग सुबह करीब 2.31 बजे बलार्ड एस्टेट इलाके में कैसर-ए-हिंद इमारत में लगी। ईडी कार्यालय वाली पांच मंजिला इमारत की चौथी मंजिल पर लगी आग कई घंटों तक सुलगती रही। बाद में उस पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन


एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। फर्नीचर, अलमारी और बिजली के उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस की टीमें मौके पर हैं तथा पंचनामा कर रही हैं, तथा आगे की जांच जारी है। मुंबई फायर ब्रिज ने सुबह करीब 4.17 बजे आग को लेवल III तक बताया, जिसे आम तौर पर भीषण आग माना जाता है।
विज्ञापन


दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए आठ दमकल गाड़ियां, छह जेटी, पानी के टैंकर और अन्य उपकरण तैनात किए गए हैं। कार्यालय के अंदर कई दस्तावेज और उपकरण क्षतिग्रस्त होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पांच मंजिला इमारत की चौथी मंजिल तक आग का असर
इससे पहले मुंबई की एक बहुमंजिला इमारत में आग लगने की खबर आई। दमकल विभाग को देर रात करीब 2:31 बजे आग लगने की सूचना मिली। जिस बहुमंजिला इमारत में आग लगी, वह मुंबई के कर्रिंभॉय रोड पर ग्रांड होटल के पास है।

ये भी पढ़ें- Mandya Kabaddi Gallery Collapse: कर्नाटक में कबड्डी मैच के दौरान दर्शकदीर्घा ढही, कई लोगों के घायल होने की खबर

दमकल की टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी, आग लगने के कारणों का पता नहीं
आग बुझाने की कवायद में आठ दमकल गाड़ियां, छह जंबो टैंकर, एक एरियल वाटर टावर टेंडर समेत कई अन्य उपकरणों का भी इस्तेमाल किया गया। घटनास्थल पर एंबुलेंस को भी तैनात किया गया है। दमकल अधिकारी ने बताया कि आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

संबंधित वीडियो--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed