आबकारी नीति के मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने उच्च न्यायालय में पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका का विरोध किया। इस मामले में आज सुनवाई होगी। वहीं सियासत के बाबा बोहड़ कहे जाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का उनके पैतृक गांव बादल में वीरवार को दोपहर बाद एक बजे पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। साथ ही भू-बैकुंठ बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा की तैयारियां पूरी हो गई हैं। आज प्रात: 7 बजकर 10 मिनट पर बदरीनाथ धाम के कपाट खोल दिए गए। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News: मनीष सिसोदिया की जमानत पर सुनवाई आज, पैतृक गांव में होगा प्रकाश सिंह बादल का अंतिम संस्कार
मनीष सिसोदिया की जमानत पर सुनवाई आज
आबकारी नीति के मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने उच्च न्यायालय में पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका का विरोध किया। उसने कहा कि जमानत पर रिहा होने के बाद पूर्व डिप्टी सीएम साक्ष्य एवं गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं। इस मामले में 27 अप्रैल को सुनवाई होगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
प्रकाश सिंह बादल का अंतिम संस्कार आज
सियासत के बाबा बोहड़ कहे जाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का उनके पैतृक गांव बादल में वीरवार को दोपहर बाद एक बजे पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। वीरवार को सुबह दस से बारह बजे तक पैतृक निवास में लोग पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन कर श्रद्धा-सुमन अर्पित करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
बदरीनाथ धाम के कपाट खुले
भू-बैकुंठ बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा की तैयारियां पूरी हो गई हैं। आज प्रात: 7 बजकर 10 मिनट पर बदरीनाथ धाम के कपाट खोल दिए गए। अखंड ज्योति के दर्शन करने के लिए सैकड़ों श्रद्धालु धाम पहुंच गए हैं तो यात्रा पड़ावों पर चहल-पहल भी शुरू हो गई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
अगले पांच दिन भी भीषण गर्मी से राहत, बारिश की संभावना
उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा समेत पूरे उत्तर पश्चिमी भारत में इस समय भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली हुई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक अभी कम से कम पांच दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा, यानी भीषण गर्मी से राहत जारी रहेगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...