फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   weather forecast update heatwave MeT predict rain in plains snowfall in mountains kashmir himachal uttarakhand

Weather Forecast: अगले पांच दिन भी भीषण गर्मी से राहत, पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानों में बारिश की संभावना

Thu, 27 Apr 2023 06:10 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Thu, 27 Apr 2023 06:10 AM IST
सार

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक 30 अप्रैल तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र (जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड) के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और अन्य क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। वहीं, दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश और पूर्वी-पश्चिमी राजस्थान में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
weather forecast update heatwave MeT predict rain in plains snowfall in mountains kashmir himachal uttarakhand
weather - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा समेत पूरे उत्तर पश्चिमी भारत में इस समय भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली हुई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक अभी कम से कम पांच दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा, यानी भीषण गर्मी से राहत जारी रहेगी।

विज्ञापन


आईएमडी के मुताबिक 30 अप्रैल तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र (जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड) के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और अन्य क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। वहीं, दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश और पूर्वी-पश्चिमी राजस्थान में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश होगी तो कहीं बिजली भी गिर सकती है। कुछ क्षेत्रों में आंधी भी चल सकती है। मौसम के इस मिजाज के चलते लगभग पूरे देश में अगले पांच दिन तक लू नहीं चलेगी।
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर में मौसम ने ली करवट, बारिश संग गिरे ओले
जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में बुधवार को एकबार फिर से मौसम बदल गया। इस दौरान कठुआ के बिलावर के ऊपरी इलाकों में तेज बारिश के साथ ओले गिरे। कई जगह आंधी-तूफान से फसलों और अन्य का नुकसान हुआ है। मेंढर इलाके में पेड़ गिरने से एक मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि जान माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed