फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 26 November 2024 Updates On Amar Ujala

Top News: आज संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगी राष्ट्रपति मुर्मू; पहाड़ों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय

Tue, 26 Nov 2024 07:19 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 26 Nov 2024 07:19 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 26 November 2024 Updates On Amar Ujala
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

संविधान को अपनाने के 75 वर्ष पूरे होने के मौके पर केंद्र सरकार मंगलवार से पूरे साल भर चलने वाले कार्यक्रम शुरू करने जा रही है। हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान अभियान के तहत इसकी शुरुआत पुराने संसद भवन में आयोजित कार्यक्रम से होगी, जिसे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संबोधित करेंगी। कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और केंद्रीय मंत्रियों के साथ संसद के दोनों सदन के सदस्य मौजूद रहेंगे। इसके अलावा, पहाड़ों से आने वाली हवा मैदानी इलाकों में अब अच्छी ठंड का अहसास कराना शुरू करेगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार से नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। इसका सीधा असर मैदानी इलाकों में दिखेगा। उधर, राजस्थान के पूर्व राजपरिवार के भीतर विवाद हिंसक मोड़ ले चुका है। भाजपा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ की ताजपोशी मेवाड़ के 77वें महाराणा के रूप में हुई। इसके बाद उनके समर्थकों और उदयपुर में सिटी पैलेस के प्रतिनिधियों के बीच झड़प हो गई। देर रात पथराव भी हुआ। विश्वराज को दर्शन के लिए धूनी माता मंदिर जाना था, लेकिन उदयपुर के सिटी पैलेस के द्वार बंद थे। इस कारण विवाद बढ़ गया। मंदिर उदयपुर के इसी सिटी पैलेस परिसर में है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 26 November 2024 Updates On Amar Ujala
द्रौपदी मुर्मू, राष्ट्रपति - फोटो : ANI

संविधान के 75 वर्ष पूरे: आज संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगी राष्ट्रपति मुर्मू
संविधान को अपनाने के 75 वर्ष पूरे होने के मौके पर केंद्र सरकार मंगलवार से पूरे साल भर चलने वाले कार्यक्रम शुरू करने जा रही है। हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान अभियान के तहत इसकी शुरुआत पुराने संसद भवन में आयोजित कार्यक्रम से होगी, जिसे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संबोधित करेंगी। कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और केंद्रीय मंत्रियों के साथ संसद के दोनों सदन के सदस्य मौजूद रहेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 26 November 2024 Updates On Amar Ujala
Delhi Weather Update - फोटो : अमर उजाला

पहाड़ों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, 27 नवंबर के बाद आएगी तापमान में गिरावट
पहाड़ों से आने वाली हवा मैदानी इलाकों में अब अच्छी ठंड का अहसास कराना शुरू करेगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार से नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। इसका सीधा असर मैदानी इलाकों में दिखेगा। ऐसे में बृहस्पतिवार और शुक्रवार के लिए मध्य से लेकर घने से घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 26 November 2024 Updates On Amar Ujala
उदयपुर में तनाव के बीच जिला प्रशासन मुस्तैद - फोटो : एएनआई

उदयपुर में पथराव के बाद तनाव बढ़ा, गतिरोध दूर करने को बातचीत जारी
राजस्थान के पूर्व राजपरिवार के भीतर विवाद हिंसक मोड़ ले चुका है। भाजपा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ की ताजपोशी मेवाड़ के 77वें महाराणा के रूप में हुई। इसके बाद उनके समर्थकों और उदयपुर में सिटी पैलेस के प्रतिनिधियों के बीच झड़प हो गई। देर रात पथराव भी हुआ। विश्वराज को दर्शन के लिए धूनी माता मंदिर जाना था, लेकिन उदयपुर के सिटी पैलेस के द्वार बंद थे। इस कारण विवाद बढ़ गया। मंदिर उदयपुर के इसी सिटी पैलेस परिसर में है। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 26 November 2024 Updates On Amar Ujala
delhi pollution - फोटो : अमर उजाला

Pollution : आज भी बेहद खराब श्रेणी में रहेगी हवा
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के कहना है कि मंगलवार को भी वायु गुणवत्ता बेहद खराब स्थिति में रहने की आशंका है। रात के समय कुहासा छाया रहेगा। साथ ही आसमान में स्मॉग छाई रहेगी। इस बीच ग्रेप की पाबंदियों से जुड़ी याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में ट्रकों और हल्के वाणिज्यिक वाहनों के प्रवेश पर ग्रेप 4 के प्रतिबंधों को सख्ती से लागू न करने के लिए अथॉरिटी को कड़ी फटकार लगाई। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 26 November 2024 Updates On Amar Ujala
चिन्मय कृष्ण दास प्रभु - फोटो : Social Media

बांग्लादेश में हिंदू रैलियों पर हमले में 50 घायल, चिन्मयप्रभु की गिरफ्तारी का मामला
बांग्लादेश में इस्कॉन के चिन्मय कृष्ण दास प्रभु की गिरफ्तारी के बाद विरोध में ढाका की सड़कों पर उतरे हिंदू समुदाय की रैलियों पर हमला कर दिया। इस हमले में 50 लोगों के घायल होने की खबर है। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में प्रदर्शन करने पर इस्कॉन के चिन्मय प्रभु पर कार्रवाई की गई है। उनको देशद्रोह और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में बांग्लादेश पुलिस ने ढाका एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया। इसके खिलाफ हिंदू समुदाय के लोग ढाका की सड़कों पर उतर पड़े और जाम लगा दिया। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 26 November 2024 Updates On Amar Ujala
आईपीएल 2025 नीलामी - फोटो : IPL/BCCI

मेगा नीलामी में टूटे कई रिकॉर्ड, 13 साल के खिलाड़ी पर लगी बोली
आईपीएल 2025 के लिए सऊदी अरब के जेद्दा में चल रही मेगा नीलामी सोमवार की रात समाप्त हो गई। यह नीलामी दो दिनों तक चली जिसमें सभी 10 फ्रेंचाइजी ने अपनी टीमें बनाईं। भारतीय विकेटकीपकर बल्लेबाज ऋषभ पंत सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी रहे जिन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ रुपये में खरीदा। पंत के अलावा श्रेयस अय्यर को पंजाब किंग्स ने 26.75 करोड़ और वेंकटेश अय्यर को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने 23.75 करोड़ रुपये में खरीदा। अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल 18-18 करोड़ रुपये में पंजाब किंग्स की टीम में गए। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 26 November 2024 Updates On Amar Ujala
कैबिनेट फैसलों को लेकर जानकारी देते केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव। - फोटो : ANI/वीडियो ग्रैब

 यूपी-महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश को रेलवे की तीन योजनाओं की सौगात
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रेलवे संपर्क को और बेहतर बनाने के लिए 7927 करोड़ रुपये की संयुक्त लागत वाली मल्टी ट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं से यात्रा आसान होने के साथ ढुलाई लागत कम होगी, तेल आयात में कमी आएगी और कार्बन उत्सर्जन में कटौती करने में सहायता मिलेगी। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 26 November 2024 Updates On Amar Ujala
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन (फाइल) - फोटो : एएनआई

भारत में गांधी के विचार पूरी तरह साकार होने पर संदेह: बिल क्लिंटन 
भारत में गांधी के विचारों के पूरी तरह साकार होने पर संदेह है। ये कहना है पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन का। उन्होंने देश में कथित आंतरिक मतभेदों का जिक्र करते हुए यह बात कही। 78 वर्षीय क्लिंटन ने अपनी नवीनतम पुस्तक "सिटीजन: माई लाइफ आफ्टर द व्हाइट हाउस" में यह बात लिखी है। यह पुस्तक पिछले हफ्ते ही बुक स्टालों पर पहुंची है। उन्होंने यह भी कहा है कि आज भारत तेज विकास का आनंद ले रहा है और वह सबसे अधिक आबादी वाला देश भी बन गया है। उन्होंने 2001 के विनाशकारी भूकंप के बाद गुजरात की अपनी यात्रा का भी जिक्र किया है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 26 November 2024 Updates On Amar Ujala
Delhi AIIMS - फोटो : ANI

Delhi : एम्स में अब एक तिहाई सुरक्षाकर्मी होंगी महिलाएं
एम्स में इलाज करवाने आ रही महिलाओं की समस्याओं को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा गार्ड में एक तिहाई संख्या महिलाओं की करने का निर्णय लिया है। साथ ही महिलाओं की ड्यूटी लगाने वाले अधिकारियों के पदों पर भी महिलाओं को आरक्षण मिलेगा। इसे लेकर एम्स के निदेशक डॉ. एम श्रीनिवास ने आदेश जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 26 November 2024 Updates On Amar Ujala
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI

Donald Trump: 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में हस्तक्षेप का मामला खत्म होगा?
अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति निर्वाचित हो चुके हैं। वह 20 जनवरी 2025 को पदभार संभालेंगे। ट्रंप पर 2020 के चुनाव में हस्तक्षेप का आरोप लगा है, इससे जुड़ा मामला अदालत में लंबित है। ताजा घटनाक्रम में विशेष वकील जैक स्मिथ ने सोमवार को एक संघीय अदालत से ट्रंप पर दर्ज इस मामले को खारिज करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अमेरिकी न्याय विभाग की पुरानी नीति के तहत वर्तमान राष्ट्रपति पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 26 November 2024 Updates On Amar Ujala
लोहित नदी में खोज एवं बचाव अभियान चलाता आपदा मोचन बल - फोटो : अमर उजाला

अरुणाचल में लापता रेलवे अधिकारी का दूसरे दिन भी नहीं मिला सुराग
अरुणाचल प्रदेश के लोहित जिले के परशुराम कुंड में नहाते समय लापता हुए पूर्वोत्तर सीमा रेवले के प्रधान मुख्य सुरक्षा अधिकारी शुभेंदु कुमार चौधरी का सोमवार को दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं मिला। उनकी खोज में भारतीय वायु सेना के तीन हैलीकॉप्टर, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस और मछुआरों ने मिलकर तलाश के लिए बड़े पैमाने पर खोज और बचाव अभियान चलाया। इस बीच, देर शाम पूर्वोत्तर सीमा रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी केके शर्मा ने बताया कि शुभेंदु का आज भी कोई सुराग नहीं मिला। उनकी तलाश की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 26 November 2024 Updates On Amar Ujala
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : पीटीआई

भूमि आवंटन पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा- जज, जनप्रतिनिधि, अफसर या पत्रकार अलग श्रेणी में नहीं 
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के न्यायाधीशों, सांसदों, विधायकों, अखिल भारतीय सेवाओं के अधिकारियों, पत्रकारों को रियायती मूल्य पर भूमि आवंटन के लिए अन्य की तुलना में अलग श्रेणी में नहीं माना जा सकता। शीर्ष अदालत ने संयुक्त आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा 2005 में जारी किए गए उन आदेशों को रद्द कर दिया, जिसमें सांसदों, विधायकों, अखिल भारतीय सेवा/राज्य सरकार के अधिकारियों, सांविधानिक न्यायालयों के न्यायाधीशों और पत्रकारों को एक अलग वर्ग के रूप में मानते हुए रियायती दर पर भूमि आवंटित करने का आदेश दिया गया था। सीजेआई जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता की पीठ ने कहा, नीति का उद्देश्य असमानता को कायम रखना है। नीति भेदभाव का सहारा लेकर एक लाभ प्राप्त वर्ग या समूह को अलग करती है और उदारता प्रदान करती है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed