{"_id":"6744b7d941077b43b106c657","slug":"ipl-2025-mega-auction-highlights-overview-many-records-broken-rs-25-crore-crossed-for-the-first-time-2024-11-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2025: मेगा नीलामी में टूटे कई रिकॉर्ड, 13 साल के खिलाड़ी पर लगी बोली, पहली बार 25+ करोड़ का आंकड़ा हुआ पार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2025: मेगा नीलामी में टूटे कई रिकॉर्ड, 13 साल के खिलाड़ी पर लगी बोली, पहली बार 25+ करोड़ का आंकड़ा हुआ पार
Tue, 26 Nov 2024 08:05 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जेद्दा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जेद्दा
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 26 Nov 2024 08:05 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
आईपीएल 2025 नीलामी
- फोटो :
IPL/BCCI
विस्तार
आईपीएल 2025 के लिए सऊदी अरब के जेद्दा में चल रही मेगा नीलामी सोमवार की रात समाप्त हो गई। यह नीलामी दो दिनों तक चली जिसमें सभी 10 फ्रेंचाइजी ने अपनी टीमें बनाईं। भारतीय विकेटकीपकर बल्लेबाज ऋषभ पंत सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी रहे जिन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ रुपये में खरीदा। पंत के अलावा श्रेयस अय्यर को पंजाब किंग्स ने 26.75 करोड़ और वेंकटेश अय्यर को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने 23.75 करोड़ रुपये में खरीदा। अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल 18-18 करोड़ रुपये में पंजाब किंग्स की टीम में गए।
आईपीएल 2025 नीलामी
- फोटो :
IPL/BCCI
दो दिन तक चली मेगा नीलामी
दो दिन तक चली इस मेगा नीलामी में कुल 577 खिलाड़ी शामिल थे। इनमें से 182 खिलाड़ी बिके, जबकि 395 खिलाड़ियों के लिए किसी ने बोली नहीं लगाई। 182 में से 62 विदेशी खिलाड़ी रहे। वहीं, 10 टीमों ने मिलाकर कुल आठ राइट टू मैच कार्ड इस्तेमाल किए। सभी 10 फ्रेंचाइजी ने मिलाकर इस नीलामी में 639.15 करोड़ रुपये खर्च किए। पहले दिन जहां बल्लेबाजों और ऑलराउंडर्स का दबदबा दिखा, वहीं दूसरे दिन भारतीय तेज गेंदबाजों का बोलबाला रहा। दूसरे दिन भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, आकाश दीप और मुकेश कुमार के लिए बड़ी बोली लगी। आरसीबी ने भुवनेश्वर को 10.75 करोड़ रुपये, मुंबई इंडियंस ने दीपक चाहर को 9.25 करोड़ रुपये और मुकेश कुमार को दिल्ली कैपिटल्स ने आठ करोड़ रुपये में खरीदा।

दूसरे दिन मेगा नीलामी में सबसे ज्यादा कीमत पर बिकने वाले खिलाड़ी
- फोटो :
IPL
वैभव ने चौंकाया, 25+ करोड़ का आंकड़ा पार हुआ
इस बार नीलामी में 13 साल वैभव सूर्यवंशी भी उतरे थे जिनका आधार मूल्य 30 लाख रुपये था। वैभव को राजस्थान रॉयल्स ने नीलामी में 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा और वह आईपीएल नीलामी में बिकने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। इस नीलामी में पहली बार 25+ करोड़ का आंकड़ा पार हुआ। पिछले साल मिनी नीलामी में कमिंस और स्टार्क, दो खिलाड़ियों ने पहली बार 20 करोड़ का आंकड़ा पार किया था, वहीं इस साल पंत और श्रेयस ने 25 करोड़ का आंकड़ा पार हुआ।

आईपीएल 2025 के लिए नीलामी
- फोटो :
IPL/BCCI
इन्हें नहीं मिला कोई खरीदार
दूसरे दिन भी कई खिलाड़ियों को कोई खरीदार नहीं मिले जिसमें पूर्व ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर, भारतीय ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर, जेम्स एंडरसन, पृथ्वी शॉ और केन विलियम्सन शामिल हैं। शुरुआत में देवदत्त पडिक्कल और अजिंक्य रहाणे जैसे भारतीय खिलाड़ियों को भी किसी ने नहीं खरीदा था, लेकिन बाद में आरसीबी ने पडिक्कल और केकेआर ने रहाणे को अपनी टीम में शामिल किया। वहीं, दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस ने उनके आधार मूल्य 30 लाख रुपये में आखिर में खरीदा।

वैभव सूर्यवंशी
- फोटो :
Twitter
छह खिलाड़ी 20 करोड़ से ज्यादा सैलरी पाएंगे
अगले सीजन छह खिलाड़ी ऐसे होंगे, जिनकी सैलरी 20 करोड़ के पार होगी। इनमें पंत, श्रेयस के अलावा वेंकटेश अय्यर, हेनरिक क्लासेन, विराट कोहली और निकोलस पूरन शामिल हैं। वहीं, 44 खिलाड़ियों की सैलरी 10 करोड़ से 20 करोड़ के बीच होगी।