फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bill Clinton Gandhi Idea India fully realised former us president on alleged Internal divisions

Bill Clinton: 'भारत में गांधी के विचार पूरी तरह साकार होने पर संदेह'; क्लिंटन ने आंतरिक मतभेदों का किया जिक्र

Tue, 26 Nov 2024 02:25 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: ज्योति भास्कर Updated Tue, 26 Nov 2024 02:25 AM IST
सार

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने संदेह जताया है कि भारत में आंतरिक, खासकर हिंदू और मुस्लिमों के बीच मतभेदों के चलते गांधी का दृष्टिकोण शायद ही कभी पूरी तरह साकार हो पाएगा।

विज्ञापन
Bill Clinton Gandhi Idea India fully realised former us president on alleged Internal divisions
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

भारत में गांधी के विचारों के पूरी तरह साकार होने पर संदेह है। ये कहना है पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन का। उन्होंने देश में कथित आंतरिक मतभेदों का जिक्र करते हुए यह बात कही। 78 वर्षीय क्लिंटन ने अपनी नवीनतम पुस्तक "सिटीजन: माई लाइफ आफ्टर द व्हाइट हाउस" में यह बात लिखी है। यह पुस्तक पिछले हफ्ते ही बुक स्टालों पर पहुंची है। उन्होंने यह भी कहा है कि आज भारत तेज विकास का आनंद ले रहा है और वह सबसे अधिक आबादी वाला देश भी बन गया है। उन्होंने 2001 के विनाशकारी भूकंप के बाद गुजरात की अपनी यात्रा का भी जिक्र किया है।

विज्ञापन


भूकंप पीड़ितों के लिए लॉखों डॉलर एकत्र किए
बिल क्लिंटन के मुताबिक भारत आने के बाद वे अहमदाबाद में एक अस्पताल और गांधी आश्रम भी गए थे और कुछ युवाओं से बातचीत की थी। अमेरिका में उन्होंने अपने कुछ भारतीय-अमेरिकी दोस्तों के साथ मिलकर अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन (एआईएफ) का गठन किया था और भूकंप पीड़ितों के लिए लॉखों डॉलर एकत्र किए थे।

विज्ञापन

जब  वाजपेयी से मिलकर मदद का इच्छा जताई
पुस्तक के एक अध्याय में उन्होंने लिखा है कि राष्ट्रपति पद से हटने के छह दिन बाद ही उन्होंने गुजरात के भूकंप पीड़ितों की मदद करने का मौका मिला। गवर्नर और राष्ट्रपति रहते हुए उन्होंने कई राष्ट्रीय आपदाओं से निपटा था, इसलिए उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से मिलकर मदद का इच्छा जताई थी। क्लिंटन ने लिखा है, मेरे मन में उस समय बनी वाजपेयी सरकार के प्रति बहुत सम्मान था, जब हमने दशकों के शीत युद्ध के तनाव से बुरी तरह खराब हुए मजबूत संबंधों को बहाल करने के लिए मिलकर काम किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed