फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 26 December 2024 Updates On Amar Ujala

Top News: आज बेलगावी में शुरू होगी कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक, पीएम करेंगे सुपोषित पंचायत अभियान का शुभारंभ

Thu, 26 Dec 2024 07:15 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम कुमार Updated Thu, 26 Dec 2024 07:15 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 26 December 2024 Updates On Amar Ujala
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
आज से कर्नाटक के बेलगावी में कांग्रेस की कार्यसमिति की नव सत्याग्रह बैठक होने वाली है। इस दो दिवसीय बैठक में कांग्रेस भाजपा को कई सारी मुद्दों पर घेरने की रणनीति तैयार करने वाली है। इसमें प्रमुख तौर पर आंबेडकर मुद्दे को लेकर भाजपा को घेरने की रणनीति शामिल है। बता दें कि संसद के शीतकालीन सत्र में बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने टिप्पणी थी, जिसके लिए देश की सियासत में गर्माहट बढ़ गई थी। वहीं  पीएम मोदी बृहस्पतिवार को वीर बाल दिवस पर सुपोषित पंचायत अभियान का शुभारंभ करेंगे। इसका उद्देश्य पोषण संबंधी सेवाओं के कार्यान्वयन को सशक्त कर पोषण संबंधी परिणामों में सुधार करना है। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, पीएम मोदी दोपहर 12 बजे भारत मंडपम में वीर बालकों से भी मुलाकात करेंगे। एक तरफ गुरुवार से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट की शुरुआत हो चुकी है। दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का यह चौथा टेस्ट है। फिलहाल सीरीज 1-1 से बराबर है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिहाज से अगले दोनों टेस्ट महत्वपूर्ण हैं। तो दूसरी ओर पहाड़ों पर जारी बर्फबारी से लोगों की दुश्वारियां बढ़ गईं हैं। इससे मैदानों में भी ठंड में इजाफा हुआ और पंजाब, दिल्ली, हरियाणा व राजस्थान में बुधवार को कोहरे की घनी चादर ने आम जीवन की रफ्तार थाम दी। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने मध्य प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में 27 दिसंबर को ओलावृष्टि होने की संभावना जताई है।  आईएमडी के वैज्ञानिक नरेश कुमार ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी से भी हवाएं आएंगी, जिसके कारण मध्य भारत और दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।  ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

Congress: आज से बेलगावी में शुरू होगी कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 26 December 2024 Updates On Amar Ujala
सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी। - फोटो : एएनआई
आज से कर्नाटक के बेलगावी में कांग्रेस की कार्यसमिति की नव सत्याग्रह बैठक होने वाली है। इस दो दिवसीय बैठक में कांग्रेस भाजपा को कई सारी मुद्दों पर घेरने की रणनीति तैयार करने वाली है। इसमें प्रमुख तौर पर आंबेडकर मुद्दे को लेकर भाजपा को घेरने की रणनीति शामिल है। बता दें कि संसद के शीतकालीन सत्र में बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने टिप्पणी थी, जिसके लिए देश की सियासत में गर्माहट बढ़ गई थी। पढ़े पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

PM Modi: पीएम आज सुपोषित पंचायत अभियान का करेंगे शुभारंभ

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 26 December 2024 Updates On Amar Ujala
पीएम मोदी का प्रयागराज दौरा - फोटो : X @BJP4India
पीएम मोदी बृहस्पतिवार को वीर बाल दिवस पर सुपोषित पंचायत अभियान का शुभारंभ करेंगे। इसका उद्देश्य पोषण संबंधी सेवाओं के कार्यान्वयन को सशक्त कर पोषण संबंधी परिणामों में सुधार करना है। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, पीएम मोदी दोपहर 12 बजे भारत मंडपम में वीर बालकों से भी मुलाकात करेंगे। पढ़े पूरी खबर...
विज्ञापन

IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया की तेज शुरुआत, स्कोर 70 रन के पार

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 26 December 2024 Updates On Amar Ujala
भारत और ऑस्ट्रेलिया - फोटो : PTI
गुरुवार से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट की शुरुआत हो चुकी है। दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का यह चौथा टेस्ट है। फिलहाल सीरीज 1-1 से बराबर है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिहाज से अगले दोनों टेस्ट महत्वपूर्ण हैं। पढ़े पूरी खबर..

Winter: कश्मीर में शीतलहर तो मैदान में धुंध ने बढ़ाई दुश्वारी

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 26 December 2024 Updates On Amar Ujala
सांकेतिक तस्वीर

पहाड़ों पर जारी बर्फबारी से लोगों की दुश्वारियां बढ़ गईं हैं। इससे मैदानों में भी ठंड में इजाफा हुआ और पंजाब, दिल्ली, हरियाणा व राजस्थान में बुधवार को कोहरे की घनी चादर ने आम जीवन की रफ्तार थाम दी। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने मध्य प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में 27 दिसंबर को ओलावृष्टि होने की संभावना जताई है।  आईएमडी के वैज्ञानिक नरेश कुमार ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी से भी हवाएं आएंगी, जिसके कारण मध्य भारत और दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। उन्होंने बताया कि, 'पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पिछले कुछ दिनों में दिल्ली-एनसीआर में बारिश हुई... ऐसे में तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की उम्मीद है। उन्होंने आगे बताया कि अगले दो से तीन दिनों तक पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया रहेगा। पढ़े पूरी खबर...

Interview: सोनिया गांधी की पसंद थे, फिर राष्ट्रपति बनने से कैसे चूके डॉ. कर्ण सिंह...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 26 December 2024 Updates On Amar Ujala
डॉ. कर्ण सिंह से खास बातचीत - फोटो : अमर उजाला

महज 18 साल की उम्र में राजनीति में कदम रखने वाले डॉ. कर्ण सिंह ने अमर उजाला डॉट कॉम को दिए एक विशेष साक्षात्कार में कई बड़े खुलासे किये हैं। साक्षात्कार के दौरान उन्होंने  बताया कि साल 2006 में जब देश के नए राष्ट्रपति के लिए नाम फाइनल हो रहे थे तो उस वक्त किस तरह से आखिरी दौर में उनका नाम कट गया था। उन्होने यह भी  बताया, उस वक्त वे यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी की पसंद थे, मगर तत्कालीन पीएम डॉ. मनमोहन सिंह ने कुछ ऐसी बात कही, जिससे डॉ. कर्ण सिंह के नाम पर सहमति नहीं बन सकी। इसके अलावा डॉ. सिंह ने भारत पाकिस्तान की 1971 की लड़ाई को लेकर भी एक बड़ी बात कही। इसके साथ ही उन्होंने पाकिस्तानी राष्ट्रपति और इंदिरा गांधी के प्रधान सचिव से जुड़ा एक किस्सा भी साझा किया। डॉ. कर्ण सिंह ने खास बातचीत में इन मुद्दों पर अपनी राय रखी। पढ़े पूरी खबर...

Narwana : डल्लेवाल की सेहत नाजुक... रक्तचाप चिंताजनक

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 26 December 2024 Updates On Amar Ujala
जगजीत डल्लेवाल - फोटो : अमर उजाला

एमएसपी खरीद की गारंटी को लेकर खनौरी बाॅर्डर पर 30 दिन से अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का स्वास्थ्य गिरता जा रहा है। चिकित्सकों ने बुधवार को मेडिकल बुलेटिन जारी कर बताया, डल्लेवाल का ब्लड प्रेशर 100/70 है, जो चिंताजनक है। बताया जा रहा है कि 30 दिसंबर के पंजाब बंद को लेकर बृहस्पतिवार को खनौरी बाॅर्डर पर कई संगठन रणनीति बनाएंगे। पढ़े पूरी खबर...

Prayagraj : अखाड़ा परिषद ने खारिज की सिख अलगाववादी पन्नू की धमकी

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 26 December 2024 Updates On Amar Ujala
महंत रवींद्र पुरी, अध्यक्ष अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद। - फोटो : अमर उजाला।

अखाड़ा परिषद ने एक वीडियो में कथित तौर पर महाकुंभ को निशाना बनाने की धमकी जारी करने के बाद समुदायों के बीच विभाजन भड़काने की कोशिश करने के लिए सिख अलगाववादी नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू पर निशाना साधा है। पढ़े पूरी खबर...

Christmas: दुनियाभर में मना क्रिसमस...पर बेथलेहम में फीका रहा त्योहार का उत्सव

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 26 December 2024 Updates On Amar Ujala
इस्राइल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर बेथलहम शहर। - फोटो : ani

गाजा में युद्ध के साये में वेस्ट बैंक स्थित ईसा मसीह के जन्म स्थान बेथलेहम में इस बार भी क्रिसमस के मौके पर माहौल उदास और गमगीन देखा गया। आमतौर पर क्रिसमस पर यहां उत्साह देखने को मिलता रहा है लेकिन इस बार ऐसा नहीं था। मैंगर स्क्वायर पर क्रिसमस पर होने वाली सजावट और विशाल क्रिसमस ट्री नदारद थे। विदेशी पर्यटकों की भीड़ भी नहीं दिखाई दी। फलस्तीनी ईसाइयों ने सड़कों पर शांतिपूर्ण तरीके से मार्च किया। हालांकि दुनिया में कई जगह क्रिसमस पर उत्साह देखा गया। पढ़े पूरी खबर...

पर्यटन मंत्रालय की रिपोर्ट : 2023 में भारत आए 1.89 करोड़ विदेशी पर्यटक

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 26 December 2024 Updates On Amar Ujala
विदेशी पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
भारत पर्यटकों को आकर्षित करने के साथ रोजगार सृजन और विदेशी मुद्रा बढ़ाने के लिए पर्यटन क्षेत्र पर विशेष ध्यान दे रहा है। इस क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं भी तैयार की गई हैं। सरकार के इन प्रयासों से न सिर्फ बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक भारत आ रहे हैं, बल्कि विदेशी मुद्रा आय (एफईई) में भी इजाफा हो रहा है। विदेशी मुद्रा आय का मतलब वस्तुओं और सेवाओं को बेचकर या मुद्राओं का आदान-प्रदान कर अर्जित मौद्रिक लाभ से है। पढ़े पूरी खबर...

शीर्ष नौकरशाही में फेरबदल: अरुणीश चावला बने राजस्व विभाग के सचिव

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 26 December 2024 Updates On Amar Ujala
तबादला आदेश - फोटो : प्रतीकात्मक

केंद्र सरकार ने बुधवार को शीर्ष नौकरशाही में फेरबदल किया। इनमें से अरुणीश चावला को राजस्व विभाग का सचिव और विनीत जोशी को उच्च शिक्षा का सचिव बनाया गया है। कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादलों को मंजूरी दे दी है। पढ़े पूरी खबर..

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed