फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Central government transferred 7 IAS, Arunish Chawla named revenue secretary Know All Updates

शीर्ष नौकरशाही में फेरबदल: अरुणीश चावला बने राजस्व विभाग के सचिव; मणिपुर के मुख्य सचिव को मिली ये जिम्मेदारी

Thu, 26 Dec 2024 12:10 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Thu, 26 Dec 2024 12:10 AM IST
सार

संजय सेठी को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग का सचिव नियुक्त किया गया है। सेठी ने कपड़ा मंत्रालय में सचिव के पद पर नियुक्ति के बाद नीलम शम्मी राव की जगह ली है। आदेश के अनुसार अमित अग्रवाल ने रसायन और उर्वरक मंत्रालय के फार्मास्यूटिकल्स विभाग के सचिव के रूप में अरुणीश चावला की जगह ली है।

विज्ञापन
Central government transferred 7 IAS, Arunish Chawla named revenue secretary Know All Updates
तबादला। - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

केंद्र सरकार ने बुधवार को शीर्ष नौकरशाही में फेरबदल किया। इनमें से अरुणीश चावला को राजस्व विभाग का सचिव और विनीत जोशी को उच्च शिक्षा का सचिव बनाया गया है। कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादलों को मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन


भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1992 बैच के बिहार कैडर के अधिकारी अरुणीश चावला फार्मास्यूटिकल्स सचिव के पद पर तैनात थे। दरअसल संजय मल्होत्रा को इस महीने की शुरुआत में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) का गवर्नर नियुक्त किया गया था, जिसके बाद से राजस्व सचिव का पद खाली था, जिस पर चावला को नियुक्त करने का फैसला किया गया। नियमित नियुक्ति तक चावला संस्कृति मंत्रालय के सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार भी देखेंगे। आदेश में कहा गया है कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अमित अग्रवाल को चावला की जगह नया फार्मास्यूटिकल्स सचिव नियुक्ति किया गया है। वहीं, उच्च शिक्षा के सचिव बनाए गए मणिपुर के विनीत जोशी 1992 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। जोशी को पिछले साल मई में मणिपुर का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन


रचना शाह को कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग का सचिव नियुक्त किया गया
रचना शाह को कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) का सचिव नियुक्त किया गया। वर्तमान में वह कपड़ा मंत्रालय में सचिव हैं। शाह केरल कैडर की आईएएस अधिकारी हैं। नीलम शम्मी राव को रचना शाह की जगह कपड़ा मंत्रालय में सचिव नियुक्त किया गया है। वर्तमान में राव राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग में सचिव के रूप में कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के सचिव बने संजय सेठी
संजय सेठी को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग का सचिव नियुक्त किया गया है। सेठी ने कपड़ा मंत्रालय में सचिव के पद पर नियुक्ति के बाद नीलम शम्मी राव की जगह ली है। आदेश के अनुसार अमित अग्रवाल ने रसायन और उर्वरक मंत्रालय के फार्मास्यूटिकल्स विभाग के सचिव के रूप में अरुणीश चावला की जगह ली है। वर्तमान में वे यूआईडीएआई के महानिदेशक हैं। वहीं, नीरजा शेखर को अस्थायी रूप से पदोन्नत करके उत्पादकता परिषद ( डीपीआआटी के तहत) के महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। वह एस गोपालकृष्णन की जगह लेंगी, जो अब कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) के अध्यक्ष हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed