फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi to Launch Suposhit Panchayat Abhiyan Today, Meets Children at Bharat Mandapam

PM Modi: पीएम आज सुपोषित पंचायत अभियान का करेंगे शुभारंभ, भारत मंडपम में वीर बालकों से भी करेंगे मुलाकात

Thu, 26 Dec 2024 05:32 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Thu, 26 Dec 2024 05:32 AM IST
सार

पीएम मोदी आज दोपहर 12 बजे भारत मंडपम में वीर बालकों से भी मुलाकात करेंगे। इसके साथ ही पीएम सुपोषित पंचायत अभियान का शुभारंभ भी करेंगे।

विज्ञापन
PM Modi to Launch Suposhit Panchayat Abhiyan Today, Meets Children at Bharat Mandapam
पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पीएम मोदी बृहस्पतिवार को वीर बाल दिवस पर सुपोषित पंचायत अभियान का शुभारंभ करेंगे। इसका उद्देश्य पोषण संबंधी सेवाओं के कार्यान्वयन को सशक्त कर पोषण संबंधी परिणामों में सुधार करना है। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, पीएम मोदी दोपहर 12 बजे भारत मंडपम में वीर बालकों से भी मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन


पीएमओ द्वारा जारी विज्ञाप्ति के अनुसार पीएम मोदी आज भारत मंडपम में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त बच्चों से संवाद करेंगे। इसके साथ ही वे देशभर के बच्चों को संबोधित भी करने वाले है। 
विज्ञापन


सुपोषित ग्राम पंचायत अभियान के शुभारंभ पर एक नजर
सुपोषित ग्राम पंचायत अभियान के शुभारंभ के अवसर पर आज सर्वश्रेष्ठ 10000 ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत किया जाएगा। इसका 50% पुरस्कार राशि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकओं और ग्राम पंचायतों को दिया जाएगा। इसके साथ ही बाकी 50% पुरस्कार राशि आंगनवाड़ी केंद्रो में पोषण स्तर पर खर्च करने के लिए दिया जाएगा। बता दें कि इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण डीडी न्यूज पर दोपहर 12 बजे से किया जाएगा।      
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी कल इतने लोगों को साैंपेंगे स्वामित्व कार्ड
देश के गांवों की शतप्रतिशत संपत्ति अब केवल एक क्लिक की दूरी पर है। 'स्वामित्व' योजना के तहत अब तक 2.19 करोड़ से ज्यादा संपत्तियों के चिह्नीकरण का काम पूरा हो गया है। जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को 10 राज्यों और 2 केंद्रशासित प्रदेशों के 50 हजार गांवों के 58 लाख से ज्यादा लोगों को ई-वितरण के जरिये स्वामित्व संपत्ति कार्ड सौंपेगे।

इस वर्चुअल कार्यक्रम में 10 राज्यों उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मिजोरम, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान और 2 केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख शामिल हैं। देश में कुल 6 लाख 28 हजार 221 गांव हैं। पंचायती राज मंत्रालय ने 92 फीसदी ड्रोन सर्वे का काम पूरा कर लिया है। यानी इन घरों के नक्शे बनाने का प्राथमिक काम लगभग पूरा हो गया है।  

देश में 2.19 करोड़ ग्रामीण घरों का डिजिटल डाटा तैयार
इसमें 2026 तक सभी गांवों के घरों की मैपिंग हो जाएगी, और घर बैठे केवल एक क्लिक पर संपूर्ण जानकारी हासिल की जा सकेगी। इस मानकीकरण से अब भविष्य में गांवों के घरों से संपत्ति कर लेने में आसानी होगी। साथ ही सरकारी योजनाओं का लाभ देने में भी सुविधा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed