IND vs AUS Highlights: बॉक्सिंग डे टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म, ऑस्ट्रेलिया 311/6, बुमराह ने तीन विकेट झटके
{"_id":"676c8d950c13288e5101c579","slug":"ind-vs-aus-live-cricket-score-india-vs-australia-4th-test-bgt-2024-melbourne-mcg-stadium-news-in-hindi-2024-12-26","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS Highlights: बॉक्सिंग डे टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म, ऑस्ट्रेलिया 311\/6, बुमराह ने तीन विकेट झटके","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Thu, 26 Dec 2024 12:46 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 26 Dec 2024 12:46 PM IST
खास बातें
India vs Australia (IND vs AUS) Test Cricket : गुरुवार से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट की शुरुआत हुई। दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का यह चौथा टेस्ट है। फिलहाल सीरीज 1-1 से बराबर है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिहाज से अगले दोनों टेस्ट महत्वपूर्ण हैं। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी।
विज्ञापन
स्टीव स्मिथ
- फोटो : cricket.com.au twitter
लाइव अपडेट
12:36 PM, 26-Dec-2024
पहले दिन का खेल खत्म
मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपनी पहली पारी में छह विकेट गंवाकर 311 रन बना लिए हैं। स्टीव स्मिथ 68 रन और कप्तान पैट कमिंस आठ रन बनाकर नाबाद हैं।इस मैच के लिए दोनों टीमों में एक-एक बदलाव हुआ। ऑस्ट्रेलिया ने जोश हेजलवुड की जगह स्कॉट बोलैंड और भारत ने शुभमन गिल की जगह वॉशिंगटन सुंदर को मौका दिया। कंगारुओं की शुरुआत अच्छी रही और 19 साल के डेब्यूटांट सैम कोंस्टास ने उस्मान ख्वाजा के साथ पहले विकेट के लिए 89 रन की साझेदारी निभाई। कोंस्टास ने अपने डेब्यू मैच में ही आक्रामक बल्लेबाजी की और बुमराह को निशाने पर लिया। उन्होंने अर्धशतक जमाया। हालांकि, इसके बाद रवींद्र जडेजा की गेंद पर एल्बीडब्ल्यू आउट हो गए। कोंस्टास 65 गेंद में छह चौके और दो छक्के की मदद से 60 रन बनाकर आउट हुए।
इसके बाद ख्वाजा ने स्टीव स्मिथ के साथ दूसरे विकेट के लिए 65 रन की साझेदारी निभाई। ख्वाजा ने टेस्ट करियर का 27वां अर्धशतक लगाया। वह 121 गेंद में छह चौके की मदद से 57 रन बनाकर बुमराह की गेंद पर आउट हुए। वहीं, हेड खाता नहीं खोल सके। उन्हें बुमराह ने क्लीन बोल्ड किया। बुमराह ने फिर मिचेल मार्श को भी सस्ते में निपटा दिया। वह चार रन बना सके। लाबुशेन ने 145 गेंद में सात चौके की मदद से 72 रन की पारी खेली। यह उनके टेस्ट करियर का 22वां अर्धशतक रहा। वहीं, स्मिथ ने अब तक शानदार बल्लेबाजी की है। वह 111 गेंद पर 68 रन की नाबाद पारी में पांच चौके और एक छक्का लगा चुके हैं। भारत की ओर से बुमराह ने तीन विकेट लिए। वहीं, आकाश दीप, जडेजा और सुंदर को एक-एक विकेट मिला।
12:17 PM, 26-Dec-2024
IND vs AUS Test Live: ऑस्ट्रेलिया को छठा झटका
ऑस्ट्रेलिया को 299 के स्कोर पर छठा झटका लगा। आकाश दीप ने एलेक्स कैरी को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच कराया। वह 31 रन बना सके। कैरी ने स्मिथ के साथ छठे विकेट के लिए 53 रन की साझेदारी निभाई। फिलहाल स्मिथ का साथ निभाने कप्तान कमिंस आए हैं।
विज्ञापन
12:06 PM, 26-Dec-2024
Live Score IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया 300 रन के करीब
ऑस्ट्रेलिया ने पांच विकेट गंवाकर 291 रन बना लिए हैं। फिलहाल एलेक्स कैरी और स्टीव स्मिथ क्रीज पर हैं। ऑस्ट्रेलिया को पांचवां झटका 246 के ्स्कोर पर लगा था। इसके बाद से दोनों ने छठे विकेट के लिए 40+ रन की साझेदारी कर ली है।11:25 AM, 26-Dec-2024
IND vs AUS Live Score: स्टीव स्मिथ का अर्धशतक
स्टीव स्मिथ ने टेस्ट करियर का 42वां अर्धशतक लगाया। ऑस्ट्रेलिया ने पांच विकेट गंवाकर 254 रन बना लिए हैं। उनके साथ एलेक्स कैरी क्रीज पर हैं।11:18 AM, 26-Dec-2024
IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम पवेलियन लौटी
246 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को पांचवां झटका लगा। फिलहाल स्टीव स्मिथ और एलेक्स कैरी क्रीज पर हैं। जसप्रीत बुमराह ने मिचेल मार्श को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच कराया। वह चार रन बना सके। इससे पहले बुमराह ने ट्रेविस हेड को खाता नहीं खोलने दिया था। एक वक्त ऑस्ट्रेलिया का स्कोर दो विकेट पर 237 रन था। इसके बाद उन्होंने नौ रन बनाने में तीन विकेट गंवा दिए। हेड और मार्श से पहले लाबुशेन आउट हुए। थे। वह 72 रन बना सके थे। वहीं, कोंस्टास 60 रन और ख्वाजा 57 रन बनाकर पवेलियन लौटे थे।11:07 AM, 26-Dec-2024
IND vs AUS Live Score: हेड क्लीन बोल्ड
240 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका लगा। जसप्रीत बुमराह ने ट्रेविस हेड को क्लीन बोल्ड किया। वह खाता नहीं खोल सके। यह इस सीरीज में पहली बार है जब हेड खाता नहीं खोल सके हैं। फिलहाल स्टीव स्मिथ और मिचेल मार्श क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:55 AM, 26-Dec-2024
IND vs AUS Live Score: भारत को तीसरी सफलता
237 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका लगा। वॉशिंगटन सुंदर ने मार्नस लाबुशेन को विराट कोहली के हाथों कैच कराया। वह 145 गेंद में सात चौके की मदद से 72 रन बनाकर आउट हुए। यह उनके टेस्ट करियर का 22वां अर्धशतक रहा। लाबुशेन ने स्टीव स्मिथ के साथ तीसरे विकेट के लिए 83 रन की साझेदारी निभाई। फिलहाल स्मिथ का साथ निभाने ट्रेविस हेड आए हैं।10:11 AM, 26-Dec-2024
IND vs AUS Live Score: लाबुशेन का अर्धशतक
मार्नस लाबुशेन ने टेस्ट करियर का 22वां अर्धशतक लगाया। ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट गंवाकर 190 रन बना लिए हैं। फिलहाल लाबुशेन और स्मिथ क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 30 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है। सैम कोंस्टास 60 रन और उस्मान ख्वाजा 57 रन बनाकर आउट हुे। कोंस्टास को जडेजा ने और ख्वाजा को बुमराह ने आउट किया।09:44 AM, 26-Dec-2024
IND vs AUS Live Score: चायकाल
पहले दिन चायकाल तक ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट गंवाकर 176 रन बना लिए हैं। फिलहाल स्टीव स्मिथ 10 रन और मार्नस लाबुशेन 44 रन बनाकर नाबाद हैं। दूसरे सत्र में 28 ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने 64 रन बनाए और उस्मान ख्वाजा के रूप में एक विकेट गंवाया। पहले सत्र में ऑस्ट्रेलिया ने एक विकेट गंवाकर 112 रन बनाया था। ऑस्ट्रेलिया को दो झटके सैम कोंस्टास और ख्वाजा के रूप में लगे। कोंस्टास 60 रन बनाकर जडेजा के और ख्वाजा 57 रन बनाकर बुमराह के शिकार बने।09:11 AM, 26-Dec-2024