फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Working Committee meeting will begin in Belgaum from today, new strategy will be discussed

बेलगावी में CWC की बैठक आज: आंबेडकर मुद्दे को लेकर नई रणनीति पर चर्चा संभव; सोनिया-प्रियंका की मौजूदगी पर संशय

Thu, 26 Dec 2024 02:39 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Thu, 26 Dec 2024 02:39 AM IST
सार

कर्नाटक के बेलगावी में आज से कांग्रेस की दो दिवसीय बैठक शुरू होने वाली है। इस बैठक में कांग्रेस मुख्य रूप से आंबेडकर मुद्दे को लेकर भाजपा का घेराव करने की रणनीति तैयार करने वाली है। कांग्रेस ने इस बैठक का नाम नव सत्याग्रह बैठक दिया है। 

विज्ञापन
Congress Working Committee meeting will begin in Belgaum from today, new strategy will be discussed
सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी। - फोटो : एएनआई

विस्तार

आज से कर्नाटक के बेलगावी में कांग्रेस की कार्यसमिति की नव सत्याग्रह बैठक होने वाली है। इस दो दिवसीय बैठक में कांग्रेस भाजपा को कई सारी मुद्दों पर घेरने की रणनीति तैयार करने वाली है। इसमें प्रमुख तौर पर आंबेडकर मुद्दे को लेकर भाजपा को घेरने की रणनीति शामिल है। बता दें कि संसद के शीतकालीन सत्र में बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने टिप्पणी थी, जिसके लिए देश की सियासत में गर्माहट बढ़ गई थी। 

विज्ञापन


इस बीच खबर यह भी है कि सोनिया गांधी की सेहत इस वक्त कुछ ठीक नहीं है। ऐसे में उनका सीडब्ल्यूसी की बैठक में हिस्सा लेना अभी तय नहीं है। ऐसे वक्त में प्रियंका गांधी वाड्रा अपनी मां के साथ रहना चाहती है तो अगर सोनिया के स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ तो प्रियंका भी बैठक में हिस्सा नहीं लेंगी। 

विज्ञापन
 

#WATCH | Belagavi, Karnataka: Preparations for the Congress Working Committee (CWC) meeting, 'Nav Satyagrah Baithak, underway in Belagavi. The meeting will be held on December 26 and 27 pic.twitter.com/FP8TvmmX0I

विज्ञापन
विज्ञापन
— ANI (@ANI) December 25, 2024


एक दिन पहले वेणुगोपाल ने दी थी जानकारी
जानकारी के अनुसार कांग्रेस के महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल ने 24 दिसंबर को कहा था कि बेलगावी में होने जा रही बैठक में डॉ. आंबेडकर के अपमान का मुद्दा जोर-शोर से उठेगा। बेलगावी में 100 साल पहले कांग्रेस के ऐतिहासिक सत्र हुआ था। इस सम्मेलन में ही महात्मा गांधी कांग्रेस के अध्यक्ष बने थे। उस सम्मेलन की याद में हम 26-27 दिसंबर को कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक करने जा रहे हैं। हमने इसे नव सत्याग्रह बैठक नाम दिया है। 

आंबेडकर मुद्दे पर आवाज तेज करेगी कांग्रेस
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा था कि कांग्रेस गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बीआर आंबेडकर के अपमान के खिलाफ आंबेडकर सम्मान सप्ताह मना रही है। इस मुद्दे का एक ही समाधान है कि गृह मंत्री को बर्खास्त किया जाए और उन्हें अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को बेलगावी में जोरदार तरीके से उठाया जाएगा और भविष्य में इसे आगे बढ़ाने के तरीकों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। बैठक में दो प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। 


वेणुगोपाल ने कहा था कि कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक उसी स्थान पर होगी जहां महात्मा गांधी ने कांग्रेस की अध्यक्षता संभाली थी। इसमें कांग्रेस कार्य समिति के सदस्यों के साथ ही स्थायी आमंत्रित, विशेष आमंत्रित सदस्य और संसदीय दल के पदाधिकारी, पूर्व CM समेत 200 नेता शामिल होंगे। बैठक 26 दिसंबर को महात्मा गांधी नगर में दोपहर 2.30 बजे से शुरू होगी। वहीं 27 दिसंबर को जय बापू, जय भीम, जय संविधान रैली निकाली जाएगी। इसमें अखिल भारतीय कांग्रेस के सदस्य और पार्टी कार्यकर्ता भाग लेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed