फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Christmas celebrated all over world but celebration of festival remains dull in Bethlehem know updates

Christmas: दुनियाभर में मना क्रिसमस...पर बेथलेहम में फीका रहा त्योहार का उत्सव, फलस्तीनी ईसाइयों ने किया मार्च

Thu, 26 Dec 2024 01:30 AM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बेथलेहम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बेथलेहम Published by: शिव शुक्ला Updated Thu, 26 Dec 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
Christmas celebrated all over world but celebration of festival remains dull in Bethlehem know updates
इस्राइल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर बेथलहम शहर। - फोटो : ani

गाजा में युद्ध के साये में वेस्ट बैंक स्थित ईसा मसीह के जन्म स्थान बेथलेहम में इस बार भी क्रिसमस के मौके पर माहौल उदास और गमगीन देखा गया। आमतौर पर क्रिसमस पर यहां उत्साह देखने को मिलता रहा है लेकिन इस बार ऐसा नहीं था। मैंगर स्क्वायर पर क्रिसमस पर होने वाली सजावट और विशाल क्रिसमस ट्री नदारद थे। विदेशी पर्यटकों की भीड़ भी नहीं दिखाई दी। फलस्तीनी ईसाइयों ने सड़कों पर शांतिपूर्ण तरीके से मार्च किया। हालांकि दुनिया में कई जगह क्रिसमस पर उत्साह देखा गया।

विज्ञापन


बेथलेहम में सुरक्षा बलों ने गिरजाघर 'क्व ऑफ द नैटिविटी' के निकट अवरोधक लगा दिए हैं। क्रिसमस उत्सव रद्द होने से शहर की अर्थव्यवस्था चरमरा गई। फलस्तीनी पर्यटन मंत्रालय के प्रवक्ता जिरीस कुमसियाह ने कहा, बेथलेहम में पर्यटकों की संख्या 2019 में कोविड- 19 से पहले 20 लाख प्रति वर्ष थी, जो घटकर 2024 में एक लाख से भी कम हो गई है। बेथलेहम में शीर्ष रोमन कैथोलिक पादरी लैटिन पैट्रिआर्क पियरबेटिस्टा पिज्जाबल्ला ने उम्मीद जताई कि अगला साल बेहतर होगा। 
विज्ञापन


सीरिया में कट्टरपंथियों ने फूंका क्रिसमस ट्री
सीरिया में रहने वाले ईसाईयों ने क्रिसमस मनाया लेकिन हमा के पास हुड पहले कुछ कट्टरपंथियों ने ईसाई बहुल शहर सुकायलाबिया में क्रिसमस ट्री में आग लगा दी। दमिश्क में अपदस्थ राष्ट्रपति बशर अल-असद के देश छोड़ने के चलते चर्चों के आसपास संगीनों के साये में क्रिसमस मनाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वेटिकन के पवित्र द्वार पर जुटे हजारों लोग
बुधवार सुबह वेटिकन सिटी में हजारों श्रद्धालुओं ने सेंट पीटर बेसिलिका का प्रवेश द्वार पार किया। इसे पापों की क्षमा पाने का प्रयास बताया जाता है। इस दौरान पोप फ्रांसिस ने सभी देशों से शांति रखने व विवादों पर खामोश रहने का आह्वान किया।

फ्रांस, अमेरिका व कई देशों में हर्ष
फ्रांस की राजधानी पेरिस में फिर से खुले नोट्रे डेम कैथेड्रल में पर्यटकों की भीड़ उमड़ी। 2019 अग्निकांड के बाद यह अब खुला है। अमेरिका में चर्च स्कूल 8 दिन पूर्व गोलीकांड के पीड़ितों को याद करते हुए क्रिसमस मनाया गया। इसके अलावा भारत, स्पेन, तुर्की, फिलिपीन और बल्कान देशों में उत्साह के साथ क्रिसमस मनाया गया।

 

नेपाल में सार्वजनिक छुट्टी धूमधाम से मना क्रिसमस
नेपाल में ललितपुर के सबसे बड़े चर्च में प्रार्थना हुई। काठमांडो में भी पर्व मनाया गया। इस दिन सार्वजनिक छुट्टी के चलते होटलों में जगह तक नहीं रही।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed