{"_id":"6afd1352380435c447020a69","slug":"maharashtra-massive-fire-breaks-out-at-pune-s-timber-market-many-shops-gutted-losses-run-into-lakhs-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: पुणे के टिम्बर मार्केट में लगी भीषण आग, 50 से ज्यादा दुकानें जल कर खाक; लाखों का हुआ नुकसान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: पुणे के टिम्बर मार्केट में लगी भीषण आग, 50 से ज्यादा दुकानें जल कर खाक; लाखों का हुआ नुकसान
Wed, 18 Nov 2026 08:24 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी
एएनआई, पुणे
एएनआई, पुणे
Published by: अस्मिता त्रिपाठी
Updated Wed, 18 Nov 2026 08:24 AM IST
सार
पुणे के टिम्बर मार्केट में बुधवार तड़के भीषण आग लगने से 50 से 60 दुकानें जलकर खाक हो गईं। आग बुझाने के लिए 27 दमकल गाड़ियां और करीब 150 कर्मी तैनात किए गए। दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
विज्ञापन
आग
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
पुणे में बुधवार तड़के जय वल्लभ स्कूल के पास टिम्बर मार्केट में भीषण आग लग गई, जिसकी चपेट में लकड़ी के सामान की दुकानें आ गईं और भारी नुकसान हुआ। बताया जा रहा है कि आग में लगभग 50 से 60 दुकानें जलकर खाक हो गईं।
आग बुझाने के लिए कितने कर्मी तैनात हुए?
किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई खबर नहीं है। आग बुझाने के लिए कुल 27 दमकल गाड़ियां (पुणे फायर ब्रिगेड से 24, पुणे छावनी से 1, और पुणे मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (PMRDA) से 2) और लगभग 150 कर्मी तैनात किए गए थे। आसपास के रिहायशी इलाकों को बचाने के लिए चारों तरफ से करीब दो घंटे तक मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पा लिया गया। फिलहाल कूलिंग का काम चल रहा है, और आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
(खबर अपडेट हो रही है)
विज्ञापन
Pune, Maharashtra: A massive fire broke out at Pune's Timber Market, gutting over 50 shops. Twenty-seven fire tenders were deployed, and the blaze was brought under control after nearly two hours. No injuries were reported https://t.co/ax4eh504en
— IANS (@ians_india) November 18, 2026विज्ञापन