Top News: ट्रंप बोले- सीजफायर लागू, इस्राइल नहीं करेगा हमला; राहुल के आरोपों पर EC का जवाब; पढ़ें सुर्खियां
चुनाव आयोग ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को 2024 के महाराष्ट्र चुनावों में धांधली के उनके आरोपों पर औपचारिक रूप से पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि सभी चुनाव संसद की ओर से पारित कानूनों और नियमों के अनुसार सख्ती से कराए जाते हैं। चुनाव आयोग ने इस बात पर भी जोर दिया कि पूरे चुनाव अभ्यास में हजारों लोगों को शामिल किया जाता है, जिसमें राजनीतिक दलों की ओर से नियुक्त बूथ-स्तरीय एजेंट भी शामिल हैं। वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान-इस्राइल की तरफ से युद्धविराम का उल्लंघन किए जाने कुछ देर बाद फिर से जानकारी साझा की है। ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में ट्रंप ने लिखा- 'इस्राइल ईरान पर हमला नहीं करेगा। सभी विमान पलटकर घर लौटेंगे और ईरान के प्रति दोस्ताना 'प्लेन वेव' करेंगे। एक तरफ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को 'आपातकाल के 50 साल' कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, जब आपातकाल लगाया गया था, तब मैं 11 साल का था। गुजरात में आपातकाल का असर कम था, क्योंकि वहां जनता सरकार बनी थी। लेकिन बाद में वह सरकार गिर गई। उन्होंने कहा, मैं एक छोटे से गांव से आता हूं। वहीं दूसरी ओर देश के बड़े हवाईअड्डों पर निगरानी के दौरान विमानन नियामक संस्था डीजीसीए ने कई खामियों का पता लगाया है। एक आधिकारिक बयान में डीजीसीए ने बताया कि एविएशन इकोसिस्टम यानी विमानन प्रणाली में कई स्तरों पर लापरवाही और खराब रखरखाव की समस्याएं पाई गई हैं। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा, मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें..
ECI vs Rahul: चुनाव आयोग बोला- कोई मुद्दा है तो हम मिलने को तैयार
चुनाव आयोग ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को 2024 के महाराष्ट्र चुनावों में धांधली के उनके आरोपों पर औपचारिक रूप से पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि सभी चुनाव संसद की ओर से पारित कानूनों और नियमों के अनुसार सख्ती से कराए जाते हैं। पढ़ें पूरी खबर.,.
आपातकाल के 50 साल': 'मेरे गांव से जेल गए थे 184 लोग, मरने तक नहीं भूलूंगा वो दृश्य'
देश के कई हवाई अड्डों की डीजीसीए ने जांच की
लोकेंद्र तीन दिन के ट्रांजिट रिमांड पर शिलांग पुलिस के हवाले
इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक नए किरदार लोकेंद्र सिंह तोमर की एंट्री हुई है। इस पर आरोप है कि उसने सोनम के काले रंग के बैग को जलवाने के लिए प्रॉपर्टी कारोबारी शिलोम जेम्स से कहा था। बैग तो जला दिया गया, लेकिन उसमें रखे पांच लाख रुपए और पिस्टल नहीं मिली है। पुलिस को शक है कि राजा और सोनम के मोबाइल का राज भी लोकेंद्र ही जानता है। इसके बाद सोमवार को ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने लोकेंद्र को दोपहर हिरासत में लिया था। पढ़ें पूरी खबर...
यूपी: सरकार ने बदला नियम, सामूहिक विवाह योजना में वर-वधू की लगेगी बायोमेट्रिक अटेंडेंस
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बेटियों के विवाह के लिए सामूहिक विवाह योजना की निगरानी सख्त करने के निर्देश दिए हैं। कन्या के आधार सत्यापन में लापरवाही पर अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। इसके साथ ही विवाह स्थल पर वर-वधू दोनों की बायोमीट्रिक उपस्थिति अनिवार्य होगी, ताकि फर्जीवाड़ा रोका जा सके। विवाह में दी जाने वाली उपहार सामग्री, जलपान और भोजन आदि के मानक तैयार कर उनका कड़ाई से पालन करवाया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर..
राजोरी में फिर दिखे घुसपैठिए: भारतीय सेना की फायरिंग से भागे आतंकी
राजोरी जिले के नियंत्रण रेखा के केरी सेक्टर के बारात गाला क्षेत्र में मंगलवार को एक बार फिर उस समय संदिग्ध गतिविधि देखी गई जब नियंत्रण रेखा के पार से पाकिस्तानी आतंकियों के ग्रुप ने घुसपैठ करने का प्रयास किया जिसे गोलीबारी के दौरान भारतीय सेना के जांबाज जवानों ने खदेड़ डाला। पढ़ें पूरी खबर...
मां-बाप से झूठ बोलकर पहुंचीं मुंबई, फिर बदला अपना नाम
फैंस का इंतजार खत्म हो चुका है और उनका पसंदीदा शो पंचायत का चौथा सीजन रिलीज हो चुका है। सीरीज में इस बार फुलेरा गांव में चुनाव का माहौल है। शो में एक बार फिर पुरानी कास्ट ही नजर आई है। इस बार कहानी में सचिव और रिंकी की लव स्टोरी आगे बढ़ती नजर आई है। शो के रिलीज होते ही एक बार फिर पंचायत की रिंकी यानी सान्विका चर्चाओं में आ गई हैं। जानते हैं सान्विका के बारे में। पढ़ें पूरी खबर..
बिहार में चुनाव से पहले वोटर लिस्ट की होगी खास जांच
बिहार में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने है। इसके लिए राज्य में सियासी गर्माहट अपने चरम पर है। कारण है कि सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारी पहले से अधिक तेज कर दी है। इसी बीच भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने मंगलवार को बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कराने के निर्देश जारी किए हैं। आयोग ने इस प्रक्रिया के लिए तय दिशा-निर्देशों और कार्यक्रम के अनुसार काम करने को कहा है। पढ़ें पूरी खबर..
भारत में ही है दुर्घटनाग्रस्त विमान का ब्लैक बॉक्स