{"_id":"685aa2822f46a4439b0ee841","slug":"infiltrators-seen-again-in-rajori-terrorists-fled-from-indian-army-s-firing-search-operation-continues-on-lo-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजोरी में फिर दिखे घुसपैठिए: भारतीय सेना की फायरिंग से भागे आतंकी, एलओसी पर सर्च ऑपरेशन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजोरी में फिर दिखे घुसपैठिए: भारतीय सेना की फायरिंग से भागे आतंकी, एलओसी पर सर्च ऑपरेशन जारी
Tue, 24 Jun 2025 06:37 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Tue, 24 Jun 2025 06:37 PM IST
सार
राजोरी के केरी सेक्टर में मंगलवार सुबह तीन से चार आतंकियों ने घुसपैठ की कोशिश की, लेकिन सेना की फायरिंग के बाद वे भाग निकले। सेना ने इलाके को घेर कर तलाशी अभियान शुरू किया, जो अब भी जारी है।
विज्ञापन
सुरक्षाबल
- फोटो : ani
विस्तार
राजोरी जिले के नियंत्रण रेखा के केरी सेक्टर के बारात गाला क्षेत्र में मंगलवार को एक बार फिर उस समय संदिग्ध गतिविधि देखी गई जब नियंत्रण रेखा के पार से पाकिस्तानी आतंकियों के ग्रुप ने घुसपैठ करने का प्रयास किया जिसे गोलीबारी के दौरान भारतीय सेना के जांबाज जवानों ने खदेड़ डाला।
विज्ञापन
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब 8 से 9 के बीच भारतीय सेना ने बारात गाला क्षेत्र में एल ओ सी के उस पार कुछ संदिग्ध गतिविधि देखीं। इस दौरान पाया गया की तीन से चार आतंकवादियों का एक ग्रुप घुसपैठ करके भारतीय इलाके में घुसने का प्रयास कर रहा है। वहीं भारतीय सेना के सतर्क जवानों ने एकदम से आतंकियों के ग्रुप पर फायरिंग शुरू कर दी और गोलाबारी के बाद आतंकवादी ग्रुप वहीं कहीं गायब हो गया। उसके बाद पूरे क्षेत्र में बड़े पैमाने पर घेरा बंदी करके सर्च ऑपरेशन शुरू है।
विज्ञापन