ECI: बिहार में चुनाव से पहले वोटर लिस्ट की होगी खास जांच, निर्वाचन आयोग ने दिए विशेष पुनरीक्षण के निर्देश
बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भारत निर्वाचन आयोग ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। इसके तहत चुनाव आयोग ने मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कराने के निर्देश दिए हैं। इसका मकसद वोटर लिस्ट में कई अहम सुधार करना है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने है। इसके लिए राज्य में सियासी गर्माहट अपने चरम पर है। कारण है कि सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारी पहले से अधिक तेज कर दी है। इसी बीच भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने मंगलवार को बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कराने के निर्देश जारी किए हैं। आयोग ने इस प्रक्रिया के लिए तय दिशा-निर्देशों और कार्यक्रम के अनुसार काम करने को कहा है।
बिहार विधानसभा से पहले निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कराने के निर्देश दिया है। इसका मुख्य कारण है कि चुनाव से पहले मतदाता सूची साफ-सुथरी और सही हो। इसमें सभी योग्य नागरिकों के नाम शामिल किए जाएंगे और अपात्र लोगों के नाम हटाए जाएंगे। यह कदम इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पारदर्शिता और सटीकता सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।
ये भी पढ़ें:- MEA: विदेश मंत्रालय बोला- भारत ने ईरान-इस्राइल युद्धविराम का किया स्वागत, अमेरिका-कतर की भूमिका की सराहना की
पुनरीक्षण क्यों जरूरी है?
वहीं मतदाता सूची के पुनरीक्षण के इस निर्देश को लेकर आयोग ने कहा कि तेजी से बढ़ती शहरीकरण, प्रवासन, युवा मतदाता बनने, मौत की सूचनाएं न मिलने और विदेशी अवैध प्रवासियों के नाम जुड़ने जैसे कारणों से यह पुनरीक्षण जरूरी हो गया है। इस प्रक्रिया में बूथ स्तर के अधिकारी घर-घर जाकर नामों की जांच करेंगे। इसके साथ ही आयोग ने कहा कि इस काम में चुनाव आयोग संविधान और कानून के नियमों का पूरी तरह पालन करेगा, ताकि केवल पात्र मतदाता ही वोटर सूची में शामिल हों।
ये भी पढ़ें:- 'आपातकाल के 50 साल': 'मेरे गांव से जेल गए थे 184 लोग, मरने तक नहीं भूलूंगा वो दृश्य', केंद्रीय गृहमंत्री बोले
2003 के बाद हो रहा गहन पुनरीक्षण
गौरतलब है कि बिहार में आखिरी बार ऐसा गहन पुनरीक्षण वर्ष 2003 में किया गया था। अब लगभग दो दशक बाद फिर से यह अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए निर्वाचन आयोग का मानना है कि इससे राज्य में स्वच्छ और सटीक वोटर लिस्ट तैयार होगी, जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया मजबूत होगी और हर योग्य नागरिक को मतदान का अधिकार मिलेगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.