फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 23th June 2025 Updates

Top News: ईरान के समर्थन में खुलकर आया रूस; एअर इंडिया के गुरुग्राम बेस पर DGCA का ऑडिट शुरू; पढ़ें सुर्खियां

Mon, 23 Jun 2025 08:44 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 23 Jun 2025 08:44 PM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 23th June 2025 Updates
Top News - फोटो : अमर उजाला
इस्राइल और ईरान के बीच 10 दिनों से चल रहे संघर्ष के चलते आज दुनिया में तीसरे विश्व युद्ध का खतरा बढ़ गया है। वहीं ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद रूस ने सोमवार को ईरान को हरसंभव मदद देने का वादा किया है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने बढ़ते तनाव के बीच सोमवार रूस ने कहा है कि वह ईरान को हर तरह की मदद देने के लिए तैयार है। वहीं डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) ने सोमवार को एअर इंडिया के मुख्य बेस गुरुग्राम में गहन ऑडिट शुरू कर दिया है। इस ऑडिट में एयरलाइन के ऑपरेशन, फ्लाइट शेड्यूलिंग, रॉस्टरिंग और अन्य कई महत्वपूर्ण पहलुओं की जांच की जाएगी। इसी बीच पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को देखते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेल की कीमत को कम करने की चेतावनी दी है। तो दूसरी ओर इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैक के चौथे दिन भारतीय टीम के उपकप्तान ऋषभ पंत ने लगातार दूसरी पारी में शतक लगाकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने अपनी जबरदस्त फॉर्म का मुजायरा पेश करते हुए महज 130 गेंदों में अपने टेस्ट करियर का आठवां शतक पूरा किया। इसी के साथ पंत ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा,  मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें.. 
विज्ञापन

ईरान के समर्थन में खुलकर आया रूस

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 23th June 2025 Updates
व्लादिमीर पुतिन। - फोटो : एएनआई (फाइल)
इस्राइल और ईरान के बीच 10 दिनों से चल रहे संघर्ष के चलते आज दुनिया में तीसरे विश्व युद्ध का खतरा बढ़ गया है। वहीं ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद रूस ने सोमवार को ईरान को हरसंभव मदद देने का वादा किया है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने बढ़ते तनाव के बीच सोमवार रूस ने कहा है कि वह ईरान को हर तरह की मदद देने के लिए तैयार है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

एअर इंडिया के गुरुग्राम बेस पर डीजीसीए ने शुरू किया ऑडिट

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 23th June 2025 Updates
एअर इंडिया - फोटो : एएनआई (फाइल)
डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) ने सोमवार को एअर इंडिया के मुख्य बेस गुरुग्राम में गहन ऑडिट शुरू कर दिया है। इस ऑडिट में एयरलाइन के ऑपरेशन, फ्लाइट शेड्यूलिंग, रॉस्टरिंग और अन्य कई महत्वपूर्ण पहलुओं की जांच की जाएगी।  पढें पूरी खबर..
विज्ञापन

तेल के दामों को लेकर ट्रंप की चेतावनी

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 23th June 2025 Updates
डोनाल्ड ट्रंप, राष्ट्रपति, अमेरिका - फोटो : एएनआई
पश्चिम एशिया में तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को तेल की कीमत को लेकर सख्त चेतावनी दी। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, 'सभी तेल के दामों को नीचे रखो। मैं देख रहा हूं। आप दुश्मन के हाथों में खेल रहे हो। ऐसा मत करे।' एक अन्य पोस्ट में उन्होंने कहा, 'ऊर्जा विभाग से कह रहा हूं- तेल निकालो और अभी के अभी निकालो। पढ़ें पूरी खबर...

लगातार दूसरी पारी में शतक के साथ ऋषभ पंत ने रचा इतिहास,

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 23th June 2025 Updates
ऋषभ पंत - फोटो : BCCI X
भारतीय टीम के उपकप्तान ऋषभ पंत ने लगातार दूसरी पारी में शतक लगाकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने अपनी जबरदस्त फॉर्म का मुजायरा पेश करते हुए महज 130 गेंदों में अपने टेस्ट करियर का आठवां शतक पूरा किया। इसी के साथ पंत ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। पढ़ें पूरी खबर...

जबरा फैन’ की खबर पढ़कर सनी देओल ने की वीडियो कॉल

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 23th June 2025 Updates
मनिंदर सिंह उप्पल से वीडियो कॉल पर बातचीत करते सनी देओल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुुंबई

सनी देओल का ‘ढाई किलो का हाथ’ अब भारतीय सिनेमा की किंवदंती है। लेकिन, जो सनी को करीब से जानते हैं, वे ये भी जानते हैं कि वह दिल के बहुत ही कोमल इंसान हैं। दूसरों की मदद करने में हमेशा आगे रहने वाले सनी देओल ने सोमवार को ‘अमर उजाला’ में प्रकाशित एक खबर पढ़ी, जिसके मुताबिक उनके संवादों की नकल करके एक ऐसे बच्चे ने चलना और बोलना सीख लिया, चिकित्सकों ने जिसके आजीवन बिस्तर पर रहने का अंदेशा जता दिया था। पढ़ें पूरी खबर...

यमुनोत्री पैदल मार्ग पर हादसा, अचानक दरका पहाड़

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 23th June 2025 Updates
जानकीचट्टी यमुनोत्रीपैदल मार्ग पर दरका पहाड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मानसून शुरू होते ही पहाड़ में भूस्खलन की घटनाएं सामने आने लगी हैं। सोमवार दोपहर जानकीचट्टी-यमुनोत्री धाम के पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से कई लोग दब गए। सूचना पर पहुंचे सुरक्षाकर्मियों ने बचाव अभियान शुरू कर मुंबई निवासी एक यात्री को बाहर निकालकर उपचार के लिए भेजा। पढ़ें पूरी खबर..

पंजाब उपचुनाव में AAP की जीत, केजरीवाल ने राज्यसभा जाने से किया इनकार

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 23th June 2025 Updates
अरविंद केजरीवाल - फोटो : एएनआई

लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा की जीत हुई। इसके बाद पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से पूछा गया कि क्या आप अब राज्यसभा जाएंगे तो उन्होंने स्पष्ट किया, 'मैं राज्यसभा नहीं जा रहा हूं। पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति तय करेगी कि कौन राज्यसभा जाएगा। पढ़ें पूरी खबर..

गर्लफ्रेंड फोटो वायरल होने के बाद पहली बार तेज प्रताप ने की बात

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 23th June 2025 Updates
तेज प्रताप यादव - फोटो : अमर उजाला
तेज प्रताप यादव बीच-बीच में सोशल मीडिया पर एक-दो लाइन लिखकर या कोई तस्वीर डालकर राष्ट्रीय जनता दल के अंदर बवाल खड़ा कर रहे थे। लेकिन, अब बिहार के सबसे चर्चित राजनीतिक परिवार के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने पिता लालू प्रसाद और छोटे भाई तेजस्वी यादव को लेकर भी बात की। पढ़ें पूरी खबर..

गुजरात-पंजाब में मिली जीत से केजरीवाल गदगद

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 23th June 2025 Updates
अरविंद केजरीवाल, AAP के राष्ट्रीय संयोजक - फोटो : PTI
चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) ने शानदार प्रदर्शन किया। पार्टी ने पंजाब और गुजरात में एक-एक सीट पर जीत हासिल कर अपनी ताकत का दिखाई। खास बात यह है कि इस जीत के बाद 'आप' संयोजक और पूर्व दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने भाजपा और कांग्रेस दोनों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस पर भाजपा से मिलीभगत का आरोप लगाया और साफ कहा कि केवल आम आदमी पार्टी ही देश में भाजपा से सच्ची लड़ाई लड़ रही है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed