सुर्खियां: दिल्ली के पास सीवर में गिरा मासूम; एनवीडिया शीर्ष से फिसली; 100 सर्वाधिक प्रदूषित शहर में 91 भारतीय
सूरत-ए-हाल: 100 सबसे प्रदूषित शहरों में 91 भारत के, दिल्ली-एनसीआर की हवा में मामूली सुधार; प्रदूषण बरकरार
भारत में प्रदूषण की स्थिति दिन पर दिन खराब होती जा रही है। हाल यह है कि दुनिया के 100 सबसे प्रदूषित शहरों में भारत के 91 शहर हैं। वास्तविक समय में हवा की गुणवत्ता और वायु प्रदूषण के स्तर की जानकारी देने वाली वेबसाइट एक्यूआई डॉट इन के आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार शाम 7 बजे पंजाब का फरीदकोट दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर रहा, जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 605 दर्ज किया गया। इस सूची में पाकिस्तान के तीन और चीन के 6 शहर शामिल थे। विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...
एनवीडिया को झटका: अब माइक्रोसॉफ्ट बनी दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी, 16 माह में पहली बार पिछड़ी हुआंग की कंपनी
माइक्रोसॉफ्ट ने एनवीडिया को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी का दर्जा हासिल किया। मंगलवार को जब यह रिकॉर्ड बदला तो यह जून 2025 के बाद पहला मौका था, जब एनवीडिया किसी कंपनी से पिछड़ रही हो। माइक्रोसॉफ्ट का बाजार पूंजीकरण 3.9 ट्रिलियन डॉलर दर्ज किया गया। गत दिनों एनवीडिया सीईओ जेनसेन हुआंग का हनीट्रैप प्रकरण सामने आया था। चीनी जासूस एलिस के साथ सीईओ हुआंग अफेयर की खबरों के बाद चिप बनाने वाली दिग्गज कंपनी एनवीडिया को लेकर नकारात्मक माहौल बना और कंपनी के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के भविष्य को लेकर अनिश्चितता इसका एक कारण थी। विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...
बाहरी दिल्ली: सीवर में गिरा चार साल का बच्चा, रेस्क्यू के लिए कई टीमों ने मिलकर चलाया अभियान; तलाश तेज
बाहरी दिल्ली के नांगली विहार में दास गार्डन कॉलोनी के पास एक 4 साल का बच्चा सीवर में गिर गया है। उसके बचाव के NDRF, दिल्ली फायर सर्विस, पुलिस, DDMA और BSF की टीमों ने मिलकर अभियान चलाया है। विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...
यूपी: अखिलेश यादव ने सीएम योगी को दी चुनौती, बोले- एसआईआर पर मेरी पोस्ट अपने एक्स हैंडल से री-पोस्ट करें
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चुनौती दी कि यदि वह 1.27 करोड़ वोट कटने की बात मानते हैं तो उनकी पोस्ट अपने आधिकारिक हैंडल से री-पोस्ट करें। साथ ही शेर लिखा, अब कोई फर्क कहां रह गया तुममें और हममें। न किसी शिकायत में, न तुम्हारे-हमारे गम में। विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...
यूपी: हापुड़ के सिंभावली मिल को गन्ना आवंटन में राहत नहीं, हजारों किसान असमंजस में; आज से करेंगे आंदोलन
सिंभावली चीनी मिल के पेराई सत्र पर संकट से हजारों किसान असमंजस में पड़ गए हैं। इस मिल को गन्ना आवंटन की मांग पर फिलहाल राहत नहीं मिली है। ऐसे में रोजी-रोटी को लेकर परेशान करीब 450 कर्मचारियों ने हड़ताल का एलान कर दिया है। बुधवार से मिल परिसर में सभी धरना देंगे, इसके अलावा ब्रजनाथपुर चीनी मिल में 11 नवंबर (आज) से पेराई सत्र शुरू होगा लेकिन गन्ना किल्लत से सत्र संचालन पर अब भी संकट है। विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...
शाह बानो केस में राजीव से क्यों नाराज हुई थीं सोनिया?: नई किताब में अयोध्या विवाद पर भी बड़ा दावा, जानिए
पर्व पर परिवहन: भाई दूज पर नमो भारत के 32 अतिरिक्त फेरे, छठ पर नई दिल्ली से पटना के लिए विशेष ट्रेन आज से
छठ पर्व पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने नई दिल्ली से पटना के बीच एक आरक्षित त्योहार विशेष एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का फैसला किया है। ट्रेन संख्या 04060 नई दिल्ली-पटना आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल 11 नवंबर को नई दिल्ली से रवाना होगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04059 पटना-नई दिल्ली स्पेशल 12 नवंबर को पटना से चलेगी। ट्रेन में एसी द्वितीय, एसी तृतीय और स्लीपर श्रेणी के कोच होंगे। विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...
दो साल से पाकिस्तान में नहीं था अमेरिकी राजदूत: ट्रंप ने नताली बेकर का नाम आगे बढ़ाया, कौन हैं ये राजनयिक?
नेतन्याहू की नीतियां पलटने का एलान; इस्राइल में गादी आइजेनकोट ने कसी कमर, नई सरकार पर बवाल क्यों?
मातृभूमि: सलमान खान की फिल्म का ट्रेलर रिलीज, एक्शन अवतार में नजर आए अभिनेता; चित्रांगदा के अंदाज ने चौंकाया
झारखंड: निशा भगत मौत मामले में सीबीआई जांच के आदेश, सीएम सोरेन ने दिए निर्देश; परिजनों को न्याय की उम्मीद
आदिवासी सामाजिक कार्यकर्ता निशा भगत की मौत के मामले की जांच अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) करेगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...
पहले काटने की धमकी, फिर घर पहुंचा चाकू-खंजर: प्रियांक खरगे ने एनएसयूआई का किया बचाव: भाजपा पर भी बरसे
बंगलूरू में इन दिनों कर्नाटक की राजनीति का पारा सातवें आसमान पर है। मामला तब बिगड़ा जब यूथ कांग्रेस (एनएसयूआई) के कुछ कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता और विधान परिषद में विपक्ष के नेता चालावड़ी नारायणस्वामी के घर पर क्विक-कॉमर्स डिलीवरी एप के जरिए चाकू और खंजर भिजवा दिए। भाजपा नेताओं ने इस पर सख्त ऐतराज जताते हुए पुलिस कमिश्नर के पास औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद से दोनों दलों के बीच जुबानी जंग और तीखी हो गई है। विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...
'वह दौर काफी खास था': फैब फोर टैग पर बोले केन विलियमसन, कोहली-स्मिथ और रूट के साथ खेलने को बताया अनूठा अनुभव