Top News: आज बारिश के आसार, पहाड़ी राज्यों में बदलेगा मौसम; बंगाल सरकार से बातचीत करेंगे अनशन कर रहे डॉक्टर
बंगाल की खाड़ी में 23 अक्तूबर तक चक्रवाती तूफान आने की आशंका जताई गई है। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को कहा कि ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्र इस चक्रवाती तूफान की चपेट में आ सकते हैं। इस दौरान वहां तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा, आरजी कर कॉलेज में जूनियर डॉक्टर के साथ हुई बर्बरता मामले में जूनियर डॉक्टरों का आमरण अनशन ममता सरकार के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। जूनियर डॉक्टरों ने सरकार से अपनी 10 सूत्री मांगें मनवाने लिए रविवार शाम को रैली निकाली। आंदोलनकारी जूनियर डॉक्टरों ने कहा कि वे अपनी मांगों को लेकर सोमवार को पश्चिम बंगाल सरकार की बुलाई गई बैठक में भाग लेंगे। उधर, गांदरबल में सोनमर्ग के पास गगनगीर इलाके में जेड मोड़ सुरंग निर्माण कर रही कंपनी में काम करने वाले मजदूरों पर रविवार की रात आतंकियों ने हमला कर छह मजदूरों और एक डॉक्टर की हत्या कर दी। कुछ अन्य मजदूर घायल हैं। इनमें पांच प्रवासी मजदूर भी हैं। हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा के सहयोगी संगठन द रजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने ली है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती तूफान, ओडिशा-पश्चिम बंगाल में अलर्ट
बंगाल की खाड़ी में 23 अक्तूबर तक चक्रवाती तूफान आने की आशंका जताई गई है। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को कहा कि ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्र इस चक्रवाती तूफान की चपेट में आ सकते हैं। इस दौरान वहां तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है। पढ़ें पूरी खबर...
जूनियर डॉक्टरों और बंगाल सरकार की बैठक आज, 10 सूत्री मांग पर होगी बातचीत
आरजी कर कॉलेज में जूनियर डॉक्टर के साथ हुई बर्बरता मामले में जूनियर डॉक्टरों का आमरण अनशन ममता सरकार के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। जूनियर डॉक्टरों ने सरकार से अपनी 10 सूत्री मांगें मनवाने लिए रविवार शाम को रैली निकाली। आंदोलनकारी जूनियर डॉक्टरों ने कहा कि वे अपनी मांगों को लेकर सोमवार को पश्चिम बंगाल सरकार की बुलाई गई बैठक में भाग लेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
गांदरबल सात लोगों की गोली मारकर हत्या; शाह बोले- आतंकी बचेंगे नहीं, कठोर प्रहार होगा
गांदरबल में सोनमर्ग के पास गगनगीर इलाके में जेड मोड़ सुरंग निर्माण कर रही कंपनी में काम करने वाले मजदूरों पर रविवार की रात आतंकियों ने हमला कर छह मजदूरों और एक डॉक्टर की हत्या कर दी। कुछ अन्य मजदूर घायल हैं। इनमें पांच प्रवासी मजदूर भी हैं। हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा के सहयोगी संगठन द रजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने ली है। पढ़ें पूरी खबर...
हरियाणा में मंत्रियों को विभागों का बंटवारा, CM ने अपने पास रखे गृह-वित्त
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार देर रात अपनी कैबिनेट के विभागों का बंटवारा कर दिया। सीएम ने गृह, वित्त और आबकारी समेत कुल 12 विभाग अपने पास रखे हैं, जबकि सात बार के विधायक व सबसे वरिष्ठ नेता अनिल विज को ऊर्जा, ट्रांसपोर्ट और श्रम विभाग दिया गया है। विपुल गोयल को भी भारी भरकम विभाग दिए गए हैं। उनके पास रेवेन्यू व डिजास्टर, निकाय विभाग, सिविल एविएशन विभाग रहेगा। वहीं, राव नरबीर को उद्योग, श्याम सिंह राणा को कृषि और महिपाल ढांडा को उच्च व स्कूल शिक्षा विभाग दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर...
महाराष्ट्र-झारखंड में हरियाणा फॉर्मूले पर करिश्मे की तैयारी में संघ
हरियाणा विधानसभा चुनाव में जीत से उत्साहित संघ अब महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव में भी ऐसा ही करिश्मा करने की कवायद कर रहा है। दोनों ही राज्यों में संघ ने हरियाणा चुनाव की तरह नुक्कड़ सभाओं, छोटे समूह की बैठकों और बेहतर बूथ प्रबंधन के साथ रूठों को मनाने का अभियान चला कर भाजपा के लिए जमीनी स्तर पर माहौल बनाने का प्रयास कर रहा है। पढ़ें पूरी खबर...
नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री रोमर ने भारत की डिजिटल क्रांति सराहना की
नोबेल पुरस्कार विजेता प्रोफेसर पॉल माइकल रोमर ने भारत की डिजिटल क्रांति सराहना की है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने इसके माध्यम से लोगों के जीवन को न सिर्फ आसान और सरल बनाया है, बल्कि दुनिया के सामने भी एक मिसाल पेश की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल इंडिया पहल को 1 जुलाई, 2015 को लॉन्च किया था, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों को हाई-स्पीड इंटरनेट नेटवर्क से जोड़ना और डिजिटल साक्षरता में सुधार करना है। पढ़ें पूरी खबर...
T20 WC: द.अफ्रीका को हराकर पहली बार विश्व विजेता बनीं न्यूजीलैंड
न्यूजीलैंड की 32 रनों से ऐतिहासिक जीत के साथ दुनिया को महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का नया विश्व चैंपियन मिल गया है। रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में कीवियों ने गत उपविजेता दक्षिण अफ्रीका को कभी न भूलने वाली शिकस्त देकर खिताब अपने नाम कर लिया। पढ़ें पूरी खबर...
मंत्री राम मोहन नायडू बोल, विमानों में बम की झूठी धमकी पर सरकार गंभीर
नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू ने कहा कि हाल के दिनों में विमानों में बम की फर्जी धमकियों में बढ़ोतरी को मंत्रालय ने गंभीरता से लिया है। पुलिस ऐसी घटनाओं के लिए जिम्मेदार अपराधियों का पता लगाने के लिए काम कर रही है। पढ़ें पूरी खबर...
भारतीय राजदूत वर्मा बोले, निज्जर मामले में कनाडा ने साझा नहीं किया कोई सबूत
ओटावा में भारतीय राजदूत संजय कुमार वर्मा ने कहा कि कनाडा ने खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में भारत के साथ कोई सबूत साझा नहीं किया है। उन्होंने यह भी कहा कि कनाडा द्वारा भारतीय राजनयिकों पर लगाए गए आरोप राजनीति से प्रेरित हैं। पढ़ें पूरी खबर...
दिल्ली में 13 साल बाद हुआ ब्लास्ट, अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां
दिल्ली के रोहिणी स्थित प्रशांत विहार इलाके में रविवार सुबह हुए धमाके ने एजेंसियों के कान खड़े कर दिए हैं। राष्ट्रीय राजधानी में बीते 13 साल बाद इस तरह का धमाका हुआ है। सुरक्षा एजेंसियों ने पांच घंटे तक घटनास्थल की जांच की। इससे पहले सितंबर 2011 में दिल्ली हाईकोर्ट में धमाका हुआ था जिसमें 11 लोगों की मौत हुई थी। वहीं जनवरी 2022 में गाजीपुर फूल मंडी के गेट पर बैग में आईईडी विस्फोटक बरामद हुआ था। जिसे एनएसजी की बम निरोधक दस्ता की टीम एक बड़ा गड्ढा कर उसमें बम को निष्क्रिय कर दिया था। जांच में सामने आया था कि बम को बनाने में आरडीएक्स और अमोनियम नाइट्रेट के साथ ही छर्रे का इस्तेमाल किया गया था। वहीं दिसंबर 2023 में इजराइली दूतावास के बाहर भी धमाका हुआ था, लेकिन उसमें कोई हताहत नहीं हुआ था। पढ़ें पूरी खबर...
Lawrence Bishnoi: हरियाणा के गिरोह जुड़े और बढ़ता गया 'गुरुजी' का दबदबा
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नेटवर्क हरियाणा में भी फैला हुआ है। लॉरेंस के कई साथी सोनीपत के हैं। इनमें तीन गैंगस्टर काला जठेड़ी, राजू बसौदी और अक्षय पलड़ा का नाम सबसे ऊपर है। उसके साथ ही पंजाब के सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में भी सोनीपत के गांव गढ़ी सिसाना के प्रियव्रत फौजी व सेरसा के अंकित का नाम जुड़ा था। पिछले साल सोनीपत में हुए बंबीहा गैंग के गैंगस्टर दीपक मान की हत्या में भी जेल में बंद मोनू डागर का नाम आया था। पढ़ें पूरी खबर...