फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

जन महाभियोग LIVE: सीईसी के खिलाफ विपक्ष एकजुट; खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव, राहुल देंगे समापन भाषण; जानें सबकुछ

Fri, 30 Oct 2026 10:33 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली। Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Fri, 30 Oct 2026 10:33 AM IST
खास बातें

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज इंडिया गठबंधन का प्रतीकात्मक ‘जन महाभियोग’ होगा। खरगे के आवास पर होने वाले इस आयोजन में एसआईआर , वोट चोरी और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दे उठाए जाएंगे। इस जन महाभियोग से जुड़े तमाम अपडेट्स अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में पढ़ें

विज्ञापन
Opposition unites against CEC LIVE Update Kharge move motion Rahul deliver concluding speech know all details
सीईसी के खिलाफ विपक्ष का जन महाभियोग - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

10:33 AM, 30-Oct-2026

 'महाभियोग को राजनीतिक ड्रामा न बनाएं'

महाराष्ट्र के मुंबई में भाजपा नेता राम कदम ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के प्रस्तावित 'पीपुल्स इम्पीचमेंट' कार्यक्रम पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महाभियोग एक गंभीर संवैधानिक प्रक्रिया है, इसे राजनीतिक ड्रामे में नहीं बदलना चाहिए। अगर विपक्ष को कोई आपत्ति है तो उसे न्यायपालिका का रुख करना चाहिए या चुनाव आयोग को सबूत सौंपने चाहिए। राम कदम ने बैलेट पेपर से चुनाव कराने की विपक्ष की मांग पर भी सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि चार राज्यों में विधान परिषद की 28 सीटों पर बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस को केवल एक सीट मिली। उन्होंने आरोप लगाया कि हार के बाद विपक्ष चुनाव आयोग को जिम्मेदार ठहराता है।
10:32 AM, 30-Oct-2026

विपक्ष के प्रस्तावित महाभियोग कार्यक्रम पर श्याम रजक का तंज

जेडीयू विधायक श्याम रजक ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष के प्रस्तावित सार्वजनिक महाभियोग कार्यक्रम पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष बैलेट पेपर और ईवीएम, दोनों से हुए चुनाव हार चुका है और अब अपनी हार के लिए अलग-अलग मुद्दे उठा रहा है। श्याम रजक ने आरोप लगाया कि विपक्ष धीरे-धीरे जनता से दूर होता जा रहा है। जनता से जुड़ने और उनकी समस्याओं पर चर्चा करने के बजाय विपक्ष दूसरे मुद्दों में उलझा हुआ है। उन्होंने कहा कि विपक्ष अपनी बैठक करना चाहता है तो करे, लेकिन जनता पहले ही उससे दूरी बना चुकी है।
विज्ञापन
10:26 AM, 30-Oct-2026

इंडिया गठबंधन के कार्यक्रम पर भाजपा का हमला

भाजपा नेता सुशील कुमार सिंह ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के प्रस्तावित सार्वजनिक महाभियोग कार्यक्रम पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष के आवास पर मॉक पार्लियामेंट आयोजित करना देश के लोकतंत्र का मजाक उड़ाने जैसा है। यह सिर्फ एक नाटकीय प्रदर्शन है। सुशील सिंह ने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों का जनता और संवैधानिक संस्थाओं पर भरोसा नहीं रह गया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष सुप्रीम कोर्ट और संसद जैसी संस्थाओं का भी सम्मान नहीं करता। उन्होंने दावा किया कि इस तरह के राजनीतिक ड्रामे सफल नहीं होंगे।
09:43 AM, 30-Oct-2026

'खरगे के आवास पर सीमित लोगों की होगी मौजूदगी'

कांग्रेस नेता उदित राज ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के प्रस्तावित सार्वजनिक महाभियोग कार्यक्रम को लेकर कहा कि इसमें सीमित संख्या में लोग शामिल होंगे। यह कार्यक्रम संसद की कार्यप्रणाली और उसमें आए बदलावों को दिखाने के लिए एक नाटकीय प्रस्तुति जैसा होगा। उन्होंने बताया कि यह आयोजन मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर हो रहा है, इसलिए जगह की सीमित क्षमता के कारण अधिक लोग शामिल नहीं हो सकेंगे। उदित राज ने कहा कि गठबंधन का मुख्य कार्यक्रम 1 नवंबर को होने वाली रैली है, जिसमें इंडिया गठबंधन के सभी दल और लोकतांत्रिक ताकतें शामिल होंगी।
09:01 AM, 30-Oct-2026

हर दल से एक नेता को बोलने का मौका

समाजवादी पार्टी के नेता हरेंद्र मलिक ने बताया कि ‘जन महाभियोग’ की कार्यवाही में प्रत्येक दल से केवल एक नेता बोलेगा। संबंधित दल का प्रमुख स्वयं बोल सकता है।
08:55 AM, 30-Oct-2026

लोगों की तकलीफ और लोकतंत्र पर हमला होगा चर्चा में खास

कांग्रेस के लोकसभा में उपनेता गौरव गोगोई ने कहा कि एसआईआर और वोट चोरी से जुड़े सभी अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि लोगों की तकलीफ और लोकतंत्र पर हमले को चर्चा के जरिए सामने लाना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
08:53 AM, 30-Oct-2026

जन महाभियोग LIVE: सीईसी के खिलाफ विपक्ष एकजुट; खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव, राहुल देंगे समापन भाषण; जानें सबकुछ

विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के 10, राजाजी मार्ग स्थित आवास पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रतीकात्मक ‘जन महाभियोग’ आयोजित करेगा। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार कार्यवाही की अध्यक्षता करेंगी। खरगे प्रस्ताव पेश करेंगे, जबकि राहुल गांधी समापन वक्तव्य देंगे। विपक्षी दलों के प्रतिनिधि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दे उठाएंगे। यह वास्तविक संवैधानिक महाभियोग प्रक्रिया नहीं, बल्कि विरोध  का प्रतीकात्मक आयोजन है।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed