फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kinjarappu Ram Mohan Naidu says govt serious on false threat of bomb in planes search for criminals continues

Bomb Threat: 'विमानों में बम की झूठी धमकी पर सरकार गंभीर', मंत्री राम मोहन नायडू बोले- अपराधियों की तलाश जारी

Mon, 21 Oct 2024 01:05 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 21 Oct 2024 01:05 AM IST
सार

नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू ने कहा विमानों में बम की झूठी धमकी मिलने पर मामले दर्ज किए हैं और पुलिस यह पता लगा रही है कि इसके पीछे कौन है। मंत्रालय की तरफ से हम कानून और कुछ नियमों में बदलाव पर विचार कर रहे हैं।

विज्ञापन
Kinjarappu Ram Mohan Naidu says govt serious on false threat of bomb in planes search for criminals continues
नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू - फोटो : एएनआई

विस्तार

नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू ने कहा कि हाल के दिनों में विमानों में बम की फर्जी धमकियों में बढ़ोतरी को मंत्रालय ने गंभीरता से लिया है। पुलिस ऐसी घटनाओं के लिए जिम्मेदार अपराधियों का पता लगाने के लिए काम कर रही है।
विज्ञापन


नायडू ने कहा कि मामले दर्ज किए हैं और पुलिस यह पता लगा रही है कि इसके पीछे कौन है। मंत्रालय की तरफ से हम कानून और कुछ नियमों में बदलाव पर विचार कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस समय इस बारे में कुछ भी कहना कठिन है। एक बार अपराधी पकड़ में आ जाते हैं तो हमारे लिए यह बताना आसान होगा कि वे ऐसा क्यों कर रहे थे। झूठी धमकियां देने के पीछे उनका मकसद क्या था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नायडू ने कहा कि ऐसा लगता है कि केवल एक ही व्यक्ति सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आता है और कई विमानों में बम रखे जाने को लेकर ट्वीट करता है और फिर पूरी व्यवस्था अस्तव्यस्त हो जाती है। नायडू ने कहा कि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए खुफिया विभाग और गृह मंत्रालय के अन्य महत्वपूर्ण लोगों को नियुक्त करने की प्रक्रिया चल रही है।


मोहन नायडू ने कहा, अगर हमें पता चलता है कि यह किसने किया है, तो उसे कड़ी सजा का सामना करना पड़ेगा।

फर्जी बम धमकियों के चलते रविवार को विस्तारा और अकासा एयर की 12 उड़ानें प्रभावित हुईं, जिनमें से 6 विस्तारा और 6 अकासा एयर की थीं। दोनों एयरलाइनों ने यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा के लिए आपातकालीन प्रोटोकॉल को सक्रिय किया।

संबंधित खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed