फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 21 July 2024 Updates On Amar Ujala

Top News: PM आज करेंगे विश्व धरोहर समिति के सत्र का उद्घाटन; हिमाचल में बादल फटा, अब तक 40 की मौत

Sun, 21 Jul 2024 07:29 AM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Sun, 21 Jul 2024 07:29 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार शाम को नई दिल्ली के भारत मंडपम में विश्व धरोहर समिति के 46वें सत्र का उद्घाटन करेंगे। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में भारी बारिश के बीच बादल फटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 21 July 2024 Updates On Amar Ujala
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार शाम को नई दिल्ली के भारत मंडपम में विश्व धरोहर समिति के 46वें सत्र का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री सभा को संबोधित करेंगे। पीएमओ के एक अधिकारी ने शनिवार को कहा कि यूनेस्को की महानिदेशक ऑद्रे अजोले भी उद्घाटन समारोह में शामिल होंगी नेपाल में हाल ही में पीएम पद की शपथ लेने वाले केपी शर्मा ओली आज संसद में विश्वास मत पेश करेंगे। उनके विरुद्ध तीन पार्टियां मतदान करेंगी। इस वर्ष गुरु पूर्णिमा 21 जुलाई 2024 को मनाई जाएगी। गुरु पूर्णिमा का महत्व गुरु और शिष्य के पवित्र संबंध का प्रतीक है। बांग्लादेश में सरकारी नौकरियों में आरक्षण विरोधी हिंसा भड़कने के बाद शनिवार को पुलिस ने पूरे देश में सख्त कर्फ्यू लागू कर दिया। पिछले दिनों हिंसा में घायल हुए कुछ लोगों की शनिवार को मौत हो गई। अब मृतक संख्या 115 हो गई है।
विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 21 July 2024 Updates On Amar Ujala
पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : अमर उजाला

Heritage: पीएम मोदी आज विश्व धरोहर समिति के सत्र का उद्घाटन करेंगे 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार शाम को नई दिल्ली के भारत मंडपम में विश्व धरोहर समिति के 46वें सत्र का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री सभा को संबोधित करेंगे। पीएमओ के एक अधिकारी ने शनिवार को कहा कि यूनेस्को की महानिदेशक ऑद्रे अजोले भी उद्घाटन समारोह में शामिल होंगी।  पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 21 July 2024 Updates On Amar Ujala
नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली - फोटो : एएनआई (फाइल)

नेपाल: प्रधानमंत्री ओली के विश्वास मत की परीक्षा आज, तीन पार्टियां विरोध में करेंगी मतदान
नेपाल में हाल ही में पीएम पद की शपथ लेने वाले केपी शर्मा ओली आज संसद में विश्वास मत पेश करेंगे। उनके विरुद्ध तीन पार्टियां मतदान करेंगी। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 21 July 2024 Updates On Amar Ujala
गुरु पूर्णिमा - फोटो : Amar Ujala

Guru Purnima 2024: आखिर क्यों मनाई जाती है गुरु पूर्णिमा? जानिए क्या है इसका महत्व
गुरु, एक ऐसा शब्द है जो ज्ञान, प्रेरणा और मार्गदर्शन का प्रतिबिंब है। गुरु वे होते हैं जो अंधकार में प्रकाश लाते हैं, अज्ञानता को दूर करते हैं और हमें जीवन का सही मार्ग दिखाते हैं। पढे़ं पूरी खबर...

 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 21 July 2024 Updates On Amar Ujala
मौसम अपडेट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

मौसम: हिमाचल में बादल फटा, अब तक 40 की मौत
पहाड़ से लेकर मैदान तक मानसूनी बारिश कहर बरपा रही है। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में भारी बारिश के बीच बादल फटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है कई सड़कों और घरों को भी नुकसान पहुंचा है। गुजरात, मुंबई और ओडिशा के विभिन्न क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश ने तबाही मचा दी है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 21 July 2024 Updates On Amar Ujala
चांदीपुरा वायरस संक्रमण - फोटो : Freepik

Gujarat: चांदीपुरा वायरस के 50 मामले सामने आए, 16 की जान गई
गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री रुशिकेश पटेल ने कहा कि पूरे राज्य में चांदीपुरा वायरस के 50 मामले सामने आए हैं और 16 लोगों की जान गई है। पटेल ने कहा, हिम्मतपुर में चांदीपुरा वायरस के 14 मामले सामने आए हैं, जिनमें से सात मरीजों को भर्ती कराया गया है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 21 July 2024 Updates On Amar Ujala
लोकसभा की कार्यवाही (वीडियो ग्रैब) - फोटो : संसद टीवी यूट्यूब
Parliament: मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक आज
संसद के मानसून सत्र से पहले आज सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है। सर्वदलीय बैठक में कांग्रेस की तरफ से गौरव गोगोई और प्रमोद तिवारी शामिल होंगे।  पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 21 July 2024 Updates On Amar Ujala
यमन में इस्राइली सेना का हमला (प्रतीकात्मक) - फोटो : एएनआई

West Asia Unrest: इस्राइली लड़ाकू विमानों का यमन पर हमला
इस्राइली लड़ाकू विमानों ने यमन पर हमला किया है। इस्राइली सेना (IDF) की तरफ से जारी बयान के मुताबिक हूती विद्रोहियों के सैन्य ठिकानों पर निशाना साधकर हमला किया गया है। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 21 July 2024 Updates On Amar Ujala
बांग्लादेश में आरक्षण के मुद्दे पर विरोध-प्रदर्शन और हिंसा - फोटो : एएनआई / रॉयटर्स

Bangladesh: कर्फ्यू के बावजूद मौतें बढ़ीं, अब तक 115 की गई जान 
बांग्लादेश में सरकारी नौकरियों में आरक्षण विरोधी हिंसा भड़कने के बाद शनिवार को पुलिस ने पूरे देश में सख्त कर्फ्यू लागू कर दिया। इस दौरान सैन्य बलों ने राजधानी ढाका के सभी हिस्सों में गश्त की। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 21 July 2024 Updates On Amar Ujala
गोंडा में रेल हादसा। - फोटो : सोशल मीडिया

Gonda Train Accident : बरती गई लापरवाही, संयुक्त जांच में दावा- कसी हुई नहीं थी पटरी
चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के पटरी से उतरने की घटना की जांच कर रहे वरिष्ठ रेलवे अधिकारियों की पांच सदस्यीय टीम ने दुर्घटना के लिए ठीक से नहीं कसी हुई पटरी को जिम्मेदार ठहराया। हालांकि पैनल के एक सदस्य इस दावे से सहमत नहीं हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 21 July 2024 Updates On Amar Ujala
क्राउडस्ट्राइक - फोटो : crowdstrike

CrowdStrike: सॉफ्टवेयर ने 85 लाख कंप्यूटर प्रभावित किए, भारत में हवाईअड्डों पर विमानन प्रणालियां हुईं सामान्य
वैश्विक आईटी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने कहा कि साइबर सिक्यूरिटी फर्म क्राउडस्ट्राइक की ओर से दोषपूर्ण सॉफ्टवेयर अपडेट किए जाने से उसके 85 लाख कंप्यूटर प्रभावित हुए। पढ़ें पूरी खबर...

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed