फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   50 cases of Chandipura virus were reported, 16 died

Gujarat: चांदीपुरा वायरस के 50 मामले सामने आए, 16 की जान गई

Sun, 21 Jul 2024 05:49 AM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साबरकांठा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साबरकांठा Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Sun, 21 Jul 2024 05:49 AM IST
सार

गुजरात में चांदीपुरा वायरस के 50 मामले सामने आए हैं जिसमें 16 लोगों की जान जा चुकी है। गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री रुशिकेश पटेल ने यह जानकारी दी है। 

विज्ञापन
50 cases of Chandipura virus were reported, 16 died
चांदीपुरा वायरस संक्रमण - फोटो : Freepik

विस्तार

गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री रुशिकेश पटेल ने कहा कि पूरे राज्य में चांदीपुरा वायरस के 50 मामले सामने आए हैं और 16 लोगों की जान गई है। पटेल ने कहा, हिम्मतपुर में चांदीपुरा वायरस के 14 मामले सामने आए हैं, जिनमें से सात मरीजों को भर्ती कराया गया है। चांदीपुरा वायरस के तीन मामले दूसरे राज्यों से आए हैं। पूरे राज्य में अब तक चांदीपुरा वायरस के 50 मामले सामने आए हैं और 16 लोगों की जान गई है। उन्होंने आगे कहा कि इस बारे में हर गांव और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को सचेत कर दिया गया है। वहीं, मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों, मुख्य जिला स्वास्थ्य अधिकारी (सीडीएचओ) और मेडिकल कॉलेजों के साथ बैठकें की हैं। उन्होंने आगे कहा, गुजरात में बच्चों में चांदीपुरा वायरस के लक्षण पाए गए हैं, जिससे कुछ डर पैदा हो गया है। सात मामलों को प्रयोगशाला परीक्षण के लिए पुणे भेजा गया था, जिनमें से केवल एक में चांदीपुरा वायरस पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed