फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Software affects 85 lakh computers, aviation systems back to normal at airports in India

CrowdStrike: सॉफ्टवेयर ने 85 लाख कंप्यूटर प्रभावित किए, भारत में हवाईअड्डों पर विमानन प्रणालियां हुईं सामान्य

Sun, 21 Jul 2024 06:36 AM IST
विशांत श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन डीसी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन डीसी Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Sun, 21 Jul 2024 06:36 AM IST
सार

क्राउडस्ट्राइक अपडेट की वजह से बिगड़ी व्यवस्था के बाद भारत के सभी  हवाईअड्डों पर बिगड़ी हुई विमानन प्रणालियां सामान्य हो गई हैं।  माइक्रोसॉफ्ट ने कहा कि साइबर सिक्यूरिटी फर्म क्राउडस्ट्राइक की ओर से दोषपूर्ण सॉफ्टवेयर अपडेट किए जाने से उसके 85 लाख कंप्यूटर प्रभावित हुए।

विज्ञापन
Software affects 85 lakh computers, aviation systems back to normal at airports in India
क्राउडस्ट्रााइक - फोटो : crowdstrike

विस्तार

वैश्विक आईटी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने कहा कि साइबर सिक्यूरिटी फर्म क्राउडस्ट्राइक की ओर से दोषपूर्ण सॉफ्टवेयर अपडेट किए जाने से उसके 85 लाख कंप्यूटर प्रभावित हुए। माइक्रोसॉफ्ट ने शनिवार को एक ब्लॉग में कहा, वर्तमान में हमारा अनुमान है कि क्राउडस्ट्राइक के अपडेट ने 85 लाख विंडोज उपकरणों या सभी विंडोज मशीनों के एक प्रतिशत से भी कम को प्रभावित किया है। कंपनी ने कहा कि क्राउडस्ट्राइक ने एक मापनीय समाधान विकसित करने में मदद की है जो माइक्रोसॉफ्ट के एज्योर इंफ्रास्ट्रक्चर को तेजी से ठीक करने में मदद करेगा।

विज्ञापन

भारत के हवाईअड्डों पर परिचालन सामान्य
माइक्रोसॉफ्ट के कंप्यूटर सॉफ्टवेयर के अपडेट में तकनीकी खामी से आए वैश्विक आईटी व्यवधान से प्रभावित हुए हवाई अड्डों पर विमानन कंपनियों का परिचालन शनिवार को सामान्य हो गया। टिकट बुकिंग से लेकर आरक्षण और बोर्डिंग पास जारी करने तक की सभी सेवाएं पूरी तरह से ऑनलाइन हो गईं। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के राम मोहन नायडू ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


नायडू ने कहा, शनिवार सुबह 3 बजे से देश के सभी हवाई अड्डों पर विमानना प्रणालियां सामान्य ढंग से काम कर रही हैं। उड़ानों का संचालन भी बिना व्यवधान के हो रहा है। मंत्रालय लगातार नजर रख रहा है ताकि यात्रा समायोजन और रिफंड का ध्यान रखा जा सके। एक विमानन कंपनी के कार्यकारी ने बताया कि सभी काम सामान्य हो गए हैं। शुक्रवार देरशाम से बुकिंग और आरक्षण सहित हमारी सभी सेवाएं ऑनलाइन हैं। सिस्टम बहाल हो गया है और हमारी सेवाओं में कोई व्यवधान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


50 हजार से ज्यादा उड़ानें प्रभावित
गड़बड़ी की वजह से शुक्रवार को पूरी दुनिया में 45,648 उड़ानों में देरी हुई, जबकि 5,167 उड़ानें रद्द हुईं। सबसे ज्यादा असर अमेरिका पर पड़ा, जहां 4,000 उड़ानें रद्द हुईं।

दुनिया ठप कर देनेवाली क्राउडस्ट्राइक के भरोसे 29,000 कंपनियां  
नई दिल्ली। दुनिया में अब तक की सबसे बड़ी आईटी सिस्टम नाकामी के लिए जिम्मेदार साइबर सुरक्षा कंपनी क्राउडस्ट्राइक के ग्राहकों में आधी से ज्यादा फॉर्च्यून 500 कंपनियों समेत 29,000 से ज्यादा वैश्विक कंपनियां शामिल हैं।   लेकिन, शुक्रवार को कंपनी की तरफ से विंडोज सिस्टम में किए गए एक दोषपूर्ण सॉफ्टवेयर अपडेट की वजह से दुनियाभर के कंप्यूटर सिस्टम ठप हो गए। यह पूरी समस्या क्राउडस्ट्राइक की ओर से माइक्रोसॉफ्ट एज्यूर के लिए किए गए एक सॉफ्टवेयर अपडेट के कारण हुई। इससे लाखों कंप्यूटर पर ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ (बीएसओडी) आ गई। माइक्रोसॉफ्ट व क्राउडस्ट्राइक दोनों ने स्थिति काबू करने के लिए कड़ी मेहनत की।

8,304 करोड़ डॉलर बाजार मूल्य

कैनालिस की रिपोर्ट के मुताबिक क्राउडस्ट्राइक 2023 की दूसरी तिमाही में 18.5% बाजार हिस्सेदारी के साथ एंडपॉइंट सुरक्षा में विश्व की अग्रणी कंपनियों में शामिल है। 5 वर्ष में कंपनी के शेयर मूल्य 400% बढ़े। कंपनी का बाजार मूल्य अब 8,304 करोड़ डॉलर पहुंच गया है।


वजह नहीं बताई, समाधान दिया
क्राउडस्ट्राइक कंपनी ने यह नहीं बताया कि उसके दोषपूर्ण अपडेट क्यों या कैसे जारी हुए अथवा यह किस तरह का दोष था। पर उसने एक समाधान साझा किया। जो भी कंप्यूटर बीएसओडी से प्रभावित है, उसे सेफ मोड में बूट करें। फाइल एक्सप्लोरर लॉन्च कर C:\Windows\System32\drivers\CrowdStrike पर जाएं, जहां C-00000291*.sys नामक फाइल को तलाशकर हटाना होगा। इसके बाद सिस्टम रीबूट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed