फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Updates North East Southern India Flood Havoc IMD Rainfall prediction news in Hindi

मौसम: हिमाचल में बादल फटा, अब तक 40 की मौत; गुजरात-मुंबई और ओडिशा में भारी बारिश से तबाही

Sun, 21 Jul 2024 05:40 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली/शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली/शिमला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 21 Jul 2024 05:40 AM IST
सार

सिरमौर जिले के आंजभोज की टोरू डांडा आंज पंचायत में शुक्रवार रात 10.30 बजे बादल फटा। इससे पास के पहाड़ी नाले में बाढ़ आ गई। इससे डांडा आंज निवासी अमान सिंह (48) और उनकी बेटी ग्रेसी चौहान फंस गए। पिता ने बेटी को धक्का देकर नाले से बाहर निकाल दिया, लेकिन वह खुद बह गया।

विज्ञापन
Weather Updates North East Southern India Flood Havoc IMD Rainfall prediction news in Hindi
मौसम अपडेट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पहाड़ से लेकर मैदान तक मानसूनी बारिश कहर बरपा रही है। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में भारी बारिश के बीच बादल फटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है कई सड़कों और घरों को भी नुकसान पहुंचा है। गुजरात, मुंबई और ओडिशा के विभिन्न क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश ने तबाही मचा दी है। कई इलाके जलमग्न हो गए हैं और घरों तक में पानी घुस गया है। सड़कें दरियां बन गई हैं और यातायात ठप हो गया है। देश के अन्य राज्यों में भी कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश हो रही है और अगले तीन-चार दिनों तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है।

विज्ञापन


सिरमौर जिले के आंजभोज की टोरू डांडा आंज पंचायत में शुक्रवार रात 10.30 बजे बादल फटा। इससे पास के पहाड़ी नाले में बाढ़ आ गई। इससे डांडा आंज निवासी अमान सिंह (48) और उनकी बेटी ग्रेसी चौहान फंस गए। पिता ने बेटी को धक्का देकर नाले से बाहर निकाल दिया, लेकिन वह खुद बह गया। शनिवार को घर से दूर टौंस नदी में अमान का शव बरामद किया गया। एउधर, मनाली के सर्किट हाउस की छत पर एक विशालकाय पेड़ गिर गया। प्रदेश में रविवार और सोमवार को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।
विज्ञापन


हिमाचल में अब तक 40 की मौत, 329 करोड़ का नुकसान : हिमाचल में 27 जून को मानसून आने के बाद से बारिश, बादल फटने और बिजली गिरने की घटनाओं में अब तक 40 लोगों की जान जा चुकी है। राज्य आपातकालीन ऑपरेशन केंद्र के मुताबिक, वर्षा की वजह से राज्य को अब तक 329 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई में जगह-जगह जलभराव
मुंबई में पिछले 72 घंटों से हो रही मूसलाधार बारिश के दौरान दक्षिण मुंबई के ग्रांट रोड स्टेशन के पास पुरानी इमारत सैदुन्निसा मंजिल की दूसरी और तीसरी मंजिल की बालकनी और स्लैब का हिस्सा ढहने से एक 70 वर्षीय महिला की मौत हो गई और 13 लोग घायल हुए हैं। हादसा सुबह करीब 11 बजे हुआ। महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (म्हाडा) ने इस जर्जर घोषित किया था। म्हाडा की नोटिस के बाद कुछ लोगों ने घर खाली कर दिया था, जबकि कुछ लोग इमारत में रह रहे थे। मुंबई में बीते 24 घंटे में 91 एमएम बारिश हुई है। कुर्ला समेत विभिन्न उपनगरीय इलाकों में जलभराव की समस्या पैदा हो गई है और यातायात बाधित हुआ है। हालांकि, मध्य रेलवे ने बताया कि लोक ट्रेनों के संचालन पर अभी कोई असर नहीं पड़ा है।

ओडिशा में 23 परिवारों को सुरक्षित निकाला
बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र शनिवार को चिल्का झील के पास तट को पार कर गया और इसके प्रभाव से ओडिशा के मलकानगिरी जिले समेत तटवर्ती इलाकों में भारी बारिश हुई। मलकानगिरी जिले में 23 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। मौसम विभाग ने प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में अगले पांच दिन भारी बारिश की चेतावनी दी है।

कर्नाटक में भूस्खलन में दबे सात लोगों के शव मिले, तीन की तलाश
कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में 17 जुलाई को हुए भारी भूस्खलन में दबे 10 में से सात लोगों के शव मिल गए हैं। तीन लोगों की तलाश है। डिप्टी कमिश्नर लक्ष्मी प्रिया ने बताया कि एनडीआरएफ, नौसेना, तटरक्षक बल, फायर सर्विस और स्थानीय पुलिस की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं।


वडोदरा में स्कूल की दीवार गिरी, छात्र घायल
गुजरात के पोरबंदर, जूनागढ़ और देवभूमि द्वारका जिले में पिछले 36 घंटे के दौरान मूसलाधार बारिश होने से जगह-जगह पानी भर गया है। इसके चलते कई सड़कों को बंद करना पड़ा है, जिसका असर ट्रैफिक पर पड़ा है। जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। वडोदरा के वगोदिया रोड इलाके में स्कूल की दीवार गिर जाने से एक छात्र घायल हो गया। घटना दोपहर 12:30 बजे के आसपास हुई। वहीं, पोरबंदर में शुक्रवार की रात से बारिश बंद है, इसके बावजूद कई इलाकों में पानी लगा है। पोरंबदर शहर में कुछ घंटों में 300 एमएम बारिश दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed