{"_id":"669c5982497d7b726000cd34","slug":"pm-modi-world-heritage-committee-session-inauguration-news-in-hindi-check-updates-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Heritage: पीएम मोदी आज विश्व धरोहर समिति के सत्र का उद्घाटन करेंगे, UNESCO महानिदेशक अजोले भी शामिल होंगी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Heritage: पीएम मोदी आज विश्व धरोहर समिति के सत्र का उद्घाटन करेंगे, UNESCO महानिदेशक अजोले भी शामिल होंगी
Sun, 21 Jul 2024 06:23 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Sun, 21 Jul 2024 06:23 AM IST
सार
भारत पहली बार विश्व धरोहर समिति की बैठक की मेजबानी कर रहा है। इसका आयोजन 21 से 31 जुलाई तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में होगा। विश्व धरोहर समिति की बैठक साल में एक बार होती है।
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार शाम को नई दिल्ली के भारत मंडपम में विश्व धरोहर समिति के 46वें सत्र का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री सभा को संबोधित करेंगे। पीएमओ के एक अधिकारी ने शनिवार को कहा कि यूनेस्को की महानिदेशक ऑद्रे अजोले भी उद्घाटन समारोह में शामिल होंगी। भारत पहली बार विश्व धरोहर समिति की बैठक की मेजबानी कर रहा है। इसका आयोजन 21 से 31 जुलाई तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में होगा। विश्व धरोहर समिति की बैठक साल में एक बार होती है।
विज्ञापन
बैठक के दौरान विश्व धरोहर सूची में नए स्थलों को नामांकित करने के प्रस्ताव, 124 मौजूदा विश्व धरोहर संपत्तियों की संरक्षण रिपोर्ट की स्थिति, अंतरराष्ट्रीय सहायता और विश्व धरोहर निधि के उपयोग आदि पर चर्चा की जाएगी। इसमें 150 से अधिक देशों के 2000 से अधिक अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय प्रतिनिधि भाग लेंगे। विश्व धरोहर समिति की बैठक के साथ-साथ विश्व धरोहर युवा पेशेवरों और विश्व धरोहर स्थल प्रबंधकों का मंच भी आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
इसके अलावा, भारत मंडपम में भारत की संस्कृति को प्रदर्शित करने के लिए विभिन्न प्रदर्शनियां भी लगाई जाएंगी। रिटर्न ऑफ ट्रेजर्स प्रदर्शनी में देश में वापस लाई गई कुछ कलाकृतियों को प्रदर्शित किया जाएगा। अब तक 350 से अधिक कलाकृतियां वापस लाई जा चुकी हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा, भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, सदियों पुरानी सभ्यता, भौगोलिक विविधता, पर्यटन स्थलों और सूचना प्रौद्योगिकी और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में आधुनिक विकास को उजागर करने के लिए 'अतुल्य भारत' प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।