फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 20 October 2024 Updates On Amar Ujala

Top News: पीएम मोदी काशी से देशवासियों को देंगे 6611 करोड़ की सौगात; महिला टी20 विश्व कप का फाइनल आज

Sun, 20 Oct 2024 06:42 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 20 Oct 2024 06:42 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 20 October 2024 Updates On Amar Ujala
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर करीब दोपहर 1:45 बजे काशी पहुंचेंगे। यहीं से काशी और देश को 6611.18 करोड़ की 23 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इनमें काशी की 380.13 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और 2874.17 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। सिगरा स्टेडियम के दूसरे और तीसरे चरण के निर्माण कार्यों का लोकार्पण भी होगा। इसके अलावा, महिला टी20 विश्व कप अपने चरम पर पहुंच चुका है। रविवार को न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच इस टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के पास विश्व चैंपियन बनने का सुनहरा अवसर है। दोनों ही टीमों को अब तक टी20 विश्व कप जीतने का गौरव नहीं मिला है। उधर, अमर उजाला की ओर से सिंगापुर में आयोजित समारोह में शिक्षा जगत की मशहूर हस्तियों को सम्मानित किया गया।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सोमा शेखर, एनएस सीईओ और को-फाउंडर, प्रेजेंस एवं एक्वा क्राफ्ट सस्टेनबिलिटी सॉल्यूशनंस, प्राइवेट लिमिटेड, सिंगापुर ने इन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए अमर उजाला एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड–2024 प्रदान किए। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 20 October 2024 Updates On Amar Ujala
PM Modi In Varanasi . file pic - फोटो : अमर उजाला

पीएम मोदी आज काशी से देशवासियों को देंगे 6611 करोड़ की सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर करीब दोपहर 1:45 बजे काशी पहुंचेंगे। यहीं से काशी और देश को 6,611.18 करोड़ की 23 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इनमें काशी की 380.13 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और 2874.17 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। सिगरा स्टेडियम के दूसरे और तीसरे चरण के निर्माण कार्यों का लोकार्पण भी होगा। इस स्टेडियम में 27 में से 22 ओलंपिक खेलों के लिए तैयारी, प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं के आयोजन की सुविधा है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 20 October 2024 Updates On Amar Ujala
द.अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : cricket.com.au/NZC

महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में न्यूजीलैंड का होगा द. अफ्रीका से सामना
महिला टी20 विश्व कप अपने चरम पर पहुंच चुका है। रविवार को न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच इस टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के पास विश्व चैंपियन बनने का सुनहरा अवसर है। दोनों ही टीमों को अब तक टी20 विश्व कप जीतने का गौरव नहीं मिला है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 20 October 2024 Updates On Amar Ujala
सिंगापुर में आयोजित सम्मान समारोह - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला ने शिक्षा जगत की मशहूर हस्तियों को सिंगापुर में सम्मानित किया
अमर उजाला की ओर से सिंगापुर में आयोजित समारोह में शिक्षा जगत की मशहूर हस्तियों को सम्मानित किया गया।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सोमा शेखर, एनएस सीईओ और को-फाउंडर, प्रेजेंस एवं एक्वा क्राफ्ट सस्टेनबिलिटी सॉल्यूशनंस, प्राइवेट लिमिटेड, सिंगापुर ने इन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए अमर उजाला एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड–2024 प्रदान किए। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 20 October 2024 Updates On Amar Ujala
हसायन में करवा चौथ के लिए खरीदारी करतीं महिलाएं - फोटो : संवाद

करवा चौथ पर 22 हजार करोड़ रुपये तक का कारोबार होने की उम्मीद
भारतीय सभ्यता और संस्कृति का प्रतीक करवाचौथ का त्योहार रविवार को मनाया जाएगा। सुहागिनों के लिए खास महत्व रखने वाले इस त्योहार के लिए देशभर में छोटे-बड़े बाजार सज चुके हैं। इस बार करीब 22 हजार करोड़ रुपये का कारोबार होने की उम्मीद जताई जा रही है। कारोबारियों का कहना है कि पिछले साल के मुकाबले इस बार ज्यादा रौनक नजर आ रही है। बता दें कि पिछले वर्ष कुल कारोबार का आंकड़ा करीब 15 हजार करोड़ रुपये रहा था। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 20 October 2024 Updates On Amar Ujala
मौके पर मौजूद पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में दो गुटों में 17 राउंड फायरिंग, बालकनी में खड़ी लड़की को लगी गोली
दिल्ली के वेलकम स्थित राजा मार्केट में शनिवार शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब पैसे को लेकर जींस कारोबारियों में विवाद हो गया। इस दौरान हुई गोलीबारी से पूरा इलाका सिहर उठा। गोलीबारी में एक युवती घायल हो गई। उसे तुरंत पास के जीटीबी अस्पताल में ले जाया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया है। एतिहातन इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार दो गुटों में 17 राउंड फायरिंग हुई है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 20 October 2024 Updates On Amar Ujala
file pic - फोटो : एएनआई

दिल्ली में प्रदूषण फैलाने पर 17.40 लाख का जुर्माना, 76 जगह एजेंसियों को नोटिस
बढ़ते प्रदूषण के बीच दिल्ली में बीते 13 दिनों में 2,762 जगहों पर धूल रोधी अभियान चलाया गया। इसमें प्रदूषण फैलाने वाली जगहों पर करीब 17.40 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ में 76 जगहों पर काम कर रहीं एजेंसियों को नोटिस भी दिया गया। अभियान में 13 संबंधित विभागों के अधिकारियों की 523 टीमें लगी हुई हैं। दिल्ली सरकार की सख्त हिदायत है कि निर्माण स्थलों पर धूल रोकने से जुड़े 14 नियमों को पूरी तरह लागू करना जरूरी है। ऐसा न करने वाली निर्माण एजेंसियों पर कार्रवाई होगी। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 20 October 2024 Updates On Amar Ujala
जीएसटी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Istock

GST Rate: बोतल बंद पानी, साइकिल और नोटबुक होंगी सस्ती
आने वाले दिनों में बोतल बंद पानी, साइकिल और नोटबुक सस्ते हो सकते हैं। केंद्र सरकार के मंत्रियों के समूह जीओएम ने इन वस्तुओं की जीएसटी दर को कम करने की सिफारिश की है। वहीं सौंदर्य प्रसाधन, लग्जरी कलाई घड़ी और जूतों पर जीएसटी दर बढ़ाने के लिए कहा है। शनिवार को हुई जीओएम की बैठक में शामिल सदस्यों ने यह सुझाव जीएसटी परिषद को दिया है। केंद्रीय वित्त मंत्री की अध्यक्षता वाली जीएसटी परिषद अगले महीने होने वाली बैठक में इसे लेकर अंतिम फैसला लेगी। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 20 October 2024 Updates On Amar Ujala
सीएम ममता बनर्जी - फोटो : PTI

RG Kar Case: ममता बोलीं- स्वास्थ्य सचिव को नहीं हटा सकते, डॉक्टर काम पर लौटें
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य के स्वास्थ्य सचिव नारायण स्वरूप निगम को हटाने से साफ इन्कार कर दिया है। साथ ही उन्होंने निगम को हटाने और आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की पीड़िता के लिए न्याय की मांग कर रहे जूनियर डॉक्टरों से आमरण अनशन खत्म कर काम पर लौटने की अपील की है। उन्होंने आंदोलनकारी डॉक्टरों से बात करने के लिए राज्य के मुख्य सचिव मनोज पंत को शनिवार को अनशनस्थल पर भेजा। डॉक्टरों को बातचीत के लिए सोमवार को सचिवालय भी बुलाया। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 20 October 2024 Updates On Amar Ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

सीएम योगी बोले- रसायन मुक्त खेती से ही मिट्टी और मानव दोनों का भला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमें गंभीर बीमारियों से बचने के लिए रसायनमुक्त खेती की ओर बढ़ना होगा। सीएम ने सहफसली खेती पर जोर देते हुए कहा कि इससे जहां किसानों की आय बढ़ेगी, वहीं प्राकृतिक खेती करने से उत्पादन लागत कम होगी। मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास पर अमर उजाला से खास बातचीत में किसानों की आय में वृद्धि पर विस्तार से अपना नजरिया रखा। सीएम ने बताया कि प्रदेश में कुछ प्रगतिशील किसान इस दिशा में बेहतर काम कर रहे हैं। बिजनौर में एक प्रगतिशील किसान टिश्यू कल्चर से गन्ना की खेती से तीन गुना तक उत्पादन ले रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 20 October 2024 Updates On Amar Ujala
बेंजामिन नेतन्याहू, प्रधानमंत्री, इस्राइल - फोटो : ANI

इस्राइली PM नेतन्याहू बोले- मेरी और पत्नी की हत्या का प्रयास हिजबुल्ला की गंभीर गलती
शनिवार की सुबह लेबनान के एक ड्रोन की तरफ से कैसरिया में इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के आवास पर हमला करने के बाद, पीएम नेतन्याहू ने पलटवार कि उन्हें युद्ध जीतने से कोई नहीं रोक सकता। पीएम नेतन्याहू ने कहा, हम ईरान के अन्य आतंकवादी छद्म के साथ अपनी लड़ाई जारी रख रहे हैं। इस्राइली प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा, ईरान के प्रॉक्सी हिजबुल्ला ने मेरी और मेरी पत्नी की हत्या का प्रयास करके गंभीर गलती की है। उनका यह प्रयास मुझे और इस्राइल को उसका भविष्य सुरक्षित रखने को लेकर हमारे दुश्मनों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने से रोक नहीं सकते। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed