फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Business will boom on the occasion of Karwa Chauth, business of up to Rs 22 thousand crores

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ के अवसर पर व्यापार में होगी तेजी, 22 हजार करोड़ रुपये तक का कारोबार होने की उम्मीद

Sun, 20 Oct 2024 04:32 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 20 Oct 2024 04:32 AM IST
सार

Karwa Chauth 2024: सुहागिनों के लिए खास महत्व त्योहार करवा चौथ मनाया जाएगा के अवसर पर देशभर में छोटे-बड़े बाजार सज चुके हैं। इस बार करीब 22 हजार करोड़ रुपये का कारोबार होने की उम्मीद जताई जा रही है।

विज्ञापन
Business will boom on the occasion of Karwa Chauth, business of up to Rs 22 thousand crores
करवा चौथ पर चंद्रोदय का समय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय सभ्यता और संस्कृति का प्रतीक करवाचौथ का त्योहार रविवार को मनाया जाएगा। सुहागिनों के लिए खास महत्व रखने वाले इस त्योहार के लिए देशभर में छोटे-बड़े बाजार सज चुके हैं। इस बार करीब 22 हजार करोड़ रुपये का कारोबार होने की उम्मीद जताई जा रही है। कारोबारियों का कहना है कि पिछले साल के मुकाबले इस बार ज्यादा रौनक नजर आ रही है। बता दें कि पिछले वर्ष कुल कारोबार का आंकड़ा करीब 15 हजार करोड़ रुपये रहा था।
विज्ञापन


सीएआईटी के महासचिव ने बताया आकड़ा
इस मामले में कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (सीएआईटी) के महासचिव प्रवीण खंडेलवाल बताते हैं कि पिछले दो दिनों से देश के बाजारों में खरीदारी का उत्साह नजर आ रहा है। कपड़ों, जूलरी से लेकर साज-सिंगार का सामान, गिफ्ट आइटम और पूजा से जुड़े सामानों की जमकर खरीददारी की जा रही है।
विज्ञापन


वहीं कारोबारियों की मानें तो देश में 22 हजार करोड़ के कारोबार के इस बार बाजार में बिक्री के सारे रिकॉर्ड टूट सकते हैं। सिर्फ दिल्ली में करीब चार हजार करोड़ के कारोबार की उम्मीद जताई जा रही है। खंडेलवाल यह भी कहते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वोकल फॉर लोकल अभियान का आह्वान करवा चौथ के मौके पर बाजार में स्थानीय उत्पादों को लाने के लिए भी प्रेरित कर रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


चांदी के करवे की रहेगी धूम
करवा चौथ पर महिलाएं साज-सिंगार के अलावा करवा, छलनी, दीया, फूलबत्ती आदि की भी खरीदारी करती हैं। कांच की लाल चूड़ियां, बिछिया, पायल, लॉकेट और चूड़ा जैसी अलग-अलग प्रकार की करवे की थाली की भी काफी बिक्री होती है। इस बार चांदी से बने करवे भी बाजार में उपलब्ध हैं जिनकी मांग ज्यादा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed