फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   After drone attack Israeli pm Netanyahu said- We are going to win this war news in hindi

Israel: ड्रोन हमले के बाद बोले इस्राइली PM नेतन्याहू, मेरी और पत्नी की हत्या का प्रयास हिजबुल्ला की गंभीर गलती

Sat, 19 Oct 2024 10:47 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Sat, 19 Oct 2024 10:47 PM IST
सार

लेबनान के एक ड्रोन ने इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के आवास को निशाना बनाया, जिसके बाद इस्राइली पीएम ने ईरान समर्थित आतंकवादियों के खिलाफ इस्राइल के रुख की पुष्टि की। इस दौरान नेतन्याहू ने हाल ही में इस्राइली सेना की तरफ से हमास नेता याह्या सिनवार की हत्या जिक्र किया और जीत के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर जोर दिया।

विज्ञापन
After drone attack Israeli pm Netanyahu said- We are going to win this war news in hindi
बेंजामिन नेतन्याहू, प्रधानमंत्री, इस्राइल - फोटो : ANI

विस्तार

शनिवार की सुबह लेबनान के एक ड्रोन की तरफ से कैसरिया में इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के आवास पर हमला करने के बाद, पीएम नेतन्याहू ने पलटवार कि उन्हें युद्ध जीतने से कोई नहीं रोक सकता। पीएम नेतन्याहू ने कहा, हम ईरान के अन्य आतंकवादी छद्म के साथ अपनी लड़ाई जारी रख रहे हैं। इस्राइली प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा, ईरान के प्रॉक्सी हिजबुल्ला ने मेरी और मेरी पत्नी की हत्या का प्रयास करके गंभीर गलती की है। उनका यह प्रयास मुझे और इस्राइल को उसका भविष्य सुरक्षित रखने को लेकर हमारे दुश्मनों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने से रोक नहीं सकते।
विज्ञापन


नुकसान पहुंचाने की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी
नेतन्याहू ने लिखा, मैं ईरान और उसकी बुराई की धुरी में मौजूद उसके प्रतिनिधियों से कहना चाहता हूं कि जो भी इस्राइल के नागरिकों को नुकसान पहुंचाएगा उसे भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। उन्होंने कहा, आतंकवादियों और उन्हें भेजने वालों को मारना जारी रखेंगे। साथ ही नेतन्याहू ने कहा, हम गाजा से बंधक अपने नागरिकों को वापस लाएंगे। उन्होंने कहा कि इस्राइल इस युद्ध के उद्देश्यों को पूरा करने और हमारी भावी पीढ़ियों के लिए हमारे क्षेत्र में सुरक्षा को चाकचौबंद करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

'हमें कोई रोक नहीं सकता, हम इस युद्ध को जीतने...'
उन्होंने आईडीएफ की तरफ से याह्या सिनवार की हत्या का जिक्र करते हुए कहा- दो दिन पहले हमने हमास के मास्टरमाइंड याह्या सिनवार को मार गिराया। उन्होंने आगे कहा, हम इस युद्ध को जीतने जा रहे हैं। हालांकि जब उनसे पूछा गया कि क्या कुछ उन्हें रोक सकता है, तो इस पर पीएम नेतन्याहू ने सीधे तौर पर कहा 'नहीं'।

नेतन्याहू ने जीत के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर दिया जोर
लेबनान के एक ड्रोन ने इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के आवास को निशाना बनाया, जिसके बाद इस्राइली पीएम ने ईरान समर्थित आतंकवादियों के खिलाफ इस्राइल के रुख की पुष्टि की। इस दौरान नेतन्याहू ने हाल ही में इस्राइली सेना की तरफ से हमास नेता याह्या सिनवार की हत्या जिक्र किया और जीत के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर जोर दिया।


हिजबुल्ला ने इस्राइली क्षेत्र में हमला तेज करने की खाई थी कसम
इस्राइली पीएम के घर पर हमला तब हुआ जब हिजबुल्ला ने इस्राइली क्षेत्र में गाइडेड मिसाइलों और विस्फोटक ड्रोनों को तैनात करके तनाव बढ़ाने की कसम खाई। इस बीच, हिजबुल्ला ने कहा एडवांस रॉकेटों की एक 'बड़ी सलावो' ने हाइफा के पूर्व में एक सैन्य सुविधा पर हमला किया, क्योंकि उसने 23 सितंबर को शुरू हुए चल रहे संघर्ष के बीच इस्राइल पर हमलों को तेज करने की कसम खाई थी।


संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed