फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 19th May 2025 Updates

Top Headlines: जो बाइडन को प्रोस्टेट कैंसर; आज से तीन देशों के दौरे पर जयशंकर; राज्यों में करवट बदल रहा मौसम

Mon, 19 May 2025 06:42 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 19 May 2025 06:42 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 19th May 2025 Updates
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन प्रोस्टेट कैंसर की समस्या से जूझ रहे हैं। 82 वर्षीय बाइडन की सेहत को लेकर उनके कार्यालय से जारी बयान के मुताबिक डॉक्टरों ने कहा है कि बाइडन प्रोस्टेट कैंसर के 'आक्रामक रूप' से पीड़ित हैं। बीमारी उनकी हड्डियों तक फैल चुकी है। विदेश मंत्री एस जयशंकर सोमवार को नीदरलैंड, डेनमार्क और जर्मनी की छह दिन की यात्रा पर रवाना होंगे। यह यात्रा 19 से 24 मई तक चलेगी। इस दौरान वह इन देशों के नेताओं और विदेश मंत्रियों से मुलाकात करेंगे और आपसी सहयोग, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों के सीमा पार आतंकवाद को पाकिस्तान के निरंतर समर्थन के मुद्दे पर चर्चा  कर सकते हैं। मई का महीना आधे से ज्यादा निकल गया है, पर अनुकूल मौसम संबंधी परिस्थितियों के चलते उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के ज्यादातर इलाकों में प्रचंड गर्मी का अहसास नहीं हो रहा है। जम्मू संभाग, पश्चिमी राजस्थान और दिल्ली-एनसीआर में अलग-अलग स्थानों पर जरूर भीषण गर्मी और लू का प्रकोप बना हुआ है। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा,  मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें...

विज्ञापन

82 वर्षीय पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति प्रोस्टेट कैंसर से पीड़ित

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 19th May 2025 Updates
जो बाइडन - फोटो : पीटीआई

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन प्रोस्टेट कैंसर की समस्या से जूझ रहे हैं। 82 वर्षीय बाइडन की सेहत को लेकर उनके कार्यालय से जारी बयान के मुताबिक डॉक्टरों ने कहा है कि बाइडन प्रोस्टेट कैंसर के 'आक्रामक रूप' से पीड़ित हैं। बीमारी उनकी हड्डियों तक फैल चुकी है। बाइडन ने पहले मूत्र संबंधी शिकायत की, जिसके बाद डॉक्टरों ने जांच में उच्च श्रेणी के कैंसर की पुष्टि की। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति की सेहत को लेकर जारी बयान में कहा गया कि बाइडन की वर्तमान स्थिति हड्डी में मेटास्टेसिस का संकेत देती है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

आज से छह दिवसीय दौरे पर रहेंगे विदेश मंत्री जयशंकर

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 19th May 2025 Updates
एस. जयशंकर - फोटो : PTI
विदेश मंत्री एस जयशंकर सोमवार को नीदरलैंड, डेनमार्क और जर्मनी की छह दिन की यात्रा पर रवाना होंगे। यह यात्रा 19 से 24 मई तक चलेगी। इस दौरान वह इन देशों के नेताओं और विदेश मंत्रियों से मुलाकात करेंगे और आपसी सहयोग, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों के सीमा पार आतंकवाद को पाकिस्तान के निरंतर समर्थन के मुद्दे पर चर्चा  कर सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन

उत्तर-पश्चिम भारत में 24 तक आंधी, बारिश और ओलावृष्टि के आसार

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 19th May 2025 Updates
मौसम पूर्वानुमान - फोटो : Self
मई का महीना आधे से ज्यादा निकल गया है, पर अनुकूल मौसम संबंधी परिस्थितियों के चलते उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के ज्यादातर इलाकों में प्रचंड गर्मी का अहसास नहीं हो रहा है। जम्मू संभाग, पश्चिमी राजस्थान और दिल्ली-एनसीआर में अलग-अलग स्थानों पर जरूर भीषण गर्मी और लू का प्रकोप बना हुआ है। पढ़ें पूरी खबर...

अमर उजाला और माई ज्योतिष का 'ज्योतिष महाकुंभ' 14 जून को दिल्ली में

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 19th May 2025 Updates
रोजाना जरूर करें ये ज्योतिष उपाय - फोटो : freepik.com

अमर उजाला और माई ज्योतिष की तरफ से 14 जून को नई दिल्ली में 'ज्योतिष महाकुंभ' का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देश के प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हिस्सा लेंगे। इस महाकुंभ में ज्योतिष शास्त्र के विभिन्न पहलुओं पर संवाद होगा। पढ़ें पूरी खबर..

आज से शुरू होगी हेली सेवा की बुकिंग, यहां बुक करें टिकट

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 19th May 2025 Updates
यमुनोत्री हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर - फोटो : अमर उजाला

हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए हेली सेवा टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग 19 मई से शुरू होगी। बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट दोपहर 12 बजे खुलेगी। 25 मई से 22 जून तक की यात्रा के लिए टिकट बुक सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर...

बोरीवली में दो परिवारों के बीच हिंसक झड़प में तीन की मौत

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 19th May 2025 Updates
संदिग्ध हालात में युवक की मौत, हत्या का आरोप

महाराष्ट्र में दो परिवारों के बीच हुई हिंसक झड़प में तीन लोगों की मौत हो गई। घटना मुंबई के बोरीवली इलाके में झुग्गी बस्ती की है। जानकारी के मुताबिक दो परिवारों के बीच पुराना विवाद रविवार को खूनी संघर्ष में बदल गया। भयावह हिंसक संघर्ष में तीन लोगों की मौत होने के अलावा चार लोग घायल भी हुए हैं।  पढ़ें पूरी खबर...

पुंछ में 18 दहशतगर्दों और मददगारों के घर-ठिकानों पर छापा

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 19th May 2025 Updates
Raid Demo - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर पुलिस व सेना ने पुंछ जिले में आतंकी नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए रविवार को बड़े पैमाने पर अभियान चलाया। पुलिस की कई टीमों ने सेना व एसओजी की मदद से जिले में 18 आतंकी आकाओं व आतंकी मददगारों के घरों पर छापे मारे। इस कार्रवाई में कई घरों की तलाशी लेने के दाैरान इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के साथ ही आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

प्रतिनिधिमंडल के साथ चर्चा करेंगे विक्रम मिस्री

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 19th May 2025 Updates
विक्रम मिसरी, विदेश सचिव - फोटो : ANI
केंद्र सरकार पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद पर भारत का रुख स्पष्ट करने के लिए विश्व के कई देशों में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल भेज रही है। विदेश जा रहे सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल सांसदों संग विदेश सचिव विक्रम मिस्री चर्चा करेंगे। दो चरणाें में होने वाली प्रक्रिया में मिस्री सांसदों को ऑपरेशन सिंदूर और पाकिस्तान के खिलाफ अहम तथ्यों से अवगत कराएंगे। पढ़ें पूरी खबर...
 

तीन साल में तीसरी बार आम चुनाव, एक बार फिर अल्पमत सरकार के संकेत

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 19th May 2025 Updates
पुर्तगाल का झंडा - फोटो : FreePik

पुर्तगाल में रविवार को हुए चुनाव में एक और अल्पमत सरकार बनने की संभावना है। हालांकि एग्जिट पोल से यह संकेत मिला है कि देश में राजनीतिक स्थिति और ज्यादा विभाजित हो गई है, जिससे आव्रजन, आवास और जीवन यापन के खर्च जैसे मुद्दों पर एकजुटता बनाना मुश्किल हो रहा है। एग्जिट पोल के अनुसार, केंद्र-दक्षिणपंथी डेमोक्रेटिक अलायंस को 29% से 34% वोट मिल सकते हैं। जबकि केंद्र-लेफ्ट सोशलिस्ट पार्टी को 21% से 26% वोट मिलने की संभावना जताई जा रही है और हार्ड-राइट पॉपुलिस्ट पार्टी चेगा को 20% से 24% वोट मिल सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर..

गाजा युद्ध विराम और बंधकों की रिहाई पर इस्राइल की तैयारी

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 19th May 2025 Updates
इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू - फोटो : एक्स/इस्राइल पीएम
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने रविवार को बताया कि कतर की राजधानी दोहा में इस्राइली वार्ताकार गाजा युद्ध को रोकने और सभी बंधकों की रिहाई के लिए एक व्यापक समझौते की संभावना पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। यह बातचीत अमेरिकी विशेष दूत स्टीव विटकॉफ की ओर से दिए गए प्रस्ताव के आधार पर हो रही है। पढ़ें पूरी खबर..

दो चरणों में होगा भारत-यूरोपीय संघ के बीच मुक्त व्यापार समझौता

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 19th May 2025 Updates
भारत और यूरोपीय संघ। (प्रतीकात्मक तस्वीर)) - फोटो : ANI

भारत और यूरोपीय संघ दो चरण में मुक्त व्यापार समझौता करने के लिए सहमत हो गए हैं। दोनों पक्षों ने एफटीए की दिशा में एक और दौर की वार्ता पूरी कर ली है और इसी में यह सहमति बनी है कि समझौते को दो चरण में अंजाम दिया जाए। एक अधिकारी ने बताया, 11वें दौर की वार्ता 16 मई को पूरी हो गई है। दोनों पक्ष अनिश्चित वैश्विक व्यापार परिदृश्य, खासकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ योजना, को देखते हुए दो चरणों में समझौता लागू करने पर सहमत हुए। पढ़ें पूरी खबर..

गुजरात की जीत के साथ आरसीबी और पंजाब भी प्लेऑफ में पहुंचीं

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 19th May 2025 Updates
साई सुदर्शन-शुभमन गिल - फोटो : IPL/BCCI
साई सुदर्शन और शुभमन गिल की रिकॉर्ड साझेदारी के दम पर गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 10 विकेट से हराकर प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लिया। इसी के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स भी प्लेऑफ में पहुंच गई हैं। अब चौथे स्थान के लिए लड़ाई जारी है। पढ़ें पूरी खबर...

अनन्या और राशा ने रखी हिंदुस्तानी विरासत की लाज

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 19th May 2025 Updates
राशा थडानी, अनन्या पांडे और जैकलीन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अब जबकि हिंदी सिनेमा से जुड़े सालाना पुरस्कार बस एक रस्म अदायगी जैसे होते जा रहे हैं तो ऐसे में इन पुरस्कार समारोहों में चोटी के सितारों के दर्शन ही दुर्लभ होते जा रहे हैं। कार्यक्रम में अब वह कलाकार ही आते हैं, जिनको मंच पर पुरस्कार मिलना पहले से तय होता है। आईफा पुरस्कार के बाद ऐसा ही कुछ जी सिने अवार्ड्स में भी देखने को मिला। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed