Weather : उत्तर-पश्चिम भारत में 24 तक आंधी, बारिश और ओलावृष्टि के आसार, दिल्ली-यूपी में गर्मी से राहत की आस
दिल्ली-एनसीआर में रुक-रुक कर बारिश होने से कभी-कभी मौसम सुहाना भी हो रहा है। फिलहाल अगले हफ्ते तक कुछ ऐसा ही मौसम बने रहने के आसार हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मई का महीना आधे से ज्यादा निकल गया है, पर अनुकूल मौसम संबंधी परिस्थितियों के चलते उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के ज्यादातर इलाकों में प्रचंड गर्मी का अहसास नहीं हो रहा है। जम्मू संभाग, पश्चिमी राजस्थान और दिल्ली-एनसीआर में अलग-अलग स्थानों पर जरूर भीषण गर्मी और लू का प्रकोप बना हुआ है। हालांकि, दिल्ली-एनसीआर में रुक-रुक कर बारिश होने से कभी-कभी मौसम सुहाना भी हो रहा है। फिलहाल अगले हफ्ते तक कुछ ऐसा ही मौसम बने रहने के आसार हैं।
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने बताया कि पंजाब से हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल के उत्तरी गंगीय क्षेत्र से होते हुए उत्तरी बांग्लादेश तक एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। दक्षिण गुजरात से सटे उत्तर-पूर्व अरब सागर पर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण भी बना हुआ है।
मौसम संबंधी इन प्रणालियों के चलते 20 मई तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में और 24 मई तक उत्तराखंड और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में गरज, बिजली और 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। 19 मई को हिमाचल प्रदेश और 19-20 मई को उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। 23 और 24 मई को उत्तराखंड में भारी बारिश की संभावना है। वहीं, सोमवार को पश्चिमी राजस्थान में धूल भरी आंधी चल सकती है। पश्चिमी राजस्थान में 22 मई तक लू चलने की संभावना है।
लगातार चौथे दिन जम्मू का पारा 40 डिग्री
जम्मू संभाग में कई जगहों पर रविवार को चौथे दिन पारा 40 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लू के थपेड़ों से जनजीवन पर बहुत बुरा असर पड़ रहा है और बाजार सूने पड़े हैं। सीमा पर तनाव के बाद अब भीषण गर्मी से बाजार पर मार पड़ने लगी है। मैदानों के साथ पहाड़ भी तप रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार सोमवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
दिल्ली-एनसीआर में मौसम का पूर्वानुमान
दिल्ली-एनसीआर में 19-21 मई के दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। गरज, बिजली चमकने और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं के साथ बहुल हल्की बारिश हो सकती है। 30-40 किमी प्रति घंटे की गति से धूल भरी हवाएं भी चल सकती हैं। 19 और 20 मई को अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
- 21 मई को अधिकतम तापमान 37 से 39 और न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक का उतार-चढ़ाव हो सकता है। सुबह के समय उत्तर पश्चिम दिशा से 20-25 किमी प्रति घंटे की गति से सतही हवाएं चल सकती हैं और धीरे-धीर कम होते हुए शाम तक इनकी गति 15 किमी प्रति घंटे से कम हो सकती है।
Weather : यूपी में करवट लेगा मौसम, लू से मिलेगी निजात; आज 34 जिलों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी की उम्मीद
यूपी में करवट लेगा मौसम
उत्तर प्रदेश में मौसम फिर से करवट लेने वाला है। साथ ही कुछ दिनों के लिए भीषण गर्मी और लू से थोड़ी राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक यूपी में 19 से 23 मई के बीच पूरब से पश्चिम तक तेज हवाओं व गरज चमक के साथ बूंदाबांदी के संकेत हैं। तराई इलाकों में चल रही पुरवाई और बूंदाबादी का विस्तार अब प्रदेश के पूर्वी-पश्चिमी दोनों संभागों में देखने को मिलेगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.