फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2025 DC vs GT Result: Delhi Capitals vs Gujarat Titans Key Highlights Analysis Points Table Update

DC vs GT: गुजरात की जीत के साथ आरसीबी और पंजाब भी प्लेऑफ में पहुंचीं, सुदर्शन-गिल के बीच रिकॉर्ड साझेदारी

Sun, 18 May 2025 11:13 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 18 May 2025 11:13 PM IST
सार

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली ने केएल राहुल की शतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 199 रन बनाए। जवाब में गुजरात टाइटंस ने निर्धारित ओवर में एक भी विकेट गंवाए बगैर 205 रन बनाए और 10 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन
IPL 2025 DC vs GT Result: Delhi Capitals vs Gujarat Titans Key Highlights Analysis Points Table Update
साई सुदर्शन-शुभमन गिल - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

साई सुदर्शन और शुभमन गिल की रिकॉर्ड साझेदारी के दम पर गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 10 विकेट से हराकर प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लिया। इसी के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स भी प्लेऑफ में पहुंच गई हैं। अब चौथे स्थान के लिए लड़ाई जारी है। रविवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली ने केएल राहुल की शतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 199 रन बनाए। जवाब में गुजरात टाइटंस ने निर्धारित ओवर में एक भी विकेट गंवाए बगैर 205 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

सुदर्शन और गिल ने मचाया धमाल
200 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात को साई सुदर्शन और शुभमन गिल ने अच्छी शुरुआत दिलाई और अंत तक लय बरकरार रखी। दोनों के बीच 205 रनों की नाबाद साझेदारी हुई। यह किसी भी ओपनिंग जोड़ी के द्वारा निभाई गई तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले गिल और सुदर्शन ने आईपीएल 2024 में 210 रन की साझेदारी निभाई थी। लक्ष्य का पीछा करते हुए यह गुजरात का दूसरा सबसे सफल रन चेज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएल में सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी
रन बल्लेबाज टीम साल
210* केएल राहुल और क्विंटन डिकॉक LSG 2022
210 शुभमन गिल और साई सुदर्शन GT 2024
205* शुभमन गिल और साई सुदर्शन GT 2025
185 जॉनी बेयरस्टो और डेविड वार्नर SRH 2019

गुजरात टाइटंस के लिए सबसे सफल रन चेज
रन विपक्षी टीम स्थान साल
204 दिल्ली कैपिटल्स अहमदाबाद 2025
200 दिल्ली कैपिटल्स दिल्ली 2025
198 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बेंगलुरु 2023
197 राजस्थान रॉयल्स जयपुर 2024
विज्ञापन

गिल ने पूरे किए 5000 टी20 रन
इस मुकाबले में साई सुदर्शन ने 61 गेंदों में 108 रनों की नाबाद पारी खेली जबकि शुभमन गिल 93 रनों की नाबाद पारी खेलने में कामयाब हुए। सुदर्शन ने 56 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का दूसरा शतक जड़ा। वहीं, गिल ने सत्र का छठा अर्धशतक जड़ा। इस मैच में गुजरात के कप्तान ने शानदार प्रदर्शन के साथ टी20 में 5000 रन पूरे कर लिए। उन्होंने 154 पारियों में यह कारनामा किया। 

टी20 में सबसे तेज 5000 रन बनाने वाले बल्लेबाज (पारी के हिसाब से)
132 - क्रिस गेल
143 - केएल राहुल
144 - शॉन मार्श
144 - डेवोन कॉनवे
145 - बाबर आजम
154 - शुभमन गिल

दिल्ली की पारी
इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की शुरुआत झटके के साथ हुई थी। फाफ डुप्लेलिस सिर्फ पांच रन बनाए। इसके बाद सलामी बल्लेबाज केएल राहुल को अभिषेक पोरेल का साथ मिला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 52 गेंदों में 90 रनों की साझेदारी हुई। पोरेल को साई किशोर ने अपना शिकार बनाया। वह 19 गेंदों में 30 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद अक्षर पटेल क्रीज पर आए और कुछ अच्छे शॉट्स खेलकर 25 रन बनाए और पवेलियन लौट गए। गुजरात के खिलाफ केएल राहुल ने अपने करियर का पांचवां शतक जड़ा। वह 65 गेंदों में 112 रन बनाकर नाबाद रहे। इसके अलावा ट्रिस्टन स्टब्स ने 21 रनों का निजी स्कोर तैयार किया।  गुजरात के लिए अरशद खान, प्रसिद्ध कृ्ष्णा और साई किशोर ने एक-एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed