फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Portugal election Result Updates Democratic Alliance Socialist Party Chega parliament vote share

Portugal Election: तीन साल में तीसरी बार आम चुनाव, एक बार फिर अल्पमत सरकार के संकेत; जानिए किसे कितने वोट मिले

Mon, 19 May 2025 04:56 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लिस्बन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लिस्बन Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 19 May 2025 04:56 AM IST
सार

पुर्तगाल में चुनाव के एग्जिट पोल के मुताबिक फिर से अल्पमत सरकार बनने की संभावना है। जहां डेमोक्रेटिक अलायंस सबसे आगे, पर बहुमत से दूर है। वहीं छह साल बाद चेगा पार्टी को चनाव में एक बड़ा उभार मिला है, जिसके तहत पार्टी को  पिछले साल के मुकाबले इस बार 11 सीटों का और फायदा हो सकता है।

विज्ञापन
Portugal election Result Updates Democratic Alliance Socialist Party Chega parliament vote share
पुर्तगाल का झंडा - फोटो : FreePik

विस्तार

पुर्तगाल में रविवार को हुए चुनाव में एक और अल्पमत सरकार बनने की संभावना है। हालांकि एग्जिट पोल से यह संकेत मिला है कि देश में राजनीतिक स्थिति और ज्यादा विभाजित हो गई है, जिससे आव्रजन, आवास और जीवन यापन के खर्च जैसे मुद्दों पर एकजुटता बनाना मुश्किल हो रहा है। एग्जिट पोल के अनुसार, केंद्र-दक्षिणपंथी डेमोक्रेटिक अलायंस को 29% से 34% वोट मिल सकते हैं। जबकि केंद्र-लेफ्ट सोशलिस्ट पार्टी को 21% से 26% वोट मिलने की संभावना जताई जा रही है और हार्ड-राइट पॉपुलिस्ट पार्टी चेगा को 20% से 24% वोट मिल सकते हैं।

विज्ञापन

बता दें कि डेमोक्रेटिक अलायंस को 230 सदस्यीय पुर्तगाली संसद में बहुमत के लिए 116 सीटें चाहिए, लेकिन एग्जिट पोल के अनुसार, उन्हें 85 से 96 सीटें मिलने का अनुमान है। वे अल्पमत सरकार बना सकते हैं या छोटे दलों के साथ गठबंधन कर बहुमत हासिल कर सकते हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Poland Elections: इस यूरोपीय देश के राष्ट्रपति चुनाव में उदारवादी खेमे को बढ़त के संकेत, जानिए किसे कितने वोट
विज्ञापन
विज्ञापन


चेगा पार्टी का चौंकाने वाला प्रदर्शन
इस चुनाव में छह साल पहले एक सीट जीतने वाली चेगा पार्टी तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। पिछले साल के मुकाबले इस बार इसे 11 सीटों का और फायदा हो सकता है। यह पार्टी सख्त आव्रजन (इमिग्रेशन) कानूनों की मांग और भ्रष्टाचार के खिलाफ अपने रुख के लिए जानी जाती है। हालांकि, खुद चेगा के दो सांसद हाल ही में घोटालों में फंस चुके हैं, एक पर सूटकेस चुराकर सामान ऑनलाइन बेचने का आरोप है, और दूसरे पर मृत महिला की फर्जी साइन करने का।


मतदाताओं की नाराजगी
मतदाताओं की नाराज़गी लोगों में परंपरागत पार्टियों को लेकर गहरा असंतोष है। एक टीचर इसाबेल मोंतेइरो ने कहा, "इस चुनाव प्रचार में पुर्तगाल की असली समस्याओं पर बात ही नहीं हुई। सब कुछ मज़ाक जैसा लगा। एक बुजुर्ग वोटर अलेक्ज़ांड्रे कार्डोसो ने कहा, “हम ऐसे नेताओं की तलाश में हैं जिनमें ईमानदारी हो। आज की राजनीति देखकर बच्चों और पोतों की चिंता होती है।”

ये भी पढ़ें:- Israel: गाजा युद्ध विराम और बंधकों की रिहाई पर इस्राइल की तैयारी, नेतन्याहू बोले – हर संभावना पर विचार जारी

चुनाव में अहम मुद्दे, आव्रजन और आवास संकट
इस चुनाव में कुल मिलाकर आव्रजन और आवास का मुद्दा सबसे बड़ा रहा है। आव्रजन (इमिग्रेशन) 2018 में जहां आधा मिलियन कानूनी अप्रवासी थे, वहीं अब यह संख्या 15 लाख पार कर चुकी है। साथ ही करीब 18,000 अवैध अप्रवासियों को चुनाव से ठीक पहले देश से निकालने का आदेश भी दिया गया। वहीं बात अगर आवास संकट की करें तो लिस्बन और आसपास के क्षेत्रों में घरों की कीमतें और किराए तेजी से बढ़े हैं। पिछले साल घरों की कीमतों में 9% और किरायों में 7% की बढ़ोतरी हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed