Top News : पहाड़ों पर हिमपात और मैदानों में घने कोहरे का कहर; गाजा में छह हफ्ते का संघर्ष विराम आज सुबह से
उत्तर पश्चिम भारत में पहाड़ों पर हिमपात और मैदानी इलाकों में सुबह के समय घने कोहरे का कहर जारी है। कोहरे के चलते शनिवार को दिल्ली में 47 ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हुआ। हालांकि, दिन में धूप खिलने से मौसम में कुछ गर्माहट आई है और पारा चढ़ने से ठंड से कुछ राहत मिली है। हालांकि, मौसम विभाग ने अभी और दो दिन कोहरा पड़ने की संभावना जताई है। वहीं इस्राइल के मंत्रिमंडल ने शनिवार को गाजा संघर्ष विराम समझौते को मंजूरी दे दी है। छह हफ्ते तक चलने वाला संघर्ष विराम रविवार सुबह 8.30 बजे से लागू होगा। इसके तहत हमास पहले चरण में 33 बंधकों को रिहा करेगा और बदले में इस्राइल 700 फलस्तीनी कैदियों को मुक्त करेगा। इस समझौते से दोनों पक्ष अपने सबसे घातक व विनाशकारी संघर्ष को समाप्त करने के एक कदम और करीब पहुंच जाएंगे। एक तरफ अभिनेता सैफ अली खान पर हमला करने के मामले में मुंबई पुलिस ने रविवार तड़के ठाणे से एक आरोपी विजय दास को गिरफ्तार किया। उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी विजय रेस्तरां में वेटर के तौर पर काम कर रहा था। मुंबई पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है कि आरोपी विजय दास, बिजॉय दास और मोहम्मद इलियास सहित कई नामों का इस्तेमाल कर अपनी पहचान छुपा रहा था। इस मामले में मुंबई पुलिस डीसीपी जोन IX कार्यालय में सुबह नौ बजे प्रेस वार्ता करेगी। दूसरी ओर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को आंध्र प्रदेश को कई उपहार देने वाले है। इसके तहत शाह आज विजयवाड़ा में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान (एनआईडीएम) और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के परिसर का उद्घाटन करेंगे। साथ ही आज वे एनडीआरएफ के 20वें स्थापना दिवस समारोह में भी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और 200 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Weather Update : पहाड़ों पर हिमपात और मैदानों में घने कोहरे का कहर
उत्तर पश्चिम भारत में पहाड़ों पर हिमपात और मैदानी इलाकों में सुबह के समय घने कोहरे का कहर जारी है। कोहरे के चलते शनिवार को दिल्ली में 47 ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हुआ। हालांकि, दिन में धूप खिलने से मौसम में कुछ गर्माहट आई है और पारा चढ़ने से ठंड से कुछ राहत मिली है। हालांकि, मौसम विभाग ने अभी और दो दिन कोहरा पड़ने की संभावना जताई है। पढ़े पूरी खबर...
Gaza: छह हफ्ते का संघर्ष विराम आज सुबह से, इस्राइली सेना पीछे हटेगी
इस्राइल के मंत्रिमंडल ने शनिवार को गाजा संघर्ष विराम समझौते को मंजूरी दे दी है। छह हफ्ते तक चलने वाला संघर्ष विराम रविवार सुबह 8.30 बजे से लागू होगा। इसके तहत हमास पहले चरण में 33 बंधकों को रिहा करेगा और बदले में इस्राइल 700 फलस्तीनी कैदियों को मुक्त करेगा। इस समझौते से दोनों पक्ष अपने सबसे घातक व विनाशकारी संघर्ष को समाप्त करने के एक कदम और करीब पहुंच जाएंगे। पढ़े पूरी खबर..
सैफ अली खान हमला मामला: मुंबई पुलिस ने ठाणे से आरोपी को किया गिरफ्तार
अभिनेता सैफ अली खान पर हमला करने के मामले में मुंबई पुलिस ने रविवार तड़के ठाणे से एक आरोपी विजय दास को गिरफ्तार किया। उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी विजय रेस्तरां में वेटर के तौर पर काम कर रहा था। मुंबई पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है कि आरोपी विजय दास, बिजॉय दास और मोहम्मद इलियास सहित कई नामों का इस्तेमाल कर अपनी पहचान छुपा रहा था। इस मामले में मुंबई पुलिस डीसीपी जोन IX कार्यालय में सुबह नौ बजे प्रेस वार्ता करेगी। पढ़े पूरी खबर..
अमित शाह आज आंध्र प्रदेश में एनआईडीएम व एनडीआरएफ परिसर का करेंगे उद्घाटन
Mahakumbh: मुख्यमंत्री योगी आज प्रयागराज में, मौनी अमावस्या स्नान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को महाकुंभ नगर में 22 जनवरी को प्रस्तावित कैबिनेट की बैठक तथा 29 जनवरी को होने वाले मौनी अमावस्या अमृत स्नान पर्व की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। वह शंकराचार्य समेत अन्य संतों से मिलेंगे और आयोजन की बाबत सुझाव लेंगे। वह विभिन्न प्रदर्शनियों का अवलोकन भी करेंगे। पढ़े पूरी खबर..
Alert: दिल्ली में आतंकी हमले का खतरा, खुफिया विभाग ने दिए हाईलेवल इनपुट
गणतंत्र दिवस-2025 के मौके पर आतंकी ड्रोन के जरिए या फिर भारी वाहन (रनिंग वाहन) को भीड़ में घुसाकर हमला कर सकते हैं। खुफिया विभाग की ओर से दिए गए आतंकी हमले के ये इनपुट बहुत ही सीरियस हैं। ऐसे में गृह मंत्रालय के ओर से सभी एजेंसियों को एक साथ एक प्लेटफार्म पर आकर आपसी समन्वय करने का आदेश दिया है। इनपुट को देखते हुए दिल्ली पुलिस की ओर से पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) एंट्री ड्रोन तैनात किया गया है। ऐसा पहली बार हो रहा है कि ये नई पोस्ट बनाई गई है। पढ़े पूरी खबर...
Farmers Protest: किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल खत्म करेंगे आमरण अनशन
किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने अपना आमरण अनशन खत्म करना स्वीकार कर लिया है। साथ ही मेडिकल असिस्टेंट लेने के लिए राजी हो गए हैं। पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर किसान अपनी मांगों को लेकर बैठे हुए हैं। किसानों से बातचीत को लेकर सरकार राजी हो गई है। अगले महीने चंडीगढ़ के सेक्टर 26 में 14 फरवरी को किसानों और केंद्र सरकार के बीच बैठक होगी। बैठक महात्मा गांधी इंस्टिट्यूट में शाम पांच बजे होगी। पढ़े पूरी खबर..
LTC: 385 प्रीमियम ट्रेनों में यात्रा कर सकेंगे सरकारी कर्मचारी; 136 वंदेभारत
रेल मंत्रालय अवकाश यात्रा रियायत (एलटीसी) के तहत ट्रेनों की संख्या में विस्तार कर सरकारी कर्मचारियों को बेहतर सुविधा प्रदान करने में जुटा है। सरकारी कर्मचारी अब 385 प्रीमियम ट्रेनों में यात्रा कर सकते हैं। इनमें 136 वंदे भारत, 97 हमसफर और 8 तेजस एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं। साथ ही राजधानी, शताब्दी और दुरंतो जैसी 144 मौजूदा ट्रेनें भी शामिल हैं। आधिकारिक बयान के अनुसार, सरकारी कर्मचारी पहले से ही राजधानी, शताब्दी और दुरंतो श्रेणी की 144 मौजूदा ट्रेनों में शानदार यात्रा का लाभ उठा रहे हैं। पढ़े पूरी खबर...
कहीं पे निगाहें... कहीं पे निशाना, भाजपा लड़ तो रही है आप से
Trump Oath: जयशंकर समेत दिग्गज मेहमान शपथ के साक्षी बनेंगे
Canadian PM Race: भारतवंशी के नामांकन से परिवार उत्साहित