फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Government employees travel on LTC in 385 premium trains including Vande Bharat

LTC: 385 प्रीमियम ट्रेनों में यात्रा कर सकेंगे सरकारी कर्मचारी; 136 वंदेभारत, 97 हमसफर ट्रेन योजना में शामिल

Sun, 19 Jan 2025 06:40 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 19 Jan 2025 06:40 AM IST
सार

सरकारी कर्मचारी अब 385 प्रीमियम ट्रेनों में यात्रा कर सकते हैं। इनमें 136 वंदे भारत, 97 हमसफर और 8 तेजस एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं। साथ ही राजधानी, शताब्दी और दुरंतो जैसी 144 मौजूदा ट्रेनें भी शामिल हैं।

विज्ञापन
Government employees travel on LTC in 385 premium trains including Vande Bharat
वंदे भारत एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेल मंत्रालय अवकाश यात्रा रियायत (एलटीसी) के तहत ट्रेनों की संख्या में विस्तार कर सरकारी कर्मचारियों को बेहतर सुविधा प्रदान करने में जुटा है।

विज्ञापन


सरकारी कर्मचारी अब 385 प्रीमियम ट्रेनों में यात्रा कर सकते हैं। इनमें 136 वंदे भारत, 97 हमसफर और 8 तेजस एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं। साथ ही राजधानी, शताब्दी और दुरंतो जैसी 144 मौजूदा ट्रेनें भी शामिल हैं। आधिकारिक बयान के अनुसार, सरकारी कर्मचारी पहले से ही राजधानी, शताब्दी और दुरंतो श्रेणी की 144 मौजूदा ट्रेनों में शानदार यात्रा का लाभ उठा रहे हैं। नए फैसले के साथ देश के सभी क्षेत्रों में कुल 385 ट्रेनें हो जाएंगी, जिनमें सरकारी कर्मचारी एलटीसी यात्रा के लिए टिकट बुक कर सकेंगे। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग की ओर से घोषित विस्तार का उद्देश्य सभी केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों को विश्वस्तरीय यात्रा विकल्पों मुहैया कराना है। नए दिशा-निर्देशों के तहत कर्मचारी अपने एलटीसी का उपयोग करते हुए अपने गृहनगर या देश में किसी भी गंतव्य की यात्रा कर सकते हैं। 
विज्ञापन


छोटी दूरी के लिए चेयर कार
वंदे भारत, तेजस और शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेनों में छोटी और मध्यम दूरी की रेल यात्रा में लेवल 11 तक के कर्मचारी चेयर कार यात्रा का लाभ उठा सकते हैं। लेवल 12 और उससे ऊपर के कर्मचारी इन ट्रेनों में एक्जीक्यूटिव चेयर कार यात्रा के हकदार हैं। लंबी दूरी की यात्रा के लिए लेवल 12 और उससे ऊपर के कर्मचारी एसी द्वितीय श्रेणी में यात्रा का लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
  • लेवल 6 से 11 तक के कर्मचारी एसी द्वितीय श्रेणी में यात्रा कर सकते हैं, जबकि अन्य सभी यानी लेवल 5 और उससे नीचे के कर्मचारी अपनी एलटीसी के दौरान एसी तृतीय श्रेणी में यात्रा कर सकते हैं। एलटीसी एक रियायती यात्रा सुविधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed