फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 18 June 2024 Updates On Amar Ujala

Top News: पीएम मोदी आज जारी करेंगे सम्मान निधि की 17वीं किस्त; यूपी में गर्मी से 169 लोगों की गई जान

Tue, 18 Jun 2024 07:22 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 18 Jun 2024 07:22 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 18 June 2024 Updates On Amar Ujala
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी पहली बार मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचेंगे। यहां से पीएम मोदी 9.26 करोड़ लाभार्थी किसानों को सम्मान निधि की 17वीं किस्त के रूप में 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी करेंगे। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार, 13 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में सूरज की तपिश अभी दो दिन और ऐसे ही झुलसाती रहेगी। दूसरी तरफ, खालिस्तान समर्थक आतंकी की हत्या की नाकाम साजिश में शामिल होने के आरोपी भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता ने सोमवार को अमेरिकी अदालत में खुद को निर्दोष बताया है। 

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 18 June 2024 Updates On Amar Ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : X/@narendramodi

पीएम मोदी आज काशी से जारी करेंगे किसान सम्मान निधी की 17वीं किस्त
लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी पहली बार मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचेंगे। पीएम मोदी किसान सम्मान सम्मेलन में भाग लेंगे। इसी दौरान, 9.26 करोड़ लाभार्थी किसानों को सम्मान निधि की 17वीं किस्त के रूप में 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी करेंगे। सम्मेलन के दौरान ही पीएम मोदी स्वयं सहायता समूहों की 30,000 से अधिक महिलाओं को कृषि सखी प्रमाणपत्र भी प्रदान करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 18 June 2024 Updates On Amar Ujala
मौसम समाचार। - फोटो : अमर उजाला

पहाड़ से मैदान तक बरस रही आग, यूपी में 169 लोगों की गई जान
देश के कम से कम एक तिहाई इलाके आसमान से बरसती आग में उबल रहे हैं। उत्तर प्रदेश, पंजाब व हरियाणा और अन्य मैदानी राज्यों के साथ जम्मू-कश्मीर समेत पहाड़ी राज्यों के निचले क्षेत्र भी भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 13 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में सूरज की तपिश अभी दो दिन और ऐसे ही झुलसाती रहेगी। उसके बाद उत्तर पश्चिम भारत की ओर बढ़ रहे पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 18 से 20 जून के बीच हल्की बारिश से कुछ राहत मिल सकती है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 18 June 2024 Updates On Amar Ujala
गुरपतवंत सिंह पन्नू - फोटो : एक्स/ShayanKrsna

निखिल गुप्ता ने अमेरिकी अदालत में खुद को निर्दोष बताया
अमेरिका में खालिस्तान समर्थक आतंकी की हत्या की नाकाम साजिश में शामिल होने के आरोपी भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता ने सोमवार को अमेरिकी अदालत में खुद को निर्दोष बताया है।  52 साल के निखिल गुप्ता को शुक्रवार को चेक गणराज्य से अमेरिका प्रत्यर्पित किया गया था। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 18 June 2024 Updates On Amar Ujala
भारत-यूएस - फोटो : iStock

भारत-अमेरिका में सेमीकंडक्टर, AI रक्षा समेत कई क्षेत्रों में सहयोग बढाने पर सहमति
भारत और अमेरिका सेमीकंडक्टर, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), महत्वपूर्ण खनिज, उन्नत दूरसंचार और रक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग को और गहरा करेंगे। दोनों देशों ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सुलिवन के बीच वार्ता के दौरान लंबे समय से चली आ रही बाधाओं को दूर करने का वादा करते हुए सहयोग को करने वाले परिवर्तनकारी पहल की घोषणा की। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 18 June 2024 Updates On Amar Ujala
दुर्घटनाग्रस्त कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन - फोटो : एएनआई

दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद सियालदह पहुंची कंचनजंगा एक्सप्रेस
पश्चिम बंगाल में जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन के पास सोमवार को दुर्घटनाग्रस्त हुई कंचनजंगा एक्सप्रेस मरम्मत कार्य पूरा होने के मंगलवार तड़के सियालदह रेलवे स्टेशन पर पहुंची। अपनों को देखते ही स्टेशन पर इंतजार कर रहे लोगों की आंखों से आंसू छलक उठे। वहीं, कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम ने ट्रेन यात्रियों से बातचीत कर उनका हाल जाना और घटना के बारे में जानकारी ली। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 18 June 2024 Updates On Amar Ujala
भारतीय संसद - फोटो : पीटीआई

सहयोगियों को संदेश नई संसद में भाजपा का होगा स्पीकर
नई लोकसभा में भाजपा स्पीकर का पद अपने पास रखेगी। इसके अलावा पार्टी ने डिप्टी स्पीकर का पद विपक्ष के बदले सहयोगी दलों को देने का निर्णय किया है। इस आशय का संदेश पार्टी ने सहयोगी दलों को दे दिया है। तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) को छोड़कर सरकार के सभी सहयोगी दल स्पीकर का पद भाजपा को देने पर सहमत हैं। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 18 June 2024 Updates On Amar Ujala
लाल सागर - फोटो : iStock

अमेरिकी-ब्रिटिश सेना ने हूती लड़ाकों पर हवाई हमले शुरू किए
अमेरिका और ब्रिटेन की सेनाओं ने लाल सागर के पास सोमवार को हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर हवाई हमले शुरू कर दिए हैं। फरवरी की शुरुआत में हूती ठिकानों पर हवाई हमले शुरू होने के बाद से अमेरिकी नेतृत्व वाली गठबंधन सेना ने पहली बार कामरान द्वीप को निशाना बनाया है। सेना ने यमन के होदेइदाह अंतराराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर करीब छह और कामरान द्वीप पर करीब चार हवाई हमले किए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 18 June 2024 Updates On Amar Ujala
चीन कर रहा रूस की मदद - फोटो : ANI

नाटो प्रमुख ने चीन से कहा- यूक्रेन युद्ध में रूस का समर्थन करने पर परिणाम भुगतने होंगे
नाटो प्रमुख ने सोमवार को चेतावनी देते हुए कहा है कि रूस का समर्थन करने के कारण पश्चिमी देशों को चीन पर प्रतिबंध लगाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन को लगातार हथियारों की आपूर्ति ही इस युद्ध का अंत कर सकती है। नाटो के महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने अगले महीने होने वाली नाटो की 75वीं वर्षगांठ शिखर सम्मेलन की आधारशिला रखने के लिए वाशिंगटन का दौरा किया। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 18 June 2024 Updates On Amar Ujala
योग करते लोग (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

अबकी बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का केंद्र बिंदु बनेगा जम्मू-कश्मीर
मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बड़ा आयोजन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस होगा। इस बार सरकार ने जम्मू-कश्मीर को केंद्र बिंदु बनाया है, ताकि कश्मीर में शांति का संदेश पड़ोसी मुल्कों तक भी पहुंच सके। पहली बार कश्मीर घाटी में लोगों के साथ मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी योगासन करेंगे। 21 जून को श्रीनगर में होने वाले इस कार्यक्रम में सात हजार से ज्यादा लोगों ने पंजीयन कराया है। बताया जा रहा है कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद घाटी में आए बदलावों की तस्वीर यह आयोजन बनेगा, जिसमें युवाओं से लेकर बुजुर्ग और महिलाएं बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 18 June 2024 Updates On Amar Ujala
ग्राफिक्स प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

पहली बार चुनाव मैदान में उतरेंगी प्रियंका गांधी
आखिरकार समय आ ही गया..राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी पहली बार चुनावी मैदान में बतौर प्रत्याशी ताल ठोकेंगीं। ये पहली बार होगा, जब अपने राजनीतिक जीवन में प्रियंका गांधी कोई चुनाव लड़ेंगी। कांग्रेस के थिंक टैंक ने तय कर दिया है कि राहुल गांधी वायनाड लोकसभा सीट छोड़ेंगे और प्रियंका गांधी यहां से चुनाव लड़ेंगी। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed