फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nikhil Gupta, accused of murder-for-hire plot against Sikh separatist, pleads not guilty in US court

US: निखिल गुप्ता ने अमेरिकी अदालत में खुद को निर्दोष बताया, खालिस्तानी आतंकी की हत्या की साजिश रचने का है आरोप

Mon, 17 Jun 2024 11:47 PM IST
विशांत श्रीवास्तव अमर उजाला, न्यूज डेस्क, न्यूयॉर्क
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, न्यूयॉर्क Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Mon, 17 Jun 2024 11:47 PM IST
सार

खालिस्तानी आतंकी पन्नू की हत्या की नाकाम साजिश में शामिल होने के आरोपी निखिल गुप्ता ने अमेरिका की फेडरल कोर्ट में खुद को निर्दोष बताया है। निखिल गुप्ता के वकील चाब्रोवे ने बताया कि यह मामला दोनों देशों के लिए काफी जटिल है, इसलिए इसमें सभी तथ्यों का सामने आना जरूरी है।

विज्ञापन
Nikhil Gupta, accused of murder-for-hire plot against Sikh separatist, pleads not guilty in US court
गुरपतवंत सिंह पन्नू - फोटो : एक्स/ShayanKrsna

विस्तार

अमेरिकी में खालिस्तान समर्थक आतंकी की हत्या की नाकाम साजिश में शामिल होने के आरोपी भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता ने सोमवार को अमेरिकी अदालत में खुद को निर्दोष बताया है।  52 साल के निखिल गुप्ता को शुक्रवार को चेक गणराज्य से अमेरिका प्रत्यर्पित किया गया था।

विज्ञापन


पिछले साल चेक गणराज्य में किया गया था गिरफ्तार
निखिल को न्यूयॉर्क में खालिस्तानी अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश में शामिल होने का आरोप है और अमेरिकी सरकार के कहने पर पिछले साल चेक गणराज्य में गिरफ्तार किया गया था। पन्नु के पास अमेरिका और कनाडा की दोहरी नागरिकता है।गुप्ता के वकील जेफरी चाब्रोवे ने बताया कि उन्हें सोमवार को न्यूयॉर्क की फेडरल कोर्ट में पेश किया गया था, जहां उन्होंने खुद को निर्दोष बताया।
विज्ञापन


निखिल गुप्ता ने पिछले महीने चेक संवैधानिक न्यायालय में अमेरिका को प्रत्यर्पण करने के खिलाफ याचिका दी थी। जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था। अमेरिकी फेडरल अभियोजन पक्ष का आरोप है कि गुप्ता एक अज्ञात भारतीय सरकारी अधिकारी के निर्देशों पर काम कर रहे थे।हालांकि, भारत ने इस तरह के मामले में अपनी संलिप्तता से इनकार किया है और आरोपों की उच्च स्तरीय जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निखिल गुप्ता के वकील चाब्रोवे ने पीटीआई को बताया, "यह हमारे दोनों देशों के लिए एक जटिल मामला है। यह बेहद महत्वपूर्ण है कि हम प्रक्रिया में इतनी जल्दी निष्कर्ष पर पहुंचने से बचें। पृष्ठभूमि और विवरण विकसित होंगे जो आरोपों पर पूरी तरह से नई रोशनी में डाल सकते हैं।’’

पन्नू मामले में अमेरिका में डेमोक्रेटिक सांसदों ने बाइडन सरकार से प्रतिक्रिया मांगी
अमेरिका में डेमोक्रेटिक सांसदों के एक समूह ने सोमवार को अमेरिकी धरती पर एक सिख अलगाववादी की हत्या की नाकाम साजिश में भारत सरकार की संलिप्तता के आरोपों पर बाइडन प्रशासन से "मजबूत राजनयिक" प्रतिक्रिया मांगी है।
विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन को संबोधित करते हुए दो पन्नों के पत्र पर सीनेटर जेफ मर्कले, रॉन विडेन, टिम केन, बर्नी सैंडर्स और क्रिस वान होलेन ने हस्ताक्षर किए हैं।

अमेरिकी सांसदों ने लिखा, "हम यह सुनिश्चित करने के लिए एक मजबूत राजनयिक प्रतिक्रिया का आग्रह करते हैं कि इसमें शामिल सभी लोगों को जवाबदेह ठहराया जाए, और इस मामले पर भारत सरकार के साथ प्रशासन की भागीदारी की स्थिति पर जानकारी देने का भी अनुरोध करते हैं।"

कब लाए गए अमेरिका?
निखिल गुप्ता को फिलहाल ब्रुकलिन में संघीय मेट्रोपॉलिटन डिटेंशन सेंटर में रखा गया है। यहां उन्हें कैदी के रूप में सूचीबद्ध किया गया है। मामले से परिचित लोगों ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि गुप्ता को इस सप्ताह के अंत में न्यूयॉर्क लाया गया था। आमतौर पर, प्रत्यर्पित किए गए प्रतिवादियों को देश में आने के एक दिन के भीतर अदालत में पेश होना पड़ता है।



यह है मामला
संघीय अभियोजकों का आरोप है कि गुप्ता ने पन्नु की हत्या के लिए एक हत्यारे को काम पर रखा था और उसे 15,000 डॉलर का अग्रिम भुगतान किया था। उनका आरोप है कि इसमें एक अज्ञात भारतीय सरकारी अधिकारी शामिल था। गुप्ता का प्रत्यर्पण वार्षिक आईसीईटी वार्ता के लिए अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन की नई दिल्ली यात्रा से पहले हुआ है। उम्मीद है कि सुलिवन अपने भारतीय समकक्ष अजीत डोभाल के समक्ष इस मुद्दे को उठाएंगे। भारत ने इस तरह के मामले में अपनी संलिप्तता से इनकार किया है और आरोपों की जांच शुरू की है। गुप्ता ने अपने वकील के माध्यम से आरोपों से इनकार किया है और कहा है कि उन पर 'अनुचित आरोप' लगाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed