Top News: पीएम मोदी आज जारी करेंगे सम्मान निधि की 17वीं किस्त; यूपी में गर्मी से 169 लोगों की गई जान
लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी पहली बार मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचेंगे। यहां से पीएम मोदी 9.26 करोड़ लाभार्थी किसानों को सम्मान निधि की 17वीं किस्त के रूप में 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी करेंगे। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार, 13 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में सूरज की तपिश अभी दो दिन और ऐसे ही झुलसाती रहेगी। दूसरी तरफ, खालिस्तान समर्थक आतंकी की हत्या की नाकाम साजिश में शामिल होने के आरोपी भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता ने सोमवार को अमेरिकी अदालत में खुद को निर्दोष बताया है।
पीएम मोदी आज काशी से जारी करेंगे किसान सम्मान निधी की 17वीं किस्त
लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी पहली बार मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचेंगे। पीएम मोदी किसान सम्मान सम्मेलन में भाग लेंगे। इसी दौरान, 9.26 करोड़ लाभार्थी किसानों को सम्मान निधि की 17वीं किस्त के रूप में 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी करेंगे। सम्मेलन के दौरान ही पीएम मोदी स्वयं सहायता समूहों की 30,000 से अधिक महिलाओं को कृषि सखी प्रमाणपत्र भी प्रदान करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
पहाड़ से मैदान तक बरस रही आग, यूपी में 169 लोगों की गई जान
देश के कम से कम एक तिहाई इलाके आसमान से बरसती आग में उबल रहे हैं। उत्तर प्रदेश, पंजाब व हरियाणा और अन्य मैदानी राज्यों के साथ जम्मू-कश्मीर समेत पहाड़ी राज्यों के निचले क्षेत्र भी भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 13 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में सूरज की तपिश अभी दो दिन और ऐसे ही झुलसाती रहेगी। उसके बाद उत्तर पश्चिम भारत की ओर बढ़ रहे पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 18 से 20 जून के बीच हल्की बारिश से कुछ राहत मिल सकती है। पढ़ें पूरी खबर...
निखिल गुप्ता ने अमेरिकी अदालत में खुद को निर्दोष बताया
अमेरिका में खालिस्तान समर्थक आतंकी की हत्या की नाकाम साजिश में शामिल होने के आरोपी भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता ने सोमवार को अमेरिकी अदालत में खुद को निर्दोष बताया है। 52 साल के निखिल गुप्ता को शुक्रवार को चेक गणराज्य से अमेरिका प्रत्यर्पित किया गया था। पढ़ें पूरी खबर...
भारत-अमेरिका में सेमीकंडक्टर, AI रक्षा समेत कई क्षेत्रों में सहयोग बढाने पर सहमति
भारत और अमेरिका सेमीकंडक्टर, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), महत्वपूर्ण खनिज, उन्नत दूरसंचार और रक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग को और गहरा करेंगे। दोनों देशों ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सुलिवन के बीच वार्ता के दौरान लंबे समय से चली आ रही बाधाओं को दूर करने का वादा करते हुए सहयोग को करने वाले परिवर्तनकारी पहल की घोषणा की। पढ़ें पूरी खबर...
दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद सियालदह पहुंची कंचनजंगा एक्सप्रेस
पश्चिम बंगाल में जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन के पास सोमवार को दुर्घटनाग्रस्त हुई कंचनजंगा एक्सप्रेस मरम्मत कार्य पूरा होने के मंगलवार तड़के सियालदह रेलवे स्टेशन पर पहुंची। अपनों को देखते ही स्टेशन पर इंतजार कर रहे लोगों की आंखों से आंसू छलक उठे। वहीं, कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम ने ट्रेन यात्रियों से बातचीत कर उनका हाल जाना और घटना के बारे में जानकारी ली। पढ़ें पूरी खबर...
सहयोगियों को संदेश नई संसद में भाजपा का होगा स्पीकर
नई लोकसभा में भाजपा स्पीकर का पद अपने पास रखेगी। इसके अलावा पार्टी ने डिप्टी स्पीकर का पद विपक्ष के बदले सहयोगी दलों को देने का निर्णय किया है। इस आशय का संदेश पार्टी ने सहयोगी दलों को दे दिया है। तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) को छोड़कर सरकार के सभी सहयोगी दल स्पीकर का पद भाजपा को देने पर सहमत हैं। पढ़ें पूरी खबर...
अमेरिकी-ब्रिटिश सेना ने हूती लड़ाकों पर हवाई हमले शुरू किए
अमेरिका और ब्रिटेन की सेनाओं ने लाल सागर के पास सोमवार को हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर हवाई हमले शुरू कर दिए हैं। फरवरी की शुरुआत में हूती ठिकानों पर हवाई हमले शुरू होने के बाद से अमेरिकी नेतृत्व वाली गठबंधन सेना ने पहली बार कामरान द्वीप को निशाना बनाया है। सेना ने यमन के होदेइदाह अंतराराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर करीब छह और कामरान द्वीप पर करीब चार हवाई हमले किए हैं। पढ़ें पूरी खबर...
नाटो प्रमुख ने चीन से कहा- यूक्रेन युद्ध में रूस का समर्थन करने पर परिणाम भुगतने होंगे
नाटो प्रमुख ने सोमवार को चेतावनी देते हुए कहा है कि रूस का समर्थन करने के कारण पश्चिमी देशों को चीन पर प्रतिबंध लगाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन को लगातार हथियारों की आपूर्ति ही इस युद्ध का अंत कर सकती है। नाटो के महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने अगले महीने होने वाली नाटो की 75वीं वर्षगांठ शिखर सम्मेलन की आधारशिला रखने के लिए वाशिंगटन का दौरा किया। पढ़ें पूरी खबर...
अबकी बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का केंद्र बिंदु बनेगा जम्मू-कश्मीर
मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बड़ा आयोजन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस होगा। इस बार सरकार ने जम्मू-कश्मीर को केंद्र बिंदु बनाया है, ताकि कश्मीर में शांति का संदेश पड़ोसी मुल्कों तक भी पहुंच सके। पहली बार कश्मीर घाटी में लोगों के साथ मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी योगासन करेंगे। 21 जून को श्रीनगर में होने वाले इस कार्यक्रम में सात हजार से ज्यादा लोगों ने पंजीयन कराया है। बताया जा रहा है कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद घाटी में आए बदलावों की तस्वीर यह आयोजन बनेगा, जिसमें युवाओं से लेकर बुजुर्ग और महिलाएं बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
पहली बार चुनाव मैदान में उतरेंगी प्रियंका गांधी
आखिरकार समय आ ही गया..राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी पहली बार चुनावी मैदान में बतौर प्रत्याशी ताल ठोकेंगीं। ये पहली बार होगा, जब अपने राजनीतिक जीवन में प्रियंका गांधी कोई चुनाव लड़ेंगी। कांग्रेस के थिंक टैंक ने तय कर दिया है कि राहुल गांधी वायनाड लोकसभा सीट छोड़ेंगे और प्रियंका गांधी यहां से चुनाव लड़ेंगी। पढ़ें पूरी खबर...