फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 17 June 2024 Updates On Amar Ujala

Top News: अमेरिकी NSA सुलिवन आज भारत आएंगे, PM मोदी होगी मुलाकात; जामा मस्जिद में अदा की गई ईद की नमाज

Mon, 17 Jun 2024 07:26 AM IST
विशांत श्रीवास्तव अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Mon, 17 Jun 2024 07:26 AM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन पहले फरवरी में भारत आने वाले थे, लेकिन अमेरिकी प्रतिबद्धताओं के कारण यह संभव नहीं हुआ। इसलिए सीआईईटी की वार्षिक समीक्षा बैठक 17-18 जून के लिए पुनर्निर्धारित की गई। जिसके लिए सुलिवन आज भारत आएंगे।

विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 17 June 2024 Updates On Amar Ujala
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

 सीआईईटी की वार्षिक समीक्षा बैठक भारत में 17-18 जून के लिए पुनर्निर्धारित की गई है। जिसमें शामिल होने के लिए  जेक सुलिवन आज भारत आ रहे हैं। वह पीएम मोदी और एस जयशंकर से भी मुलाकात करेंग। अब बात मौसम की करते हैं। मौसम विभाग के मुताबिक प्रचंड गर्मी अभी पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली को 17 जून और यूपी के अधिकांश हिस्सों को 17-18 जून तक इसी तरह सताएगी।  हालांकि अगले दो दिनों में हल्की-फुल्की बारिश के आसार हैं। उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में रविवार को आधी रात आतंकियों से मुठभेड़ जारी है। पुलिस के अनुसार जिले के अरगाम में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर तीन पैरा, 13 राष्ट्रीय राइफल्स तथा बांदीपोरा पुलिस के जवानों ने गांव की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। ईद-उल-अजहा से ठीक पहले रविवार शाम को दिल्ली के तमाम बाजारों में लोगों की खासी भीड़ देखने को मिली। सोमवार से शुरू होने वाला ईद-उल-अजहा का त्योहार बुधवार शाम तक मनाया जाएगा लिहाजा बाजार गुलजार हैं।

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 17 June 2024 Updates On Amar Ujala
जेक सुलिवन - फोटो : एएनआई

US-India: ICET की बैठक में भाग लेने के लिए आज भारत आएंगे अमेरिकी NSA सुलिवन; पीएम मोदी और जयशंकर से भी मिलेंगे
नरेंद्र मोदी के लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) जेक सुलिवन सोमवार यानी आज भारत आएंगे। उनके साथ राज्य के उप सचिव कर्ट कैंपबेल और अन्य शीर्ष अधिकारी भी आएंगे। सुलिवन नई दिल्ली में क्रिटिकल एंड इमर्जिंग टेक्नोलॉलीज (ICET) की दूसरी बैठक में भाग लेंगे। इस दौरान वह पीएम मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 17 June 2024 Updates On Amar Ujala
कई शहरों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है और तापमान 50 डिग्री के पार भी पहुंच गया है। - फोटो : अमर उजाला

Weather Update: भीषण गर्मी और लू का प्रकोप, पारा 45 डिग्री के पार; दो दिन बाद हो सकती है हल्की बारिश
दिल्ली, यूपी, बिहार, हरियाणा, पंजाब समेत उत्तर-पश्चिम भारत के करीब एक दर्जन राज्य भीषण गर्मी और लू से बेहाल हैं और फिलहाल उन्हें कोई खास राहत मिलती भी नहीं दिख रही। दिल्ली में रविवार को पारा 44.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से छह डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि दो दिन बाद हल्की-फुल्की बारिश से इन राज्यों को थोड़ी राहत मिल सकती है। पढ़ें पूरी खबर..

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 17 June 2024 Updates On Amar Ujala
पाकिस्तान सेना (सांकेतिक फोटो) - फोटो : DAWN

Jammu Kashmir : बांदीपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, घेरे में दो से तीन दहशतगर्द
उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में रविवार को आधी रात आतंकियों से मुठभेड़ जारी है। दो से तीन आतंकियों के घिरे होने का अंदेशा है। पुलिस के अनुसार जिले के अरगाम में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर तीन पैरा, 13 राष्ट्रीय राइफल्स तथा बांदीपोरा पुलिस के जवानों ने गांव की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। पढे़ं पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 17 June 2024 Updates On Amar Ujala
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

Delhi: जामा मस्जिद में अदा की गई ईद की नमाज, लोगों ने दी एक-दूसरे को बधाई
ईद-उल-अजहा से ठीक पहले रविवार शाम को दिल्ली के तमाम बाजारों में लोगों की खासी भीड़ देखने को मिली। सोमवार से शुरू होने वाला ईद-उल-अजहा का त्योहार बुधवार शाम तक मनाया जाएगा लिहाजा बाजार गुलजार हैं। जामा मस्जिद में ईद-उल-अजहा की नमाज सुबह छह बजे, वहीं फतेहपुरी मस्जिद में सवा सात बजे अदा की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 17 June 2024 Updates On Amar Ujala
चारधाम यात्रा 2024: ऑफलाइन पंजीकरण कराने के लिए लगी भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

Chardham Yatra: पंजीकरण से पहले की टोकन व्यवस्था खत्म, यात्रियों की संख्या में कमी के कारण प्रशासन का फैसला
चारधाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थ यात्रियों की संख्या में कमी आ गई। इससे यात्रा प्रशासन ने पंजीकरण से पहले की टोकन व्यवस्था को खत्म कर दिया है। ट्रांजिट कैंप में प्रतिदिन औसतन 2,600 से 2,700 तीर्थयात्री पंजीकरण के लिए काउंटरों पर पहुंच रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर..
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 17 June 2024 Updates On Amar Ujala
उत्तरी सिक्किम में बारिश के बाद भूस्खलन का दृश्य, मुख्यमंत्री तमांग - फोटो : एएनआई

Sikkim: अगर मौसम ठीक रहा तो आज 1200 फंसे पर्यटकों को निकला जाएगा; अधिकारी बोले- लोगों को ठहराने के इंतजाम पूरे
सिक्किम के मंगन जिले में फंसे 1,200 से ज्यादा पर्यटकों को निकालने का काम सोमवार को शुरू हो सकता है। चुंगथांग के सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) किरण थाटल ने कहा कि अगर मौसम अनुकूल रहा तो लोगों को निकालने की प्रक्रिया हवाई या सड़क मार्ग से की जाएगी। अब तक मौसम के कारण परिस्थितियां प्रतिकूल थीं। इसलिए पर्यटकों को निकालने का काम शुरू नहीं किया जा सका। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 17 June 2024 Updates On Amar Ujala
बाज नहीं आर रहे हूती - फोटो : एएनआई

Houthi Rebels: चेतावनी के बाद भी नहीं मान रहे हूती विद्रोही; अब दो जहाजों और अमेरिकी विध्वंसक पर किया हमला
यमन के हूती ने दावा किया है उन्होंने रविवार को  लाल सागर और अरब सागर में एक अमेरिकी विध्वंसक जहाज के साथ दो नागरिक जहाजों पर हमला किया है। यह गाजा में फलस्तीनियों के समर्थन में शिपिंग को बाधित करने की कोशिश है। हूती के सैन्य प्रवक्ता याह्या सारी ने कहा कि विद्रोहियों ने अमेरिकी विध्वंसक पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं। साथ ही कैप्टन पेरिस नामक जहाज पर नौसैनिक मिसाइलें और हैप्पी कोंडोर नामक जहाज पर ड्रोन दागे हैं। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 17 June 2024 Updates On Amar Ujala
वलोडिमिर जेलेंस्की। - फोटो : x/@ZelenskyyUa

यूक्रेन शांति सम्मेलन: यूक्रेन की क्षेत्रीय अखंडता पर 90 देश एकमत, भारत ने नहीं किए हस्ताक्षर
यूक्रेन युद्ध की समाप्ति का रास्ता तलाशने के उद्देश्य से स्विट्जरलैंड में हुए शांति शिखर सम्मेलन में 90 से अधिक देशों ने एक सुर में कहा कि यूक्रेन की क्षेत्रीय अखंडता शांति वार्ता के केंद्र में होनी चाहिए। 2 दिवसीय सम्मेलन के आखिरी दिन रविवार को साझा बयान जारी किया गया, जिस पर भारत व कुछ देशों ने हस्ताक्षर नहीं किए। पढ़ें पूरी खबर..

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 17 June 2024 Updates On Amar Ujala
जो बाइडन - फोटो : ANI

America: पूर्व राष्ट्रपति ओबामा ने ट्रंप पर निशाना साधा, कहा- बंदरबांट में शामिल थे, बाइडन की तारीफ की
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने शनिवार रात लॉस एंजिल्स में पुनर्निर्वाचन निधि संचयन कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें हॉलीवुड की मशहूर हस्तियां जॉर्ज क्लूनी और जूलिया रॉबर्ट्स ने व्हाइट हाउस के निवासियों के साथ मंच साझा किया। बाइडन के एक रात के इस कार्यक्रम ने रिकॉर्ड 30 मिलियन डॉलर से अधिक की कमाई की। इस दौरान बाइडन ने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा से भी मुलाकात की। पढ़ें पूरी खबर..
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 17 June 2024 Updates On Amar Ujala
संसद - फोटो : ANI

Politics: 'प्रतिमाओं के स्थानांतरण पर राजनीति करने की जरूरत नहीं'; ओम बिरला बोले- पहले ही हो चुकी थी चर्चा
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने रविवार को कहा कि विभिन्न हितधारकों से चर्चा के बाद ही संसद परिसर में स्थापित स्वतंत्रता सेनानियों और महापुरुषों की प्रतिमाओं को प्रेरणा स्थल में स्थानांतरित किया गया है। प्रतिमाओं को अपने स्थानों से हटाने के बाद विपक्षी दल इसका विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा, किसी भी मूर्ति को हटाया नहीं गया है, बल्कि स्थानांतरित किया गया है। इस पर राजनीति करने की कोई जरूरत नहीं है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed