फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Yemen Houthis Attacked two ships and American destroyer in Red Sea, Arabian Sea News in Hindi

Houthi Rebels: चेतावनी के बाद भी नहीं मान रहे हूती विद्रोही; अब फिर अमेरिका के जहाज पर किया हमला

Mon, 17 Jun 2024 05:00 AM IST
विशांत श्रीवास्तव अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सना
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सना Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Mon, 17 Jun 2024 05:00 AM IST
सार

इस्राइल और हमास के बीच चल रहे युद्ध के बीच यमन के हूती विद्रोहियों ने आज भी बैलेस्टिक मिसाइलों से हमला किया है। हूती का दावा है कि उन्होंने लाल सागर और अरब सागर में एक अमेरिकी जहाज के साथ दो नागरिक जहाजों पर हमला किया है। हालांकि उन्होंने अपना लक्ष्य हासिल किया या नहीं इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन
Yemen Houthis Attacked two ships and American destroyer in Red Sea, Arabian Sea News in Hindi
बाज नहीं आर रहे हूती - फोटो : एएनआई

विस्तार

यमन के हूती ने दावा किया है उन्होंने रविवार को  लाल सागर और अरब सागर में एक अमेरिकी विध्वंसक जहाज के साथ दो नागरिक जहाजों पर हमला किया है। यह गाजा में फलस्तीनियों के समर्थन में शिपिंग को बाधित करने की कोशिश है। हूती के सैन्य प्रवक्ता याह्या सारी ने कहा कि विद्रोहियों ने अमेरिकी जहाज पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं। साथ ही कैप्टन पेरिस नामक जहाज पर नौसैनिक मिसाइलें और हैप्पी कोंडोर नामक जहाज पर ड्रोन दागे हैं। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मिसाइलों ने लक्ष्य हासिल किया है या नहीं। 

विज्ञापन

रविवार को यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (यूकेएमटीओ) ने कहा कि यमन के अल मुखा से 40 समुद्री मील दक्षिण में एक जहाज ने पास में दो विस्फोटों की सूचना दी थी। जहाज की पहचान बताए बिना कहा गया कि जहाज और उसके चालक दल सुरक्षित हैं और अपनी यात्रा जारी रख रहे हैं।

विज्ञापन

ईरान-गठबंधन हूथी, जो यमन की राजधानी और इसके अधिकांश आबादी वाले क्षेत्रों को नियंत्रित करते हैं। इन्होंने फलस्तीनियों के समर्थन में नवंबर से लाल सागर क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय शिपिंग पर दर्जनों हमले किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका की चेतावनी के बाद भी नहीं मान रहे हैं
इस्राइल-हमास युद्ध शुरू होने के बाद यमन के हूती विद्रोही जहाजों को निशाना बना रहे हैं। अमेरिका, ब्रिटेन समेत कई देश खुले शब्दों में चेतावनी दे चुके हैं, लेकिन हूती अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहे हैं।

आठ महीने से जारी युद्ध ने गाजा को मानवीय संकट में डाल दिया
आठ महीने से इस्राइली सेना लगातार गाजा पर हमले कर रहे हैं। इस हमले ने गाजा को मानवीय संकट में डाल दिया। यूएन ने इस दौरान गाजा में भूखमरी और सैकड़ो-हजारों लोगों के अकाल के कगार में होने की रिपोर्ट दी है। अंतरराष्ट्रीय सहायता एजेंसियों ने इस्राइल से संकट को कम करने का आग्रह किया। संयुक्त राष्ट्र मानवतावादी कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार, यूएन को छह मई से छह जून तक प्रतिदिन सहायता के तौर पर औसतन 68 ट्रक प्राप्त हुए। यह अप्रैल में प्रतिदिन औसतन 168 से काफी कम था। सहायता समूहों का कहना है कि प्रतिदिन 500 ट्रकों की जरूरत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed