Top News : ऑटो एक्सपो का पीएम आज करेंगे उद्घाटन, कर्तव्य पथ पर रिहर्सल आज से; भारतीय टीम पर बीसीसीआई की सख्ती
दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम, द्वारका में यशोभूमि और ग्रेटर नोएडा में इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में ऑटो एक्सपो सज गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार सुबह 10:30 बजे सबसे बड़े एक्सपो का उद्घाटन करेंगे। करीब दो लाख वर्ग मीटर के दायरे में फैले भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में दुनिया भर की नामचीन ऑटोमोटिव और मोबिलिटी कंपनियां मौजूद रहेंगी। पहले दिन मीडिया के लिए रखा गया है। जबकि दूसरा दिन कारोबारियों के लिए होगा। रविवार से आम लोग जा सकेंगे। आयोजकों का दावा है कि 22 जनवरी तक चलने वाले आयोजन में मोबिलिटी के भविष्य के लिए एक मंच भी तैयार किया जाएगा। इसमें पांच लाख से ज्यादा लोग शिरकत करेंगे। वहीं गणतंत्र दिवस की परेड का रिहर्सल शुक्रवार से कर्तव्य पथ पर शुरू होगी। इसे लेकर शुक्रवार से कई रास्तों पर यातायात प्रभावित रहेगा। यातायात पुलिस ने इसको लेकर एडवाइजरी जारी की है। जिसमें लोगों से 17 जनवरी से लेकर 21 जनवरी तक कुछ रास्तों पर नहीं जाने की सलाह दी है। एक तरफ भारतीय टीम के लगातार गिरते प्रदर्शन पर मंथन करने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने गुरुवार को 10 सूत्री नीति पेश की। इसका मकसद भारतीय टीम का प्रदर्शन सुधारना है। अब सभी सीनियर खिलाड़ियों के लिए घरेलू क्रिकेट खेलना अनिवार्य होगा। इसके अलावा विदेश या दूसरे शहरों का दौरा करने पर परिवारों और निजी कर्मचारियों की उपस्थिति पर प्रतिबंध भी लगाए गए हैं। बोर्ड ने यह कदम टीम में अनुशासन और एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उठाया है। दूसरी ओर बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हमला करने वाले अपराधी का पता लगाने और उसे पकड़ने के लिए 20 से अधिक टीमें बनाई हैं। हमलावर का पता लगाने के लिए पुलिस अपने मुखबिरों के नेटवर्क का इस्तेमाल कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए पुलिस ने 20 टीमें बनाई हैं। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या हमलावर का कोई पिछला आपराधिक रिकॉर्ड भी है? एक अन्य अधिकारी ने बताया कि जांच टीम हमलावर को पकड़ने के लिए मुखबिरों की मदद के अलावा तकनीक का भी इस्तेमाल कर रही है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Auto Expo 2025 : ऑटो एक्सपो का पीएम मोदी आज करेंगे उद्घाटन
दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम, द्वारका में यशोभूमि और ग्रेटर नोएडा में इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में ऑटो एक्सपो सज गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार सुबह 10:30 बजे सबसे बड़े एक्सपो का उद्घाटन करेंगे। करीब दो लाख वर्ग मीटर के दायरे में फैले भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में दुनिया भर की नामचीन ऑटोमोटिव और मोबिलिटी कंपनियां मौजूद रहेंगी। पहले दिन मीडिया के लिए रखा गया है। जबकि दूसरा दिन कारोबारियों के लिए होगा। रविवार से आम लोग जा सकेंगे। आयोजकों का दावा है कि 22 जनवरी तक चलने वाले आयोजन में मोबिलिटी के भविष्य के लिए एक मंच भी तैयार किया जाएगा। इसमें पांच लाख से ज्यादा लोग शिरकत करेंगे। पढ़े पूरी खबर..
Republic Day Parade Rehearsal : कर्तव्य पथ पर रिहर्सल आज से
गणतंत्र दिवस की परेड का रिहर्सल शुक्रवार से कर्तव्य पथ पर शुरू होगी। इसे लेकर शुक्रवार से कई रास्तों पर यातायात प्रभावित रहेगा। यातायात पुलिस ने इसको लेकर एडवाइजरी जारी की है। जिसमें लोगों से 17 जनवरी से लेकर 21 जनवरी तक कुछ रास्तों पर नहीं जाने की सलाह दी है। पढ़े पूरी खबर...
BCCI: भारतीय टीम पर बीसीसीआई की सख्ती, घरेलू क्रिकेट खेलना हुआ अनिवार्य
सैफ अली खान पर हमला केस: हमलावर की गिरफ्तारी के लिए 20 टीमें गठित
यूपी: प्रदेश की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल, लखनऊ समेत 13 जिलों के डीएम बदले
Encounter: बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़
बीजापुर जिले के उसूर ब्लॉक के पुजारी कांकेर व मारुड़बाका के जंगल में गुरुवार को सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। सूत्रों के मुताबिक, मुठभेड़ में सुरक्षाबल के जवानों ने 18 नक्सलियों को मार गिराया है और यह संख्या और भी बढ़ सकती है। बीजापुर और तेलंगाना की सीमा पर तीन जिलों के नक्सलियों के खिलाफ जवान बड़ा ऑपरेशन चला रहे हैं। गुरुवार को सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। दक्षिण बीजापुर के जंगल में सुबह करीब नौ बजे गोलीबारी शुरू हो गई। अधिकारी ने कहा कि रुक-रुककर गोलीबारी अभी भी जारी है, आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है। पढ़े पूरी खबर...
8th Pay Commission: मोदी सरकार का कर्मचारियों को तोहफा
Delhi Assembly Elections 2025 : अजब गजब नामों वाले छोटे दल भी चुनावी रण में
चुनावी रण में छोटी-छोटी सियासी पार्टियां भी अपना लोहा मनवाने के लिए उतरी हुईं हैं। गरीब आदमी पार्टी, आम आदमी संघर्ष पार्टी (एस), सम्राट मिहिर भोज समाज पार्टी और सांझी विरासत पार्टी जैसी पार्टियों के उम्मीदवार भी ताल ठोक रहे हैं। इनकी सबसे खास बात यह है कि अजब-गजब नामों वाली छोटी-छोटी पार्टियों ने केवल तीन-चार सीटों पर ही उम्मीदवार उतारे हैं। साथ ही, इनका दावा है कि यह चुनावी मैदान में सभी दिग्गजों व धुरंधरों को परास्त कर देंगे। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में बड़े दलों के अलावा 29 से ज्यादा पार्टियों ने पर्चा भरा है। पढ़े पूरी खबर..
जबरन विवाह मामला: 'जमानत के लिए पत्नी को गुजारा भत्ता की शर्त गलत
दिल्ली का मौसम: मौसम विभाग ने चार दिनों के लिए जारी किया घने कोहरे का अलर्ट
मौसम विभाग ने शुक्रवार से चार दिन तक घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में सुबह के समय अधिकांश स्थानों पर घना कोहरा व कुछ स्थानों पर बहुत घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। आसमान साफ रहेगा। वहीं, शाम व रात में कोहरा छाए रहने का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 08 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। पढ़ें पूरी खबर..
Israel–Hamas War: मलबे में तब्दील हुई गाजा की इमारतें और सड़कें
South Africa Gold Mine: अब तक 87 खनिकों की मौत; पुलिस पर असंवेदनशीलता के आरोप