फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Weather Rain increases cold Know forecast of cold

दिल्ली का मौसम : बारिश ने बढ़ाई ठिठुरन, मौसम विभाग ने चार दिनों के लिए जारी किया घने कोहरे का अलर्ट

Fri, 17 Jan 2025 03:05 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 17 Jan 2025 03:05 AM IST
सार

मौसम विभाग ने शुक्रवार से चार दिन तक घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है

विज्ञापन
Delhi Weather Rain increases cold Know forecast of cold
दिल्ली का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसम विभाग ने शुक्रवार से चार दिन तक घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में सुबह के समय अधिकांश स्थानों पर घना कोहरा व कुछ स्थानों पर बहुत घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। आसमान साफ रहेगा। वहीं, शाम व रात में कोहरा छाए रहने का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 08 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

विज्ञापन

 

राजधानी में बुधवार देर रात शुरू हुई बारिश बृहस्पतिवार सुबह तक जारी रही। इससे ठिठुरन बढ़ गई है। वहीं, कोहरे की भी मार लोगों पर पड़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, सुबह साढ़े आठ बजे तक दिल्ली में औसत 3.9 मिमी बारिश हुई

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे अधिक बारिश पालम केंद्र में दर्ज की गई। यहां 10.1 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। वहीं, रिज में 9.7, पूसा में 8, आया नगर में 5.5, मयूर विहार में 4.5 और लोधी रोड़ में 4.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस दौरान अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.7 अधिक के साथ 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन

रिज की सुबह सबसे ठंडी रही
बृहस्पतिवार को सड़कों पर जल जमाव रहा। इससे वाहन चालकों के साथ पैदल राहगीरों को अधिक समस्या का सामना करना पड़ा। दिन चढ़ने के साथ ही कोहरे छटने लगा। इसके बाद आसमान साफ हो गया। दिन में हल्की धूप निकली। ऐसे में लोगों ने धूप का आनंद लिया। हालांकि, दोपहर में भी ठंड बरकरार रही।

पालम एयरपोर्ट पर सुबह 9:30 बजे से लेकर 10:30 बजे तक दृश्यता 700 और सफदरजंग में सुबह सात बजे से लेकर साढ़े आठ बजे तक दृश्यता 500 मीटर रही। इससे वाहन चालकों को अधिक समस्या का सामना करना पड़ा। रिज में सुबह सबसे ठंडी रही। यहां का न्यूनतम तापमान सबसे कम 9.1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, पालम में 9.5, आया में 9.6 और लोधी रोड में 10.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed