फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Assembly Elections 2025: Small parties with strange names are also in the electoral battle

Delhi Assembly Elections 2025 : अजब गजब नामों वाले छोटे दल भी चुनावी रण में, लेकिन दावेदारी सीमित सीटों पर

Fri, 17 Jan 2025 05:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा नितिन राजपूत, नई दिल्ली
नितिन राजपूत, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 17 Jan 2025 05:40 AM IST
सार

गरीब आदमी पार्टी, आम आदमी संघर्ष पार्टी (एस), सम्राट मिहिर भोज समाज पार्टी और सांझी विरासत पार्टी जैसी पार्टियों के उम्मीदवार भी ताल ठोक रहे हैं। इनकी सबसे खास बात यह है कि अजब-गजब नामों वाली छोटी-छोटी पार्टियों ने केवल तीन-चार सीटों पर ही उम्मीदवार उतारे हैं।

विज्ञापन
Delhi Assembly Elections 2025: Small parties with strange names are also in the electoral battle
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चुनावी रण में छोटी-छोटी सियासी पार्टियां भी अपना लोहा मनवाने के लिए उतरी हुईं हैं। गरीब आदमी पार्टी, आम आदमी संघर्ष पार्टी (एस), सम्राट मिहिर भोज समाज पार्टी और सांझी विरासत पार्टी जैसी पार्टियों के उम्मीदवार भी ताल ठोक रहे हैं। इनकी सबसे खास बात यह है कि अजब-गजब नामों वाली छोटी-छोटी पार्टियों ने केवल तीन-चार सीटों पर ही उम्मीदवार उतारे हैं। साथ ही, इनका दावा है कि यह चुनावी मैदान में सभी दिग्गजों व धुरंधरों को परास्त कर देंगे। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में बड़े दलों के अलावा 29 से ज्यादा पार्टियों ने पर्चा भरा है।

विज्ञापन


नजफगढ़, मटियाला, उत्तम नगर, बवाना, मोती नगर, तुगलकाबाद, कालकाजी, पालम, रोहतास नगर, बिजवासन, छतरपुर, नई दिल्ली, विकासपुरी, बुराड़ी समेत अन्य विधानसभा सीटों से इन दलों के प्रत्याशियों से नामांकन किया है। यही नहीं, इन प्रत्याशियों के दावे भी अनूठे हैं। किसी को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनना है, तो किसी को भाजपा, कांग्रेस व आप तीनों को हराकर सिक्का जमाना है। वहीं, तुगलकाबाद से समता पार्टी के उम्मीदवार का दावा है कि वे जरूर विधायक बनेंगे। साथ ही, स्थानीय लोगों की सारी समस्या का समाधान भी होगा।
विज्ञापन


सीएम बनने व प्रमुख दलों को हराने की मंशा
उत्तम नगर से गरीब आदमी पार्टी का दावा है कि इस बार के चुनाव में अन्य प्रतिद्वंदी पार्टियों का सूपड़ा साफ हो जाएगा। दावा है कि इस बार तीनों प्रमुख दलों की हार पक्की है। चुनाव आयोग मुताबिक, बृहस्पतिवार तक 29 पार्टियां के उम्मीदवारों ने नामांकन किए। यही नहीं, शाम करीब 5:30 बजे तक चुनाव आयोग की वेबसाइट पर प्रमुख पार्टियों के अलावा निर्दलीय, क्षेत्रीय व छोटे दलों के करीब 539 उम्मीदवारों के एफिडेविट दिख रहे थे। शुक्रवार को नामांकन का आखिरी दिन हैं। ऐसे में आखिरी सूची जारी होने के बाद वास्तविक तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह हैं पार्टियां
आपकी अपनी पार्टी, आम आदमी संघर्ष पार्टी (एस), राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी (सत्या), बहुजन शोषित समाज संघर्ष पार्टी, सांझी विरासत पार्टी, सम्राट मिहिर भोज समाज पार्टी, वन भारत सिटीजन पार्टी, समता पार्टी, नवरंग कांग्रेस पार्टी, रिपब्लिक सेना, असंख्य समाज पार्टी और आम जनता पार्टी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed