फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Israel–Hamas War: मलबे में तब्दील हुई गाजा की इमारतें और सड़कें, सैटेलाइट तस्वीरों में दिखा जंग का खौफनाक मंजर

Fri, 17 Jan 2025 04:08 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, गाजा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, गाजा Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 17 Jan 2025 04:08 AM IST
सार

हाल ही में अमेरिका, मिस्र, कतर जैसे देशों की मध्यस्थता और लगातार प्रयास के बाद इस्राइल-हमास युद्ध विराम समझौते पर सहमत हुए। इसी बीच सैटेलाइट तस्वीरों के माध्यम से गाजा पट्टी की कुछ खौफनाक तस्वीरें सामने आई है, जिसमें गाजा पट्टी की इमारतें और सड़कों के मलबे में तब्दील होती हुई नजर आ रही है। आप भी देखें...... 

विज्ञापन
Satellite photos show Gaza Strip before, after devastation of Israel-Hamas war World News In Hindi
सैटेलाइट के माध्यम से ली गई गाजा पट्टी की तस्वीर - फोटो : एपी वीडियो ग्रैब
पश्चिम एशिया में 7 अक्तूबर 2023 को इस्राइल पर हमास के हमसे के साथ शुरू हुए संघर्ष ने गाजा पट्टी को पूरी तरह से तबाह कर के रख दिया। इस जंग में हजारों लोगों की जान चली गई वहीं लाखों लोगों को अपना घर छोड़कर भागना पड़ा। हालांकि अब इस्राइल-हमाश के युद्ध विराम समझौते के बाद अब पश्चिम एशिया में शांति बहाल होने की आशा है। कारण है कि अमेरिका, मिस्र, कतर जैसे देशों के मध्यस्थता और लगातार प्रयास के बाद इस्राइल-हमास युद्ध विराम समझौते पर सहमत हुए है। 


इसी बीच सैटेलाइट के माध्यम से ली गई गाजा पट्टी की तबाही की तस्वीरें सामने आ रही है। इसमें चारो ओर धुंआ ही धुआं, ध्वस्त इमारते जिससे साफ पता चलता है कि इस्राइल-हमास के बीच के इस संघर्ष में गाजा पट्टी ने क्या खोया है... 

सैटेलाइट तस्वीरों में दिखा गाजा का विनाश

Satellite photos show Gaza Strip before, after devastation of Israel-Hamas war World News In Hindi
गाजा पट्टी की तबाही - फोटो : एपी वीडियो ग्रैब
इस्राइल-हमास युद्ध ने गाजा पट्टी को पूरी तरह तबाह कर दिया है। सैटेलाइट तस्वीरें इस विनाश को दिखाती हैं, खासकर उन इलाकों में जहां पत्रकारों और अन्य लोगों का प्रवेश बंद कर दिया गया है। 
 

इस्राइल द्वारा बनाए गए बफर ज़ोन की तस्वीर

Satellite photos show Gaza Strip before, after devastation of Israel-Hamas war World News In Hindi
गाजा पट्टी की तबाही - फोटो : एपी वीडियो ग्रैब
साथ ही कुछ तस्वीरों में इस्राइल द्वारा बनाए गए बफर ज़ोन को दिखाया गया है, जिसे इस्राइल 60 वर्ग किलोमीटर तक बढ़ाना चाहता है, हालांकि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय इसका विरोध करता है। गाजा पट्टी का कुल क्षेत्रफल 360 वर्ग किलोमीटर है, जो भविष्य में फिलिस्तीनियों के लिए पश्चिमी तट और पूर्वी यरुशलम के साथ एक राज्य बनने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मलबे में तब्दील में हुई इमारतें और सड़कें

Satellite photos show Gaza Strip before, after devastation of Israel-Hamas war World News In Hindi
गाजा संकट - फोटो : एपी वीडियो ग्रैब
वहीं, युद्ध के दौरान गाजा शहर, जो पट्टी का प्रमुख और घना शहर है, पूरी तरह से नष्ट हो गया है। इमारतें और सड़कें मलबे में तब्दील हो गई हैं। इस्राइल ने अपने नागरिकों को दक्षिण की ओर जाने का आदेश दिया, जिसके परिणामस्वरूप मिस्र की सीमा के पास हजारों टेंटों का एक बड़ा ढेर नजर आता है। 
 
विज्ञापन

गाजा की 59.8 प्रतिशत इमारतें युद्ध के कारण क्षतिग्रस्त

Satellite photos show Gaza Strip before, after devastation of Israel-Hamas war World News In Hindi
इस्राइल गाजा जंग - फोटो : एपी वीडियो ग्रैब
साथ ही हाल ही में किए गए एक अध्ययन के अनुसार, गाजा की 59.8 प्रतिशत इमारतें युद्ध के कारण क्षतिग्रस्त हो गई हैं। संयुक्त राष्ट्र और स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों के आंकड़ों के मुताबिक, युद्ध में 46,000 से अधिक लोग मारे गए हैं, जिनमें से आधे से ज्यादा महिलाएँ और बच्चे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed